Responsive Scrollable Menu

नेपाल में फिर मचेगी तबाही! चीन ने दी नई चेतावनी, अब ये झील बनेगी 'काल'

Nepal Floods: नेपाल अभी एक तबाही से उभर नहीं पाया है. बाढ़ से 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं नेपाली समेत कई देशों के सैकड़ों नागरिक अभी भी लापता है. इसी बीच चीन ने नेपाल को नई चेतावनी दी है. इससे नेपाल पर दोबार बाढ का खतरा मंडराने लगा है. ग्लेशियर टूटने के बाद अब चीन ने नई झील टूटने का अलर्ट जारी किया है.

द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ के बाद अब एक और खतरा सामने आया है. नेपाल-तिब्बत सीमा के पास एक बड़ी अवरोधक झील बन गई है. चीन ने चेतावनी दी है कि झील में तेजी से पानी बढ़ रहा है और इसके टूटने पर नेपाल में फिर से अचानक बाढ़ आ सकती है. चीन के जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक झील में करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका था. अगले तीन दिनों में इसमें करीब 30 लाख घन मीटर और पानी आने की आशंका है. इससे झील के टूटने का खतरा बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: नेपाल में 'महाप्रलय' के बाद हुई सर्वदलीय बैठक, 8 पार्टियों ने चीन को लेकर की ये मांग

कहां है ये झील?

यह झील छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी है. चीनी अधिकारी लगातार झील की निगरानी कर रहे हैं. वे यह पता लगाने के लिए बाढ़ का अनुमान भी लगा रहे हैं कि अगर झील टूटी तो पानी किस दिशा में और कितनी तेजी से नीचे की ओर जाएगा.

भोटेकोशी नदी से जुड़ा है इलाका

छोचेन और पुरुपे नदियां तिब्बत से निकलती हैं और नेपाल में प्रवेश करने से पहले आपस में मिलती हैं. नेपाल में आगे यही नदी भोटेकोशी के नाम से जानी जाती है. भोटेकोशी, त्रिशुली नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है. ऐसे में अगर नई बनी झील टूटती है तो इसका असर भोटेकोशी और आसपास के निचले इलाकों पर पड़ सकता है.

पहले ही भारी तबाही मचा चुकी है बाढ़

यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब नेपाल-चीन सीमा से लगे इलाकों में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। तेज बहाव से तिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाके प्रभावित हुए. बाढ़ में सड़कें, पुल और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. कई लोग लापता बताए गए हैं, जबकि निचले इलाकों में शव भी बरामद किए गए हैं. राहत और बचाव दल लगातार लोगों की तलाश में जुटे हैं. संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और कुछ प्रमुख राजमार्गों पर आवाजाही भी सीमित कर दी गई है.

चीन ने शुरू की तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, नई बनी झील ने पहले से जारी राहत और बचाव अभियान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अगर झील टूटती है तो अचानक बड़ी मात्रा में पानी नीचे की ओर आ सकता है, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों और वहां के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंच सकता है. चीनी अधिकारी झील के जलस्तर और आसपास की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. साथ ही संभावित बाढ़ की स्थिति का आकलन और आपातकालीन बचाव व बाढ़ नियंत्रण की तैयारी भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Nepal Flood Live Updates: नेपाल सरकार ने जुटाए 20 अरब रुपये, विश्व बैंक से मांगेगी 25 अरब

 

Continue reading on the app

Nepal Flash Flood Disaster: क्या है चीन का 'वाटर बम'? ड्रैगन के धोखे से तबाह नेपाल

विनाशकारी सैलाब से तबाही पर नेपाल पुलिस का बयान सामने आया। मोटेकोशी त्रिशुली में बाढ़ से छह जिले प्रभावित हुए हैं। नेपाल पुलिस ने अब तक 100 शव बरामद कर लिए हैं। यह बड़ी जानकारी। रसूवा के 28 पुलिसकर्मी बाढ़ में लापता हैं। राहत बचाव के लिए चार ड्रोन तैनात किए गए हैं। कुल 318 पुलिसकर्मी रेस्क्यू में तैनात किए गए। युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। पुलिसकर्मी रेस्क्यू टीम के साथ सेना भी मैदान में उतरी हुई है। लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। क्या कुछ कहा गया पुलिस की तरफ से सुनिए।

नेपाल से आए महाविनाश की तस्वीरें

प्रहरी संपर्क में आए का छन बने नेपाल में आए विनाशकारी सैलाब से हाहाकार मच गया है। तिब्बत के हिमालय रेंज में अचानक आए फ्लैश फर्ड ने कयामत ढा दी। देखिए नेपाल की तबाही की एक-एक तस्वीर। ये विनाशकारी सैलाब के बाद बर्बादी के सबूत हैं। तिब्बत के हिमालय रेंज में बादल फाड़ तबाही की तस्वीरें भयावह हो चुकी है। आसमान से बरस रही आफत के साथ भीषण बहते मलबे की तस्वीरें खौफजदा कर रहे हैं। नेपाल से आए महाविनाश की तस्वीरें हैं।

वीडियो कोहराम मचाने वाला 

लगातार बारिश के बाद पहाड़ कितने कमजोर हो गए इसकी गवाही यह तस्वीरें दे रही हैं। नेपाल तिब्बत बॉर्डर पर अचानक आई बाढ़ नेपाल के रसुआ जिले में भारी तबाही मचा दी। सुबह 9:00 बजे तिब्बत की ओर से मोटे कोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसके बाद चारों तरफ हाहाकार मच गया। नेपाल में यह कयामत की दूसरी तस्वीर है। तबाही का वीडियो कोहराम मचाने वाला है। वीडियो देखकर आप धरती पर प्रलय का अंदाजा लगा सकते हैं। आखिर पानी के प्रचंड प्रहार में कैसे भारीभरकम फूल ताश के पत्तों की तरह गोते खाते दिख रहा है। तस्वीरों में आप सैलाब के प्रहार का अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर कैसे लोहे का ब्रिज पहले टेढ़ा हुआ और उसके बाद नदी में बहता नजर आया।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल समेत 5 बड़ी बातें, जानिए कब और कहां देख सकते हैं Live?

पिछला एशिया कप 2 साल पहले 2024 में खेला गया था, जिसमें फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया वो हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी. Fri, 28 Aug 2026 00:02:51 +0530

  Videos
See all

Ankit Baliyan Murder: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, CCTV और वायरल पोस्ट से खुलेगा राज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T20:00:06+00:00

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, लाइव टीवी | PM Modi |Rahul Gandhi |Breaking News |Patna Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T20:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers