लापता हुए पर्यटकों में TMC के पूर्व मंत्री मुकुल रॉय की बहू भी शामिल, अकेले गई थीं नेपाल
समूह 21 अगस्त को नेपाल के लिए निकला था और कैलास-मानसरोवर की ओर जा रहा था। सुभ्रांशु राय ने बताया कि आपदा के बाद से उनकी पत्नी लापता लोगों की सूची में हैं और परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा है।
यश की Toxic ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, सिर्फ दो दिन में बना डाले ये 10 बड़े रिकॉर्ड्स
Toxic Makes 10 Records: कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) ने फिल्म 'केजीएफ 2' के बाद करीब चार साल बाद 'टॉक्सिक' (Toxic) से बड़े पर्दे पर वापसी की है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच रिलीज से पहले ही क्रेज देखने को मिल रहा था, जो रिलीज के बाद और भी ज्यादा बढ़ गया है. इस फिल्म का क्रेज बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म ने दिनों में ही अपने नाम 10 बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के नाम कौन-कौन से रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं.
दूसरे दिन हुई 120 करोड़ के पार कमाई
'टॉक्सिक' ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. यह फिल्म दूसरी दिन भी लगातार कमाई करती हुई दिखाई दे रही है. हालांकि, पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन यानी गुरुवार को कमाई में गिरावट देखने को मिली. रात 9 बजे तक के लाइव आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 19.73 करोड़ रुपये नेट बिजनेस कर लिया है. वहीं, इसकी ऑक्यूपेंसी की बात करें तो वो 24.8 फीसदी दर्ज की गई. दूसरे दिन फिल्म ने हिंदी से 12.75 करोड़, कन्नड़ से 4.84 करोड़, तेलुगु से 1.20 करोड़, तमिल से 0.67 करोड़ और मलयालम से 0.27 करोड़ रुपये की कमाई की. ऐसे में फिल्म की दो दिन की नेट कमाई 120.83 करोड़ रुपये हो गई है. बता दें कि दूसरे दिन के अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं.
टॉक्सिक के नाम हुए ये 10 बड़े रिकॉर्ड
1. 'टॉक्सिक' बनीं छठी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म
2. यश बने 100 करोड़ की दो ओपनिंग देने वाले पहले एक्टर.
3. ए-रेटेड फिल्मों की ओपनिंग लिस्ट में 'टॉक्सिक' दूसरे नंबर पहुंची.
4. 'टॉक्सिक' ने हिंदी में 'पठान' के 55 करोड़ रुपये के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ा
5. हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग करने वाली साउथ की दूसरी फिल्म बनी 'टॉक्सिक'.
6. ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'टॉक्सिक' ने 11वें नंबर बनाई जगह
7. पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में हुई शामिल
8. 'टॉक्सिक' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 140-150 करोड़ रुपये की कमाई की
9. 'टॉक्सिक' 100 करोड़ की ओपनिंग करने वाली कन्नड़ की दूसरी फिल्म बनी
10. 'टॉक्सिक' 2026 में कन्नड़ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.
ये भी पढ़ें: 'गाली-गलौज करने वाले को...', समय रैना को सम्मान मिलने पर बौखलाए सुनील पाल, कॉमेडियन के लिए कही ये बात
टॉक्सिक की स्टारकास्ट
यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' एक मल्टीस्टार फिल्म है. इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी (Kiara Advani), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria), नयनतारा (Nayanthara), रुक्मिणी वसंत (Rukimini Vasanat) जैसी एक्ट्रेस अहम रोल में हैं. वहीं, अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) और सुदेव नायर (Sudesh Nayar) जैसे सितारें भी फिल्म का हिस्सा है. इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) ने किया है. अब देखना होगा कि ये फिल्म विकेंड पर और कितनी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ती है.
यश का बॉक्स ऑफिस जलवा बरकरार
फिलहाल 'टॉक्सिक' के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि नेगेटिव रिव्यू के बावजूद भी फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. दूसरे दिन के अंतिम आंकड़े आने के बाद फिल्म की कुल कमाई अभी बढ़ सकती है. टॉक्सिक के रिकॉर्ड से साफ है कि यश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बॉक्स ऑफिस पर अब भी उनका जलवा बरकार है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation










