दिल्ली में एच1एन1 के 2400 से ज्यादा केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर: मंत्री पंकज सिंह
नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एच1एन1 और इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने अस्पतालों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही, अधिकारियों और डॉक्टरों से मरीजों के इलाज, आइसोलेशन सुविधाओं और अस्पतालों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की।
स्वास्थ्य मंत्री ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ पूरी तत्परता के साथ काम कर रहे हैं। अस्पतालों में आने वाले अधिकांश मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं। सरकार की ओर से अस्पतालों में आइसोलेशन रूम, जरूरी सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा रहा है।
पंकज कुमार सिंह ने कहा कि एच1एन1 के लक्षण काफी हद तक मौसमी फ्लू जैसे ही दिखाई दे रहे हैं। मरीजों में बुखार, शरीर में दर्द और अन्य फ्लू संबंधी शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि डॉक्टरों को किसी मरीज में हाई ग्रेड फीवर या गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, तो आवश्यकतानुसार उसका टेस्ट कराया जाता है। वहीं, सामान्य मामलों में डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उपचार देकर मरीजों को घर भेज दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि मरीजों को अस्पतालों में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन की व्यवस्था भी तैयार रखी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में अब तक एच1एन1 के करीब 2400 से अधिक मामले सामने आए हैं। अन्य प्रकार के इन्फ्लुएंजा के मामलों को मिलाकर यह संख्या लगभग 3100 से 3200 से अधिक हो सकती है। मंत्री ने यह भी कहा कि संक्रमित मरीजों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो इलाज के बाद ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। मौजूदा स्थिति ऐसी नहीं है जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से भयभीत होने की जरूरत पड़े।
अस्पतालों की तैयारियों पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ 24 घंटे ड्यूटी पर मौजूद हैं। ओपीडी, इमरजेंसी और जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्थाओं को तैयार रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर यह देख रही हैं कि सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। सरकार का फोकस मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने पर है।
लोगों में बढ़ती चिंता के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने खास तौर पर पैनिक से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मौसमी फ्लू की तरह सामने आ रहा है और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, शरीर में दर्द या अन्य परेशानी महसूस होती है तो वह दिल्ली सरकार के अस्पताल में जाकर चिकित्सकीय सलाह और उपचार ले सकता है। वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
--आईएएनएस
पीएसके
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को तगड़ा झटका, WTC फाइनल की टूटी उम्मीद! जानें पॉइंट्स टेबल में अब कहां खड़ी है टीम इंडिया
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. दो टेस्ट मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने पहला टेस्ट जीतकर 1-0 से जरूर अपने नाम किया, लेकिन कोलंबो टेस्ट भारत के लिए किसी हार से कम नहीं है. इस मैच में जहां लगातार चौथे दिन तक टीम इंडिया का दबदबा रहा और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा, वहीं पांचवें दिन श्रीलंका ने भारत से जीत छीन ली और मैच को ड्रॉ कराया. श्रीलंका के सबसे बड़े हीरो उनके युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा रहे, जिन्होंने कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाकर श्रीलंका को हार से बचाया. टीम इंडिया भले ही सीरीज जीत गई हो, लेकिन उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. भारत को उम्मीद थी कि वह कोलंबो टेस्ट जीतकर 12 अंक हासिल करेगा और WTC में खुद को मजबूत करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
सोनल दिनुषा ने भारत से छीनी जीत
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के सबसे बड़े हीरो श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा रहे. उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाकर टीम इंडिया से जीत छीन ली. दिनुषा ने पहली पारी में 162 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 264 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 133 रन बनाए और मैच ड्रॉ कराकर लौटे.
Sonal Dinusha, take a bow ????
— Cricinfo (@cricinfo) August 27, 2026
The eighth Sri Lanka batter to score two hundreds in a Test match - it's his third in four innings this series ???? pic.twitter.com/lYbuZpEwFE
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद WTC प्वाइंट्स टेबल में कहां खड़ा है भारत?
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में यदि भारतीय टीम जीतने में कामयाब होती, तो उसे 12 अंक मिल जाते. इससे टीम इंडिया का WTC पॉइंट्स टेबल में PCT बढ़कर 63.33 हो जाता और भारत चौथे नंबर पर पहुंच जाता, लेकिन कोलंबो ड्रॉ होने के बाद भारत और श्रीलंका को 4-4 पॉइंट्स मिले. इस नतीजे के बाद टीम इंडिया का पॉइंट्स प्रतिशत यानी PCT 53.33% से घटकर अब 51.51% हो गया है.
हालांकि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया अभी भी पांचवें नंबर पर काबिज है, लेकिन टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय टीम को अपने बचे हुए टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के साथ खेलने हैं, जिनमें टीम इंडिया सभी मैचों में जीत हासिल करेगी, इसकी उम्मीद थोड़ी कम है. वहीं दूसरी ओर, श्रीलंका का पॉइंट्स प्रतिशत 33.33% ही है और वह पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज है.
Sri Lanka’s resilience with the bat ensures that only three wickets fall on the final day. The two teams shake hands after a hard-fought Test, which ends in a draw.#TeamIndia win the series 1-0.
— BCCI (@BCCI) August 27, 2026
Details - https://t.co/Uh4Xgn8rB5 pic.twitter.com/spxoqmBzct
टीम इंडिया के WTC फाइनल की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर काबिज है. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली बड़ी जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का PCT 80 हो गया है. वहीं मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका का PCT उस वक्त 75 है. जबकि न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे और बांग्लादेश की टीम चौथे नंबर पर मौजूद है. इसके बाद भारत और श्रीलंका की टीमें क्रमशः पांचवें और छठे नंबर पर हैं. WTC का फाइनल टॉप की 2 टीमों के बीच खेला जाता है. ऐसे में टीम इंडिया को टॉप-2 में जगह बनानी है, तो उसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करना पड़ेगा, जो काफी मुश्किल काम है.
यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट में भारत के लिए 'काल' बने सोनल दिनुषा, रचा नया इतिहास, 78 साल बाद टेस्ट क्रिकेट हुआ ये कारनामा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






