Responsive Scrollable Menu

नेपाल में बाढ़ राहत के लिए भारत ने भेजी 68.5 टन सामग्री और विशेषज्ञ टीम

शिरीष बी प्रधान काठमांडू, 30 अगस्त भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल को 68.5 टन राहत सामग्री उपलब्ध कराई है और खोज तथा बचाव अभियानों में सहायता के लिए तकनीकी टीम, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और उपकरण भेजे हैं। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि भारत ने एक विशेषज्ञ तकनीकी दल भेजा है, जिसमें सुरंग संबंधी विशेषज्ञ और खोज एवं बचाव अभियानों के लिए सहायक उपकरण शामिल हैं।

यह सहायता उन जलविद्युत सुरंगों के लिए भेजी गई है जहां बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है। विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि 11 टन राहत सामग्री लेकर चौथा विमान रविवार को नेपाल पहुंचा। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘इसमें सुरंग संबंधी विशेषज्ञ दल के साथ-साथ खोज और बचाव अभियानों के लिए सहायक उपकरण, डीएनए विश्लेषण के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम और कंबल, ‘स्लीपिंग बैग’, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और स्वच्छता किट सहित राहत आपूर्ति शामिल है।’’ दूतावास ने बताया कि चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सुरंग संबंधी विशेषज्ञों की 11 सदस्यीय भारतीय तकनीकी टीम शुक्रवार को काठमांडू पहुंची थी और उसने शनिवार को नुवाकोट जिले के बाढ़ प्रभावित त्रिशूली क्षेत्र में जलविद्युत सुरंगों का मुआयना किया।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, टीम ने सुरंग क्षेत्र के आसपास बचाव संबंधी कार्य शुरू करने से पहले चिलिमे और लांगटांग क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के जवानों की 82 सदस्यीय संयुक्त सुरक्षा टीम शुक्रवार रात से मलबे को हटाने और सुरंग के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए काम कर रही है। आपदा के बाद नेपाल ने ‘डीएनए’ परीक्षण, फॉरेंसिक कार्य और अन्य विशिष्ट कार्यों के लिए कई देशों से मदद मांगी थी।

दूतावास ने बताया कि इसके अलावा 230 फुट लंबे ‘बेली ब्रिज’ के उपकरण लेकर 16 ट्रक नेपाल पहुंच चुके हैं। दूतावास ने कहा, ‘‘सात और बेली ब्रिज तैयार करने के लिए जल्द ही उपकरणों को पहुंचाया जाएगा। उन्हें तैयार करने के लिए तकनीकी टीम भी जल्द पहुंच सकती है।’’ नेपाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में परिवहन संपर्कों को बहाल करने के लिए 42 बेली ब्रिज के निर्माण के लिए भारत और चीन से सहायता मांगी है।

इन बेली ब्रिज को भारी मशीनरी या विशेष उपकरणों के बिना जल्दी से जोड़ कर तैयार किया जा सकता है। नेपाल सेना के अनुसार, नेपाली सुरक्षा बलों ने देश में विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों से अब तक 191 कर्मचारियों को निकाला है। हालांकि, सुरंगों के अंदर अधिक लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद नेपाल ने भारत से सहायता मांगी।

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास रसुवा जिले में अपर त्रिशूली-1 और त्रिशूली-3ए जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़ी सुरंगों के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। भोटेकोशी और त्रिशूली नदी गलियारे में बुधवार को आई अचानक बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और सड़कों, पुलों, मानव बस्तियों और जलविद्युत बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा।

Continue reading on the app

PC Andrew Harper's killers to stay in jail | BBC News Exclusive

Prime Minister Andy Burnham has told the BBC that PC Andrew Harper's killers will remain behind bars as he announces changes to the early release scheme aimed at easing prison overcrowding.  In an exclusive interview with BBC Breakfast, Burnham said anyone convicted of manslaughter will be excluded from changes brought in under the Sentencing Act, which would have made the killers eligible for early release.  Burnham said extra prison spaces would be created by deporting "hundreds" of foreign prisoners and releasing some inmates serving indefinite sentences.  Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews  For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews #UKPolitics

Continue reading on the app

  Sports

'हॉल ऑफ फेम' में शामिल हुए रोजर फेडरर, पत्नी मिर्का का जिक्र कर मंच पर रो पड़े, कहा- रूमाल की जरूरत है

Roger Federer Hall of Fame: रोजर फेडरर को इंटरनेशनल टेनिस ‘हॉल ऑफ फेम’ में 272वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया. इस ऐतिहासिक मौके पर 20 ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता 'स्विस मैस्ट्रो' अपने 30 मिनट के भाषण के दौरान बेहद भावुक हो गए. अपनी पत्नी मिर्का, बचपन के आदर्श स्टीफन एडबर्ग और पूर्व कोच सेवेरिन लुथी का जिक्र करते हुए उनके आंसू छलक पड़े. Sun, 30 Aug 2026 13:29:11 +0530

  Videos
See all

Rewa Accident: अस्पताल की लिफ्ट टूटने से मरीज की मौत | Madhya Pradesh | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T08:10:27+00:00

PM Modi LIVE: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ अहम वार्ता! | Uzbekistan Visit #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T08:04:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers