Responsive Scrollable Menu

राखी के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में क्या है इसके सूतक के नियम, कब बांध सकेंगे रा

राखी के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में क्या है इसके सूतक के नियम, कब बांध सकेंगे रा

Continue reading on the app

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती का ऐलान, 31 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू

India Post GDS Recruitment 2026: संचार मंत्रालय के तहत आने वाले डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026 के अंतर्गत बंपर रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के जरिए ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के 25,000 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इस संबंध में विज्ञापन संख्या 17-12/2026-GDS के तहत 27 अगस्त 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये रिक्तियां देश के विभिन्न डाक सर्कल्स और डिवीजनों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।

महत्वपूर्ण तिथियों का पूरा शेड्यूल
उम्मीदवारों के लिए आवेदन से जुड़ी मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं:

  • आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की तिथि: 27 अगस्त 2026
  • वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की अवधि: 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान विंडो: 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • करेक्शन विंडो (सुधार का मौका): 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • सभी आवेदन केवल आधिकारिक GDS ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम ही स्वीकार किए जाएंगे।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जैसे एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष और ओबीसी के लिए 3 वर्ष।

शैक्षणिक योग्यता:

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (Secondary School Examination) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • गणित और अंग्रेजी विषयों में पास होना जरूरी है।
  • आवेदक ने 10वीं कक्षा तक स्थानीय भाषा का अध्ययन किया हो।
  • इसके अलावा कंप्यूटर संचालन का ज्ञान, साइकिल चलाना और आजीविका के पर्याप्त साधन होना आवश्यक शर्तों में शामिल हैं।

आवेदन करने की प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक इंडिया पोस्ट GDS पोर्टल पर जाएं।
  • जरूरी विवरण दर्ज करके अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • पोर्टल पर लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें।
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां ठीक वैसे ही भरें जैसी 10वीं की मार्कशीट में दी गई हैं।
  • निर्धारित फॉर्मेट में अपनी हालिया फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी पसंद के पदों और डाक सर्कल्स का चयन करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी प्रविष्टियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

बिना परीक्षा के होगी चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली सिस्टम-जनरेटेड मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। मेरिट की गणना 10वीं के अंकों के प्रतिशत (चार दशमलव स्थानों तक) के आधार पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने और पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

सैलरी (TRCA) और जॉब प्रोफाइल
जीडीएस कर्मचारियों को टाइम रिलेटेड निरंतरता भत्ता (TRCA) प्रणाली के तहत वेतन दिया जाता है:

  • BPM (ब्रांच पोस्टमास्टर): ₹12,000 से ₹29,380 तक
  • ABPM / डाक सेवक: ₹10,000 से ₹24,470 तक

इसके साथ ही नियमों के अनुसार महंगाई भत्ते (DA) और अन्य लाभों की पात्रता भी होती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जीडीएस कर्मी पूर्ण रूप से नियमित केंद्रीय कर्मचारी नहीं होते हैं, और उनकी सेवा शर्तें ग्रामीण डाक सेवक नियम, 2020 द्वारा संचालित होती हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, ईशान किशन के चोटिल होने से बदला समीकरण, 15 की उम्र में रच दिया इतिहास

Vaibhav sooryavanshi Stand In Captain: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में रविवार को इतिहास रचा गया. सेंट्रल जोन के खिलाफ मैच के 19वें ओवर में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन कलाई में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कार्यवाहक कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाली. Sun, 30 Aug 2026 12:21:04 +0530

  Videos
See all

PM Modi Uzbekistan Visit : उड़े जब जब जुल्फें तेरी' पर उज्बेक बच्चों का डांस, PM मोदी देखते रह गए | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T07:35:12+00:00

Akhilesh Yadav on Caste Census LIVE: जातिगत जनगणना पर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान! | Press Conference #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T07:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers