Responsive Scrollable Menu

'एक झटके में सब खत्म हो गया', नेपाल में बाढ़ की तबाही देख पसीज उठा अनुपम खेर का कजेला, वीडियो किया शेयर

अनुपम खेर ने नेपाल में प्राकृतिक तबाही पर दुख जताया. उन्होंने पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और लोगों से मदद की अपील की. अनुपम ने अपने पोस्ट में उन जानवरों का भी जिक्र किया, जो बाढ़ के तेज बहाव में फंस गए.

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: आंधी-बारिश से लोगों को अभी राहत नहीं! 22 राज्यों में कल भी भारी बरसात का अलर्ट; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Kal Ka Mausam: देश में मानसून का असर लगातार तेज बना हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग ने 28 अगस्त को लेकर कई राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.  मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत देश के 22 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने तथा फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है.

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है. ऐसे में पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वहीं, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की घटनाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. किसानों और मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम…

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

दिल्ली में 28 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?

बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?

झारखंड के देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, पलामू, दुमका, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और लातेहार समेत कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. देहरादून में तापमान 31 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मनाली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

इन 22 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

28 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, त्रिपुरा, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम और सिक्किम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. कई स्थानों पर 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. 

 

Continue reading on the app

  Sports

Team India: श्रीलंका में नहीं मिली पूरी सफलता, टीम इंडिया कब और कहां खेलेगी अगली टेस्ट सीरीज?

भारतीय टीम की अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड से होगी, जिसके लिए टीम इंडिया दौरे पर रवाना होगी. टीम इंडिया साढ़े 6 साल से भी ज्यादा वक्त के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने जाएगी. Thu, 27 Aug 2026 23:21:10 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Tragedy | 288 भारतीय संपर्क से बाहर | #shorts #shortvideo #nepalflood #nepalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T22:46:54+00:00

Nepal Flood Tragedy | कैलाश मानसरोवर यात्रा में फंसे 200 से ज़्यादा भारतीय ! | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T22:57:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers