Asin Daughter Photo: असिन ने दिखाई बेटी की झलक, ट्रेडिशनल लुक में फूलों की रंगोली बनाती दिखीं नन्ही अरिन
Festival Offers: द सॉलिटेयर फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आखिरी हफ्ता, मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स और बंपर इनाम
The Solitaire Festival of India 2026: अगर आप इस त्योहारी सीजन में कुछ खास और चमकीला खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए काम की खबर है। देश का सबसे बड़ा नेचुरल डायमंड सॉलिटेयर फेस्टिवल- 'द सॉलिटेयर फेस्टिवल ऑफ इंडिया' (TSFI) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 1 अगस्त से शुरू हुए इस सालाना अभियान के तहत डिवाइन सॉलिटेयर्स अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार और आकर्षक ऑफर्स लेकर आया है। भोपाल के लोग इस फेस्टिवल का लुत्फ स्थानीय पार्टनर स्टोर 'डीपी ज्वेलर्स' (केएन आर्केड, मालवीय रोड, राजभवन रोड) पर उठा सकते हैं।
इन दो दिनों में मिल रहा है खास तोहफा
इस फेस्टिवल के आखिरी दिनों को और भी यादगार बनाने के लिए ब्रांड ने कुछ विशेष सौगातें जोड़ी हैं। जो ग्राहक इन आखिरी दिनों में खरीदारी कर रहे हैं, उन्हें उनके तयशुदा गिफ्ट्स में एक बेहतरीन अपग्रेड मिल रहा है। इसके अलावा, अगर आप अपने गहनों को एक पर्सनल टच देना चाहते हैं, तो आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपने नाम के शुरुआती अक्षर (Initials) भी उस पर खुदवा सकते हैं। आमतौर पर इस काम के लिए 2,500 से 3,000 रुपये तक का खर्च आता है, लेकिन इस फेस्टिव ऑफर के तहत यह सेवा बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है।
कार जीतने का मौका और पुराने ग्राहकों के लिए तोहफे
इस पूरे फेस्टिवल के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों को हर हफ्ते लकी ड्रॉ में हिस्सा लेने का मौका मिल रहा है। वहीं, जब यह फेस्टिवल खत्म होगा, तो एक ग्रैंड बंपर ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसके भाग्यशाली विजेता को इनाम के रूप में एक शानदार XUV 7 XO कार दी जाएगी।
इसके अलावा, जो लोग पहले भी डिवाइन सॉलिटेयर्स के इस फेस्टिवल से खरीदारी कर चुके हैं, उनके लिए भी लॉयल्टी बेनिफिट्स रखे गए हैं। पुराने ग्राहकों को उनके गिफ्ट स्लैब में खास अपग्रेड दिया जा रहा है, जो ब्रांड के साथ उनके पुराने और भरोसेमंद रिश्ते को एक नया सम्मान देता है।
असली और भरोसेमंद हीरों की पहचान
देशभर के 200 से ज्यादा पार्टनर स्टोर्स पर चल रहे इस फेस्टिवल का मुख्य मकसद लोगों तक बेहतरीन क्वालिटी के नेचुरल डायमंड पहुंचाना है। डिवाइन सॉलिटेयर्स का हर एक हीरा कड़े 123-पैरामीटर क्वालिटी स्टैंडर्ड पर परखा हुआ होता है, जिससे ग्राहकों को शत-प्रतिशत शुद्धता और पारदर्शिता का भरोसा मिलता है। अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में अपने किसी खास पल को हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन आखिरी दिनों में इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







