नेपाल में 'महाप्रलय' के बाद हुई सर्वदलीय बैठक, 8 पार्टियों ने चीन को लेकर की ये मांग
Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ आपदा ने काफी प्रलय मचाई. अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा सैकड़ों लोग अभी तक लापता हैं. इसके बाद सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में नेपाल की 8 राजनीतिक पार्टियां शामिल हुईं. इस दौरान सभी ने चीन को लेकर एक मांग की है.
द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, भोटेकोशी बाढ़ के बाद गुरुवार को नेपाल में हिमनदी झीलों से पैदा होने वाले खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है. 8 राजनीतिक दलों ने सरकार से चीन के साथ मिलकर सीमा क्षेत्र की हिमनदी झीलों का वैज्ञानिक अध्ययन कराने की मांग की है. इसके लिए दोनों देशों के बीच एक संयुक्त वैज्ञानिक और तकनीकी व्यवस्था बनाने की बात कही गई है.
वैज्ञानिक जांच और मैपिंग की उठी मांग
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों ने बाढ़ से हुए नुकसान और भविष्य के आपदा जोखिमों से निपटने के लिए कई सुझाव दिए. दलों ने पुनर्निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए एक संसदीय तंत्र बनाने पर भी सहमति जताई. बैठक में कहा गया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नेपाल और तिब्बत के पहाड़ी इलाकों में हिमनदी झीलों के फटने या अचानक पानी बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है. इसलिए नेपाल में ज्यादा जोखिम वाली झीलों की तुरंत पहचान, वैज्ञानिक जांच और मैपिंग की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: Nepal Flood: नेपाल ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप, ड्रैगन बोला-दोष देने से कुछ हासिल नहीं होने वाला
मजबूत हो सीमा पार चेतावनी सिस्टम
राजनीतिक दलों ने नेपाल और चीन के बीच एक मजबूत अर्ली वॉर्निंग सिस्टम बनाने की भी मांग की. इसमें सीमा पार बहने वाली नदियों का रियल टाइम डेटा साझा करने की व्यवस्था शामिल हो. इससे नदी के ऊपरी हिस्से में पानी का स्तर या दूसरी असामान्य गतिविधि बढ़ने पर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को समय रहते अलर्ट किया जा सकेगा. इससे प्रशासन को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और बड़े नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Nepal Flood Live Updates: नेपाल सरकार ने जुटाए 20 अरब रुपये, विश्व बैंक से मांगेगी 25 अरब
पुनर्निर्माण की निगरानी के लिए संसदीय व्यवस्था पर सहमति
Raksha Bandhan 2026 Instagram Captions: रक्षाबंधन की फोटोज को बनाएं स्पेशल, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से पहले ये Captions लिखें
Raksha Bandhan 2026 Instagram Captions: भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते का जश्न हम रक्षाबंधन पर मनाते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर हैप्पी रक्षाबंधन नहीं बल्कि हैप्पी मम्मी इसको समझा लो डे ट्रेंड कर रहा है. अब ये तो एक पॉपुलर लाइन है जो हर बहन भाई के परेशान करने पर मां से कहती है. इंस्टाग्राम का क्रेज ही कुछ ऐसा ही कि यहां हर त्योहार-पर्व को मनाने का तरीका सबसे अलग होता है. इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन राखी की तस्वीरों को सिर्फ फोन की गैलेरी में सजाकर न रखें, उन्हें सोशल मीडिया पर भी शेयर करें.
ऐसे में अगर आप भी अपने भाई या बहन के साथ राखी सेलिब्रेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाले हैं तो हम आपको कुछ कैप्शन्स बता रहें है, इन्हें लिखना बिल्कुल न भूले. इससे फोटो और पोस्ट दोनों मेमोरेबल बन जाएगा.
रक्षाबंधन 2026 स्पेशल इंस्टाग्राम कैप्शन्स
- 1.रिश्ता सबसे प्यारा, भाई-बहन का साथ सबसे न्यारा।
- 2.बचपन की शरारतों से लेकर जिंदगी के हर मोड़ तक, तू हमेशा मेरे साथ है।
- 3.लड़ते हैं, झगड़ते हैं, फिर भी एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं।
- 4.भाई-बहन का रिश्ता वो खूबसूरत बंधन है, जिसे वक्त भी नहीं बदल सकता।
- 5.मेरी हर खुशी में तेरा हिस्सा है, और हर मुश्किल में तेरा साथ।
- 6.राखी का त्योहार सिर्फ धागे का नहीं, प्यार और विश्वास का रिश्ता है।
- 7.एक ही घर की यादें, हजारों नोकझोंक और जिंदगी भर का साथ।
- 8.डरती क्यूं है पगली, पूरी दुनिया दुश्मन हो जाए, घबराना मत, पीछे मुड़के देख लेना.. तेरा भाई हमेशा साथ रहेगा।
- 9.स्वैग भरा कैप्शन- मुझसे अच्छा भाई/बहन मिलना नामुमकिन था, इसलिए भगवान मुझे तुम्हे दे दिया
- 10.जब भी जिंदगी ने गिराया, तूने ही हाथ थामकर उठाया, हैप्पी रक्षाबंधन.
राखी पर इमोशन्ल पोस्ट शेयर करने के लिए कैप्शन
- चाहे कितनी भी बहस हो जाए, पर तेरा हाथ पकड़े बिना मेरी दुनिया पूरी नहीं होती.
- बचपन की वो खट्टी-मीठी यादें और तेरा हर मोड़ पर साथ देना... रब से दुआ है कि तेरा-मेरा यह रिश्ता हमेशा महकता रहे.
- धागा सिर्फ रेशम का नहीं, इसमें मेरी हर दुआ, प्यार और तेरी लंबी उम्र की मन्नत बंधी है.
- तेरी हंसी में मेरी पूरी दुनिया बसती है। वादा है, जिंदगी के हर मोड़ पर तेरा साया बनकर खड़ा रहूंगा/ रहूंगी
- घर की रौनक और मेरी खुशियों की चाबी है तू... मेरी छोटी सी बहन/छोटा भाई, तू हमेशा मुस्कुराती रहे
- चाहे उम्र कितनी भी बढ़ जाए, तू हमेशा मेरी वही नटखट और प्यारी छोटी बहन रहेगी
ये भी पढ़ें-Raksha Bandhan Gifts for Sister: रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें? बजट के हिसाब से चुनें शानदार तोहफे
कुछ शॉर्ट अंग्रेजी इंस्टाग्राम कैपशन्स
- 1.Partners in crime, forever in love! - (पार्टनर्स इन क्राइम, हमेशा मेरा प्यार साथ रहेगा)
- 2.No matter how much we fight, you’ll always be my favorite person - (चाहे हम कितना भी लड़ें, तुम हमेशा मेरे पसंदीदा इंसान रहोगे,प्यारे भाई/बहन)
- 3.Side by side or miles apart, siblings are forever connected by heart - (साथ-साथ हों या मीलों दूर, भाई-बहन हमेशा दिल से जुड़े रहते हैं)
- 4.Built-in best friend, lifelong protector, and forever family - (बिल्ट-इन बेस्ट फ्रेंड, लाइफलॉन्ग प्रोटेक्टर, और हमेशा के लिए परिवार)
- 5.Same DNA, different levels of madness - (एक ही DNA, पागलपन के अलग-अलग लेवल)
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं राहु का साया! भाई को किस समय बांधे राखी? जानें शुभ मुहूर्त
इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने के लिए यूज करें ये हैशटैग्स
#RakshaBandhan2026, #RakhiSpecial, #BhaiBehanKaPyar, #SiblingLove, #InstagramCaptions, #TrendingReels
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gifts for Brother: सिर्फ बहन को क्यों, इस राखी बहनें भी दें भाइयों को उपहार, देखें युनिक गिफ्ट्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








