Raksha Bandhan 2026 Instagram Captions: रक्षाबंधन की फोटोज को बनाएं स्पेशल, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से पहले ये Captions लिखें
Raksha Bandhan 2026 Instagram Captions: भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते का जश्न हम रक्षाबंधन पर मनाते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर हैप्पी रक्षाबंधन नहीं बल्कि हैप्पी मम्मी इसको समझा लो डे ट्रेंड कर रहा है. अब ये तो एक पॉपुलर लाइन है जो हर बहन भाई के परेशान करने पर मां से कहती है. इंस्टाग्राम का क्रेज ही कुछ ऐसा ही कि यहां हर त्योहार-पर्व को मनाने का तरीका सबसे अलग होता है. इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन राखी की तस्वीरों को सिर्फ फोन की गैलेरी में सजाकर न रखें, उन्हें सोशल मीडिया पर भी शेयर करें.
ऐसे में अगर आप भी अपने भाई या बहन के साथ राखी सेलिब्रेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाले हैं तो हम आपको कुछ कैप्शन्स बता रहें है, इन्हें लिखना बिल्कुल न भूले. इससे फोटो और पोस्ट दोनों मेमोरेबल बन जाएगा.
रक्षाबंधन 2026 स्पेशल इंस्टाग्राम कैप्शन्स
- 1.रिश्ता सबसे प्यारा, भाई-बहन का साथ सबसे न्यारा।
- 2.बचपन की शरारतों से लेकर जिंदगी के हर मोड़ तक, तू हमेशा मेरे साथ है।
- 3.लड़ते हैं, झगड़ते हैं, फिर भी एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं।
- 4.भाई-बहन का रिश्ता वो खूबसूरत बंधन है, जिसे वक्त भी नहीं बदल सकता।
- 5.मेरी हर खुशी में तेरा हिस्सा है, और हर मुश्किल में तेरा साथ।
- 6.राखी का त्योहार सिर्फ धागे का नहीं, प्यार और विश्वास का रिश्ता है।
- 7.एक ही घर की यादें, हजारों नोकझोंक और जिंदगी भर का साथ।
- 8.डरती क्यूं है पगली, पूरी दुनिया दुश्मन हो जाए, घबराना मत, पीछे मुड़के देख लेना.. तेरा भाई हमेशा साथ रहेगा।
- 9.स्वैग भरा कैप्शन- मुझसे अच्छा भाई/बहन मिलना नामुमकिन था, इसलिए भगवान मुझे तुम्हे दे दिया
- 10.जब भी जिंदगी ने गिराया, तूने ही हाथ थामकर उठाया, हैप्पी रक्षाबंधन.
राखी पर इमोशन्ल पोस्ट शेयर करने के लिए कैप्शन
- चाहे कितनी भी बहस हो जाए, पर तेरा हाथ पकड़े बिना मेरी दुनिया पूरी नहीं होती.
- बचपन की वो खट्टी-मीठी यादें और तेरा हर मोड़ पर साथ देना... रब से दुआ है कि तेरा-मेरा यह रिश्ता हमेशा महकता रहे.
- धागा सिर्फ रेशम का नहीं, इसमें मेरी हर दुआ, प्यार और तेरी लंबी उम्र की मन्नत बंधी है.
- तेरी हंसी में मेरी पूरी दुनिया बसती है। वादा है, जिंदगी के हर मोड़ पर तेरा साया बनकर खड़ा रहूंगा/ रहूंगी
- घर की रौनक और मेरी खुशियों की चाबी है तू... मेरी छोटी सी बहन/छोटा भाई, तू हमेशा मुस्कुराती रहे
- चाहे उम्र कितनी भी बढ़ जाए, तू हमेशा मेरी वही नटखट और प्यारी छोटी बहन रहेगी
ये भी पढ़ें-Raksha Bandhan Gifts for Sister: रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें? बजट के हिसाब से चुनें शानदार तोहफे
कुछ शॉर्ट अंग्रेजी इंस्टाग्राम कैपशन्स
- 1.Partners in crime, forever in love! - (पार्टनर्स इन क्राइम, हमेशा मेरा प्यार साथ रहेगा)
- 2.No matter how much we fight, you’ll always be my favorite person - (चाहे हम कितना भी लड़ें, तुम हमेशा मेरे पसंदीदा इंसान रहोगे,प्यारे भाई/बहन)
- 3.Side by side or miles apart, siblings are forever connected by heart - (साथ-साथ हों या मीलों दूर, भाई-बहन हमेशा दिल से जुड़े रहते हैं)
- 4.Built-in best friend, lifelong protector, and forever family - (बिल्ट-इन बेस्ट फ्रेंड, लाइफलॉन्ग प्रोटेक्टर, और हमेशा के लिए परिवार)
- 5.Same DNA, different levels of madness - (एक ही DNA, पागलपन के अलग-अलग लेवल)
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं राहु का साया! भाई को किस समय बांधे राखी? जानें शुभ मुहूर्त
इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने के लिए यूज करें ये हैशटैग्स
#RakshaBandhan2026, #RakhiSpecial, #BhaiBehanKaPyar, #SiblingLove, #InstagramCaptions, #TrendingReels
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gifts for Brother: सिर्फ बहन को क्यों, इस राखी बहनें भी दें भाइयों को उपहार, देखें युनिक गिफ्ट्स
कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया के लिए 'काल' बने सोनल दिनुषा, रचा नया इतिहास, 78 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ये कारनामा
IND vs SL: श्रीलंका के युवा स्टार बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में लगातार दूसरा शतक जड़कर एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. सोनल दिनुशा ने 196 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ सोनल दिनुशा भारत के खिलाफ अपने पहले 2 टेस्ट मैचों में 3 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले एवर्टन वीक्स ने साल 1948 में भारत के खिलाफ यह कारनामा नहीं किया था. कोलंबो टेस्ट मैच में जहां पहले दिन से टीम इंडिया का दबदबा रहा और श्रीलंका फोलोऑन खेलने पर मजबूर हुई, वहीं अब पांचवें दिन अब कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने की कगार पर पहुंच गया है और इसके सबसे बड़े कारण श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा हैं.
सोनल दिनुषा ने सीरीज में 3 शतक जड़ रचा इतिहास
सोनल दिनुशा भारत के खिलाफ इस 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में कुल 3 शतक लगा चुके हैं. इससे पहले गॉल टेस्ट मैच में सोनल ने पहली पारी में शतक (100 रन) लगाया था, जबकि दूसरी पारी में 84 रन बनाए थे. इसके बाद कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी सोनल ने शतक लगाया और 103 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं अब दूसरी पारी में भी उन्होंने शतक जड़ दिया है. इस शतक के साथ सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान बना दिया है.
सोनल दिनुशा भारत के खिलाफ किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. जबकि भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 शतक लगाने वाले वह दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. किसी खिलाड़ी ने 78 साल बाद भारत के खिलाफ यह कारनामा दोहराया है. इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक, वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स ने 1948 में भारत के खिलाफ अपने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में 3 शतक लगाए थे.
भारत के खिलाफ शुरुआती चार टेस्ट पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर
डगलस जार्डिन (इंग्लैंड) - 1932 से 1934
एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज) -, 1948
क्लाइड वालकॉट (वेस्टइंडीज) - 1948
केन बैरिंगटन (इंग्लैंड) - 1959
सोनल दिनुशा (श्रीलंका) - 2026
Fourth consecutive 50+ score for Sonal Dinusha ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 27, 2026
????????-???????????????? ???????????????????????? ???????? ???????????????????? ???????????????? ???????????????? ???????????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????
Douglas Jardine (ENG, 1932-1934)
Everton Weekes (WI, 1948)
Clyde Walcott (WI, 1948)
Ken Barrington (ENG, 1959)
Sonal Dinusha… pic.twitter.com/Ku0hZGlYCp
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






