झारखंड के छात्रों को बड़ी सौगात, मामूली ब्याज पर सोरेन सरकार देगी 15 लाख तक का लोन
झारखंड सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (GSCC) योजना शुरू की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पैसे की कमी किसी छात्र की उच्च शिक्षा के रास्ते में बाधा न बने.
मामूली से ब्याज दर पर मिलता है लोन
योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को 15 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण महज 4 प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर मिल सकता है. ऋण चुकाने के लिए अधिकतम 15 वर्ष तक का समय दिया जाता है. खास बात यह है कि लोन की प्रोसेसिंग, स्वीकृति या राशि जारी करने के लिए अतिरिक्त प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाता.
सरकार ने योजना को और छात्रहितैषी बनाते हुए चार लाख रुपये से अधिक के ऋण पर लागू 5 प्रतिशत मार्जिन मनी की बाध्यता समाप्त कर दी है. बैंक से लोन मिलने में देरी के कारण विद्यार्थियों द्वारा पहले जमा की गई फीस की एकमुश्त वापसी का प्रावधान भी किया गया है.
जानें क्या है योजना की पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र भारतीय नागरिक होना चाहिए और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी. आवेदन के समय अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी गई है. IIT, IIM, NIT, AIIMS, XLRI, BITS समेत निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले संस्थानों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी योजना के लिए पात्र हो सकते हैं.
योजना के लिए कैसे करें अप्लाई
आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है. छात्र अपने डैशबोर्ड से आवेदन, लोन वितरण और पुनर्भुगतान की स्थिति भी देख सकेंगे. सरकार का यह कदम झारखंड के युवाओं को आर्थिक मजबूती के साथ उच्च शिक्षा और बेहतर करियर के अवसर देने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है.
Hockey World Cup: भारत ने वर्ल्ड नंबर-5 जर्मनी को 3-1 से हराया, 52 साल बाद हासिल किया ऐतिहासिक 5वां स्थान
Hockey World Cup 2026: महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी को 3-1 से हराकर अपना ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी रखा है. इस अहम मुकाबले में भारत की ओर से नवनीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल दागे और टीम को जीत दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस वर्ल्ड कप में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है, जो कि पिछले 52 सालों के हॉकी वर्ल्ड कप में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराया
दुनिया की 9वें नंबर की टीम भारत को इस पूरे टूर्नामेंट में इकलौती हार ओलंपिक चैंपियन और सह-मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली थी. नीदरलैंड्स हॉकी टीम ने भारतीय टीम को 0-2 से हराया था. इसके बाद दूसरे दौर के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच 0-0 से ड्रॉ रहने के कारण टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. हालांकि, अब जर्मनी को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने की दर्द को थोड़ा कम किया होगा. इस मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए खेल के आखिरी 17 मिनटों में ताबड़तोड़ तीन गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया.
????????????????????????????????! ????????????
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 27, 2026
The Indian Women’s Team defeats World No. 5 Germany 3–1 to secure 5th place at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. ????????
This is India’s best-ever World Cup finish in 52 years. We finished 4th in 1974. ????????✨#HockeyIndia #IndiaKaGame… pic.twitter.com/LSvPoP9wKu
भारतीय टीम ने खेल के आखिरी 17 मिनटों में दिखाया जबरदस्त प्रदर्शन
इस मैच के शुरुआती 43 मिनटों तक दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी. इसके बाद खेल के आखिरी 17 मिनटों में भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया. टीम इंडिया ने मजबूत डिफेंस का नजारा पेश किया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया. पूरे मैच के दौरान जर्मनी की टीम को गोल करने के कुल पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय गोलकीपर और डिफेंडर दीवार की तरह खड़े रहे और उनके हर हमले को नाकाम कर दिया.
यह भी पढ़ें: 'मुझे नहीं लगता कि कुछ अलग कर...,' कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दिया बहाया, WTC पर कही ये बात
भारतीय टीम के लिए नवनीत ने किए लगातार 2 गोल
जर्मनी के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले में भारत की ओर से खेल के 43वें मिनट में इशिका ने पहला गोल दागा, जिसके तुरंत बाद नवनीत ने शानदार खेल दिखाते हुए 44वें और 47वें मिनट में लगातार 2 गोल करके टीम को मजबूत बढ़त दिला दी. इस तरह जर्मनी की टीम मैच में पूरी तरह पिछड़ गई और उनकी खिलाड़ी लिन क्रिंग्स ने खेल खत्म होने से ठीक पहले 59वें मिनट में अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया. भारत की यह जीत इसलिए भी बेहद खास और ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी जर्मन टीम ने वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले खेले गए दो प्रैक्टिस मैचों में भारतीय टीम को बुरी तरह से हराया था. हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.
????????????????????????????????! ????????????
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 27, 2026
The Indian Women’s Team defeats World No. 5 Germany 3–1 to secure 5th place at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. ????????
This is India’s best-ever World Cup finish in 52 years. We finished 4th in 1974. ????????✨#HockeyIndia #IndiaKaGame… pic.twitter.com/LSvPoP9wKu
यह भी पढ़ें: Explainer: टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, श्रीलंका को फॉलोऑन देकर भी क्यों नहीं जीत पाया भारत?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







