Responsive Scrollable Menu

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 20 KM तक लगा 'महाजाम', रक्षाबंधन से पहले कई घंटों फंसे रहे हजारों वाहन, मेट्रो स्टेशनों पर भी उमड़ी भीड़

Delhi Meerut Expressway Traffic Jaam: गुरुवार को शाम दिल्ली-NCR के लिए भारी रही. वैसे तो पूरे एनसीआर में जाम के हालात देखने को मिले. लेकिन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस (DME) वे पर हालात बद से बदतर हो गए. दिल्ली बॉर्डर से लेकर डासना तक हजारों वाहन जाम में फंसे रहे. जाम में कई एंबुलेंस भी बेबस रहीं.

देशभर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इसको लेकर दिल्ली-एनसीआर से गुरुवार लोग अपने काम पूरा करके घरों को वापस लौटे. इससे सड़कों पर सामान्य से अधिक भीड़ हो गई. जगह  जगह अवैध कटों ने जाम को और बड़ा कर दिया. ट्रैफिर स्लो होने से दिल्ली बॉर्डर से गाजियाबाद के डासना तक वाहनों का रेला लग लगा. करीब 20 किमी तक कई घंटे हजारों वाहन फंसे रहे.

कई घंटों तक लगा जाम

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार शाम से देर रात तक जाम जारी है. दिल्ली बॉर्डर से लेकर गाजियाबाद के डासना कट तक करीब 20 किमी की दूरी है. इस बीच में जाम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. डासना कट से केवल मेरठ जाने वाले यात्री आगे बढ़ने की वजह से जाम में राहत मिली. इसके अलावा रामपुर, मुरादाबाद, हल्द्वानी, नैनीताल, बरेली जाने वाले लोग नेशनल हाइवे पर निकल गए. सोशल मीडिया पर जाम के फोटोज-वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. देर शाम से लेकर रात के अंधेरे तक के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. जानकारी के अनुसार, शाम तकरीबन 5 बजे से देर रात तक लोग जाम में फंसे रहे.

यह भी पढ़ें: Traffic Alert: वीकेंड में जा रहें हैं नोएडा सेक्टर 18 तो हो जाएं सावधान, भारी बारिश के बाद लगा तगड़ा जाम

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर उमड़ी भीड़

दिल्ली में सड़कों के अलावा मेट्रो में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है. दिल्ली में नई दिल्ली, हौजखास, राजीव चौक, कश्मीरी गेट, आनंद विहार, नोएडा के बॉटनेकिल गॉर्डन मेट्रो स्टेशन में यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं. 

7 लेन पर लगा रहा जाम

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे दिल्ली से गाजियाबाद तक कुल 14 लेन का है. वहीं पुराना एनएच-24 को कुल 8 लेन का है. गुरुवार को जाम केवल दिल्ली से आनी लेन पर लगा था. एक्सप्रेस वे के अलावा पुराना एनएच 24 भी पूरी तरह जाम की चपेट में रहा. ऐसे में DME के 3  लेन और पुराने एनएच के 4 लेन पर जाम लगा. मतलब दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ आने वाले कुल 7 लेन पर पूरी तरह से जाम लगा रहा. 

DME पर क्यों लगता है जाम?

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से निकलने वाले वाहनों के लिए टर्न के पास बना संकरा हिस्सा परेशानी का सबब बन रहा है. एक्सप्रेसवे पर आठ लेन में तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैफिक जैसे ही इस हिस्से में पहुंचता है, वाहनों को सीमित दो लेन में आगे बढ़ना पड़ता है. इससे टर्न के आसपास अचानक ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है और वाहनों की रफ्तार थमने लगती है. गुरुवार शाम भी वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ यही स्थिति देखने को मिली. टर्न के पास ट्रैफिक धीमा पड़ने से पीछे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. ऐसे में एक्सप्रेसवे पर जाम की समस्या की एक बड़ी वजह लेन की यह कमी मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: सड़कों पर समंदर! लगा भारी जाम, कृषि भवन की पार्किंग डूबी, दफ्तरों में पानी घुसने से कर्मचारी बेहाल

हाई राइज इमारतों से वायरल हुआ जाम

रक्षाबंधन से ठीक पहले गुरुवार शाम यातायात की रफ्तार धीमी हो गई और वाहन लंबी कतारों में फंसे नजर आए. ऊंची आवासीय सोसायटियों से सामने आए वीडियो में भी एक्सप्रेसवे और आसपास की सड़कों पर भारी ट्रैफिक दिखाई दिया. दरअसल, रक्षाबंधन के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए निकले. वहीं, इसी समय दफ्तरों की छुट्टी के बाद घर लौटने वाले लोगों की आवाजाही भी जारी रही. त्योहार की खरीदारी और आवाजाही के बीच दोनों तरह का ट्रैफिक एक साथ सड़कों पर आने से शाम के पीक आवर में दबाव सामान्य दिनों के मुकाबले काफी बढ़ गया.

Continue reading on the app

हर कमरे के लिए कौन सा इंडोर प्लांट है बेस्ट? जानें लिविंग रूम से बेडरूम तक सही पौधों की लिस्ट

Home Decor Plants: इंडोर प्लांट घर की सजावट को प्राकृतिक अंदाज देते हैं. लिविंग रूम में मॉन्स्टेरा, बेडरूम में स्नेक प्लांट और डेस्क पर पेपेरोमिया जैसे विकल्प कम मेहनत में घर को ताजा और आकर्षक बना सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Sehwag और Dravid की विरासत संभालेंगे बेटे, Aryavir Sehwag का Australia सीरीज के लिए India U-19 में चयन

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग के लिए भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। आर्यवीर को पहली बार भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली है। उन्हें सितंबर में राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन एकदिवसीय मुकाबलों की श्रृंखला के लिए चुना गया है। इस चयन के साथ अब आर्यवीर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, आर्यवीर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल रहे थे। इस दौरान उनके आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा। उनके खेलने के तरीके की तुलना उनके पिता वीरेंद्र सहवाग से भी की गई, जो अपने बेखौफ और तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं।

आर्यवीर इससे पहले 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान भी चर्चा में आए थे। उन्होंने मेघालय के खिलाफ 297 रन की शानदार पारी खेली थी। इस बड़ी पारी ने कम उम्र में ही उनकी बल्लेबाजी क्षमता की झलक दिखा दी थी। अब भारत की अंडर-19 टीम में चयन उनके लिए अपने प्रदर्शन को अगले स्तर पर ले जाने का अवसर है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में आर्यवीर के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है। अन्वय ने श्रीलंका दौरे पर जुलाई में भारत की अंडर-19 टीम के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। उन्होंने 87 रन की पारी खेली थी। इसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें एकदिवसीय टीम में बनाए रखा है।

हालांकि, आर्यवीर और अन्वय दोनों को बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिली है। यानी दोनों खिलाड़ियों के लिए फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मुकाबले ही अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका होंगे।

गौरतलब है कि एकदिवसीय मुकाबलों में भारत की कप्तानी सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी करेंगे। श्रीलंका दौरे के दौरान भारत की अगुवाई करने वाले यशवर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि बहुदिवसीय मुकाबलों में दोनों की जिम्मेदारियां बदल जाएंगी। यशवर्धन चौहान टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच तीन एकदिवसीय मुकाबले राजकोट में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 18 सितंबर, दूसरा 21 सितंबर और तीसरा 23 सितंबर को होगा। इसके बाद बहुदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत भी राजकोट से होगी। पहला मुकाबला 27 से 30 सितंबर तक खेला जाएगा।

दूसरा बहुदिवसीय मुकाबला अहमदाबाद के बी मैदान पर 5 से 8 अक्टूबर तक होगा। इस दौरे को युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की मजबूत चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि अंडर-19 स्तर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले युवा खिलाड़ियों को भविष्य के बड़े मंच के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। आर्यवीर के लिए इस दौरे की खासियत यह भी होगी कि उन पर अपने पिता के नाम और उनकी बल्लेबाजी की विरासत से जुड़ी उम्मीदों का दबाव रहेगा। हालांकि, उनका अब तक का प्रदर्शन बताता है कि वह अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अब नजर इस बात पर होगी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार भारतीय जर्सी पहनकर आर्यवीर सहवाग कैसा प्रदर्शन करते हैं।
Thu, 27 Aug 2026 23:13:00 +0530

  Videos
See all

मनचले की बीच सड़क चप्पलों से धुनाई, Video Viral! #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T18:06:57+00:00

नेपाल बाढ़ के बाद भारत ने पड़ोसी देश की मदद के लिए क्या-क्या भेजा?| Nepal Flood 2026 | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T18:16:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers