Responsive Scrollable Menu

Raksha Bandhan 2026: 'भैया मेरे राखी के बंधन' से 'मेरी बहना है' तक, भाई-बहन के प्यार की मिसाल है ये गाने

Raksha Bandhan 2026: दुनियाभर में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. ये दिन भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है. इस खास मौके पर राखी और मिठाइयों के साथ बॉलीवुड के गाने भी माहौल को और यादगार बना देते हैं. हिंदी फिल्मों में भाई-बहन के प्यार, नोकझोंक और भावनाओं को बयां करने वाले कई शानदार गाने बनाए गए हैं, जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं. चलिए देखते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम है.

1. भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना (Bhaiya Mere Rakhi)

'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' साल 1959 में रिलीज हुई फिल्म ‘छोटी बहन’ का है.  इसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसके बोल शैलेंद्र ने लिखे थे और म्यूजिक शंकर-जयकिशन ने दिया था. गाने में एक बहन अपने भाई से राखी के रिश्ते को हमेशा निभाने और उसकी रक्षा करने का वादा मांगती है. ये गाना रक्षाबंधन पर लोगों की पहली पसंद में से एक है. 

2. मेरे भैया मेरे चंदा (Mere Bhaiyaa Mere Chanda)

साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'काजल' का गाना 'मेरे भैया मेरे चंदा' आज भी बहुत मशहूर है. रक्षाबंधन के दिन ये गाना लगभग हर किसी के कानों में गूंजता है. इस गाने को दिग्गज गायिका आशा भोसले ने गाया है. रवि ने इसको म्यूजिक दिया है.  गाने में बहन अपने भाई के प्रति प्यार, अपनापन और उसके लिए अपनी भावनाओं को बेहद खूबसूरत अंदाज में जाहिर करती है. फिल्म में मीना कुमारी और धर्मेंद्र नजर आए.

3. फूलों का तारों का (Phoolo Ka Taaro Ka)

फूलों का तारों काएक ऐसा सदाबहार गाना है जिसने भाई-बहनों की कई पीढ़ियों के दिलों को छुआ है. किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाजों के साथ-साथ आनंद बख्शी के खूबसूरत लिरिक्स ने इसे भाई-बहनों के बीच के रिश्ते को सेलिब्रेट करने वाला एक आइकॉनिक ट्रैक बना दिया है. बता दें, ये गाना 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का है.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के इन सौतेले भाई-बहनों में सगों जैसा प्यार, मां अलग फिर भी गजब की बॉन्डिंग

4. बहना ने भाई की कलाई से (Behna Ne Bhai Ki Kalai Se)

'बहना ने भाई की कलाई से' गाना भाई-बहन के रिश्ते पर बने बेहद पॉपुलर रक्षाबंधन में से एक है. ये गाना 1974 में रिलीज हुई फिल्म ‘रेशम की डोरी’ का है. इसे सुमन कल्याणपुर ने अपनी आवाज दी थी. गाने में बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए उसके प्रति प्यार और स्नेह जाहिर करती है. सुमन कल्याणपुर की आवाज और लिरिक्स की इमोशनल गहराई इस गाने को भाई-बहनों के बीच के खास रिश्ते के लिए एक दिल को छू लेने वाला ट्रिब्यूट बनाती है.

5. धागों से बांधा रिश्‍ता (Dhaagon Se Baandhaa)

साल 2022 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का गाना धागों से बांधा रिश्‍ता भी बेहद फेमस है. इसमें अक्षय कुमार और उनकी चार बहनों के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है.  इस गाने को अरिजीत सिंह, हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने गाया है और यह रक्षा बंधन त्योहार का सार दिखाता है, जो उनके प्यार और भाई के उसकी रक्षा करने के वादे का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: बेहद पॉपुलर हैं इंडस्ट्री के इन भाई बहनों की जोड़ी, देखें लिस्ट में किस-किसका नाम

Continue reading on the app

नेपाल में फिर मचेगी तबाही! चीन ने दी नई चेतावनी, अब ये झील बनेगी 'काल'

Nepal Floods: नेपाल अभी एक तबाही से उभर नहीं पाया है. बाढ़ से 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं नेपाली समेत कई देशों के सैकड़ों नागरिक अभी भी लापता है. इसी बीच चीन ने नेपाल को नई चेतावनी दी है. इससे नेपाल पर दोबार बाढ का खतरा मंडराने लगा है. ग्लेशियर टूटने के बाद अब चीन ने नई झील टूटने का अलर्ट जारी किया है.

द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ के बाद अब एक और खतरा सामने आया है. नेपाल-तिब्बत सीमा के पास एक बड़ी अवरोधक झील बन गई है. चीन ने चेतावनी दी है कि झील में तेजी से पानी बढ़ रहा है और इसके टूटने पर नेपाल में फिर से अचानक बाढ़ आ सकती है. चीन के जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक झील में करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका था. अगले तीन दिनों में इसमें करीब 30 लाख घन मीटर और पानी आने की आशंका है. इससे झील के टूटने का खतरा बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: नेपाल में 'महाप्रलय' के बाद हुई सर्वदलीय बैठक, 8 पार्टियों ने चीन को लेकर की ये मांग

कहां है ये झील?

यह झील छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी है. चीनी अधिकारी लगातार झील की निगरानी कर रहे हैं. वे यह पता लगाने के लिए बाढ़ का अनुमान भी लगा रहे हैं कि अगर झील टूटी तो पानी किस दिशा में और कितनी तेजी से नीचे की ओर जाएगा.

भोटेकोशी नदी से जुड़ा है इलाका

छोचेन और पुरुपे नदियां तिब्बत से निकलती हैं और नेपाल में प्रवेश करने से पहले आपस में मिलती हैं. नेपाल में आगे यही नदी भोटेकोशी के नाम से जानी जाती है. भोटेकोशी, त्रिशुली नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है. ऐसे में अगर नई बनी झील टूटती है तो इसका असर भोटेकोशी और आसपास के निचले इलाकों पर पड़ सकता है.

पहले ही भारी तबाही मचा चुकी है बाढ़

यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब नेपाल-चीन सीमा से लगे इलाकों में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। तेज बहाव से तिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाके प्रभावित हुए. बाढ़ में सड़कें, पुल और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. कई लोग लापता बताए गए हैं, जबकि निचले इलाकों में शव भी बरामद किए गए हैं. राहत और बचाव दल लगातार लोगों की तलाश में जुटे हैं. संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और कुछ प्रमुख राजमार्गों पर आवाजाही भी सीमित कर दी गई है.

चीन ने शुरू की तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, नई बनी झील ने पहले से जारी राहत और बचाव अभियान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अगर झील टूटती है तो अचानक बड़ी मात्रा में पानी नीचे की ओर आ सकता है, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों और वहां के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंच सकता है. चीनी अधिकारी झील के जलस्तर और आसपास की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. साथ ही संभावित बाढ़ की स्थिति का आकलन और आपातकालीन बचाव व बाढ़ नियंत्रण की तैयारी भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Nepal Flood Live Updates: नेपाल सरकार ने जुटाए 20 अरब रुपये, विश्व बैंक से मांगेगी 25 अरब

 

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल समेत 5 बड़ी बातें, जानिए कब और कहां देख सकते हैं Live?

पिछला एशिया कप 2 साल पहले 2024 में खेला गया था, जिसमें फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया वो हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी. Fri, 28 Aug 2026 00:02:51 +0530

  Videos
See all

Did a glacier collapse trigger Nepal’s deadly floods? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T19:30:02+00:00

Nepal Disaster News: नेपाल में तबाही के बाद Nepal में हाहाकार, सैकड़ों लोग लापता! Nepal Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T19:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers