Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: आंधी-बारिश से लोगों को अभी राहत नहीं! 22 राज्यों में कल भी भारी बरसात का अलर्ट; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Kal Ka Mausam: देश में मानसून का असर लगातार तेज बना हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग ने 28 अगस्त को लेकर कई राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.  मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत देश के 22 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने तथा फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है.

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है. ऐसे में पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वहीं, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की घटनाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. किसानों और मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम…

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

दिल्ली में 28 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?

बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?

झारखंड के देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, पलामू, दुमका, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और लातेहार समेत कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. देहरादून में तापमान 31 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मनाली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

इन 22 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

28 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, त्रिपुरा, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम और सिक्किम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. कई स्थानों पर 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. 

 

Continue reading on the app

'गाली-गलौज करने वाले को...', समय रैना को सम्मान मिलने पर बौखलाए सुनील पाल, कॉमेडिन के लिए कही ये बात

Sunil Pal Reacted On Samay Raina: फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) को हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने सम्मानित किया. जिसके बाद कॉमेडियन सुर्खियों में आए गए. इसके साथ ही उनके फैंस भी उन्हें इस मौके पर बधाई दे रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ सुनील पाल ने समय रैना संग अपनी पुरानी दुश्मनी को फिर से ताजा कर दिया है. दरअसल, सुनील पाल ने समय रैना पर निशाना साधा है. इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार पर भी सवाल उठाया है. उनका कहना है कि समय ने ऐसा क्या किया है, जिसके लिए सरकार ने उन्हें सम्मानित किया. सुनील पाल ने आगाह करते हुए कहा कि इस तरह गाली-गलौज करने वाले कॉमेडियन को सम्मानित करने से युवा कॉमेडियन के बीच क्या संदेश जाएगा. 

'गाली-गलौज करने वाले को...',

सुनील पाल ने वीडियो शेयर कर समय रैना पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कॉमेडियन गाली-गलौज करता है, उसे किस लिए सम्मानित किया गया है. ऐसे लोगों को सम्मानित करने से युवा कॉमेडियन के बीच क्या मैसेज जाएगा. उन्होंने कहा, दोस्तों, मैं आज शूटिंग कर रहा हूं. मुझे सुबह-सुबह खबर मिली है कि महाराष्ट्र सरकार ने समय रैना को सम्मान दिया है. घोर कलयुग आ गया है. भाई किस वजह से उसका सम्मान कर रहे हो बताओ. क्या वह गाली गलौज करता है. लेटेंट जैसा शो लाता है. जिसमें पार्टिसिपेंट्स गाली देते हैं. पैनल भी गाली देता है. ऐसी गालियां देते हैं, जिसे आप सुन नहीं सकते हैं. उसको आपने सम्मान दे दिया. अब आगे आने वाले नए कॉमेडियन और कलाकारों को क्या मैसेज जाएगा.'

'सक्सेस के बाद पुलिस देगी सिक्योरिटी'

सुनील पाल ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार से सम्मान पाना है तो गाली-गलौज करो. अपने पीछे पुलिस लगवाओ. जब सक्सेस मिल जाएगी तो यही पुलिस वाले आपको सिक्योरिटी देंगे. उन्होंने कहा, 'अगर सम्मान पाना है, पहले कॉमेडियन बनो, फिर गाल-गलौज करो. पुलिस केस करवाओ अपने ऊपर, कुछ ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी कर दो की पुलिस आपको मारते-मारते पुलिस स्टेशन ले जाए. इसके बाद न्यूज में आ जाओ और फिर आपका शो दोबारा नई सक्सेस के साथ रिलीज होगा. जब सक्सेस मिल जाएगी, फिर आपको हर आदमी सलाम करेगा. जो पुलिस वाले आपको मार रहे थे वो आपकी सिक्योरिटी देंगे, जो सरकार आपके साथ गलत कर रही थी. वो आपको सम्मान देगी. घोर कलयुग. ' 

 ये भी पढ़ें: राहुल रॉय होते आज सुपरस्टार? 90s की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठुकराया, 33 साल बाद भी है पछतावा

किस लिए किया गया समय को सम्मानित

बता दें कि समय रैना को साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने वाली शॉर्ट फिल्म और एंथम में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया. स्टेज पर सम्मान हासिल करने के बाद समय ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का शुक्रिया अदा किया. लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी बात को एक अलग ही अंदाज दे दिया. समय ने अपने पुराने एक्सपीरियंस को याद करते हुए महाराष्ट्र साइबर सेल का जिक्र किया और कहा कि उनका साइबर सेल के साथ रिश्ता काफी पुराना है. समय का ये अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी कॉमेडियन को अपने पुराने विवाद पर मजाक करते हुए देखा जा सकता है.

सुनील कई बार कर चुके हैं समय रैना की आलोचना

ऐसा पहली बार नहीं है, जब सुनील पाल समय रैना की आलोचना कर रहे हो. वह इससे पहले भी कई बार उनकी आलोचना कर चुके हैं. जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. दोनों कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी नजर आए थे. जहां दोनों एक दूसरे पर जोक करते हुए नजर आए. सुनील पाल लगातार समय रैना की कॉमेडी की लेकर आलोचना करते आए हैं. अब जब उन्हें सम्मान मिला है तो उन्होंने एक बार फिर उन पर निशाना साधा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि समय इस पर रिएक्शन देते हैं या नहीं. 

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल समेत 5 बड़ी बातें, जानिए कब और कहां देख सकते हैं Live?

पिछला एशिया कप 2 साल पहले 2024 में खेला गया था, जिसमें फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया वो हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी. Fri, 28 Aug 2026 00:02:51 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Tragedy | नेपाल की बाढ़ का महराजगंज में असर.. नदी में बहकर आ रहे सामान ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T23:42:43+00:00

Pedestrian river crossing in Nepal shakes violently in flash floodwaters. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T00:00:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers