Responsive Scrollable Menu

क्या नेगेटिव रेटिंग-रिव्यू से डरे टॉक्सिक मेकर्स:बुक माय शो से 5.5 रेटिंग गायब, जानिए क्यों अच्छी कमाई के बावजूद फिल्म पर है फ्लॉप का खतरा

केजीएफ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को लगातार दर्शकों के नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं। सोशल मीडिया और अन्य वेबसाइट्स में फिल्म को काफी निराशाजनक रेटिंग मिली है। इसी बीच अब फिल्म के मेकर्स पर बुक माय शो से फिल्म की रेटिंग हटवाने के आरोप लग रहे हैं। बुक माय शो पर आमतौर पर हर रिलीज हुई फिल्म की रेटिंग दिखाई जाती है। कुछ समय पहले तक फिल्म टॉक्सिक को बुक माय शो पर 5.5 रेटिंग मिली थी, लेकिन अब ये रेटिंग हटा दी गई है। इसके बदले वेबसाइट पर सिर्फ लाइक नजर आ रहे हैं। जबकि अन्य फिल्मों की रेटिंग अब भी मौजूद है। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि दर्शकों से खराब रिव्यू मिलने के बाद रेटिंग हटा दी गई। हालांकि, रेटिंग हटाने को लेकर बुक माय शो या फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। एक्स के एक यूजर ने आरोप लगाते हुए लिखा, “बुक माय शो ने टॉक्सिक फिल्म की रेटिंग बंद कर दी। यह इतनी खराब थी कि 5.5/10 मिली, BMS के इतिहास में सबसे खराब।” एक दिन में कमाए 100 करोड़, फिर फ्लॉप का डर क्यों? फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को रिलीज हुई। इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन ही भारत में 101 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म के फ्लॉप होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वजह है फिल्म की हाइप और अब आने वाले नेगेटिव रिव्यू। पहले दिन फिल्म को 24579 शोज मिले, जिसकी ऑक्यूपेंसी 57 पर्सेंट रही। वीक डे होने के बावजूद, दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंचे, लेकिन दोपहर तक फिल्म के नेगेटिव रिव्यू चर्चा में आ गए। फिल्म की आलोचना का एक कारण ये भी रहा कि पिछले कुछ महीनों से मेकर्स लगातार इसे बड़े स्केल और बड़े बजट में तैयार करने की बात कर रहे थे, जिससे फिल्म से ज्यादा उम्मीदें जुड़ी थीं। जानिए क्यों उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी टॉक्सिक 3 साल और 500-1000 करोड़ बजट- फिल्म 2023 में बनना शुरू हुई और 3 साल बाद 2026 में रिलीज हुई। फिल्म को 500-1000 करोड़ के बड़े बजट में बनाया गया, जिससे ये देश की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनी। जाहिर तौर पर इस बड़े बजट के साथ दर्शकों को बेहतरीन विजुअल और स्टोरी की उम्मीद थी, जिस पर फिल्म खरी नहीं उतरी। बार-बार पोस्टपोन- फिल्म सबसे पहले 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होनी थी, हालांकि मेकर्स ने ये कहते हुए इसे पोस्टपोन कर दिया कि इसे विजुअली और बेहतरीन बनाने की जरुरत है। कुछ समय बाद इसे 19 मार्च 2026 के लिए शेड्यूल किया गया, जिस दिन धुरंधर 2 रिलीज हुई। मेकर्स ने रिलीज से ठीक पहले इसे पोस्टपोन कर दिया और मिडिल ईस्ट वॉर का हवाला दिया। इसके बाद फिल्म 4 जून 2026 और फिर बाद में 26 अगस्त के लिए शेड्यूल की गई। बार-बार पोस्टपोन करने से फैंस में इसे लेकर एक्साइटमेंट थीं, लेकिन जब फिल्म आई, तो इसमें कोई खास कहानी या विजुअल इफेक्ट्स नजर नहीं आए, जिनका हवाला देकर फिल्म बार-बार पोस्टपोन की गई। कास्टिंग दमदार, लेकिन किरदारों में असर नहीं- इस फिल्म की कास्टिंग लंबे समय से चर्चा में थी। फिल्म में कन्नड़ स्टार यश के साथ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक कियारा आडवाणी की कास्टिंग हुई। ये कियारा की मदरहुड के बाद कमबैक फिल्म थी। उन्होंने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी में से एक डॉन की तीसरी फिल्म डॉन 3 छोड़ी थी। फैंस को उम्मीद थी कि डॉन 3 छोड़ने के बाद अगर कियारा ने कमबैक के लिए टॉक्सिक चुनी है, तो इसमें उनका किरदार दमदार होगा, लेकिन फिल्म देखने के बाद हर कोई निराश था। कियारा के किरदार को कम स्क्रीनटाइम दिया गया है, उनका किरदार फिल्म में कोई असर नहीं छोड़ता। उनकी जगह कोई और एक्ट्रेस भी होतीं, तो बड़ा फर्क नहीं पड़ता। फीमेल स्टारकास्ट की भरमार- फिल्म में साउथ सुपरस्टार नयनतारा, बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी, ट्रेंडिंग एक्ट्रेस तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत हैं। कहने को फिल्म में बॉलीवुड की 3 बड़ी एक्ट्रेस हैं, साउथ की एक्ट्रेस हैं, लेकिन इन सभी किरदारों की कोई अपनी कहानी नहीं हैं। ये सभी किरदार लीड एक्टर यश के किरदार के इर्द-गिर्द ही नजर आते हैं। ये कास्टिंग महज फिल्म में बड़े नाम जोड़ने जैसी लगती है। नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर से थीं उम्मीदें- फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विजेता गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। 2013 में उनकी फिल्म लायर्स डाइस को नेशनल अवॉर्ड मिला था, वहीं ये ऑस्कर भेजी गई भारत की ऑफिशियल फिल्म रही। ऐसे में उनकी फिल्म से उम्मीदें थीं। लगातार आ रहीं फिल्म से जुड़ी नेगेटिव खबरें- प्री-इवेंट में हादसा- यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हादसा हो गया। भारी साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 4 लोग घायल हो गए, जबकि एक लड़की बेहोश हो गई। घटना के समय यश मंच पर मौजूद थे। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में पुलिस ने आयोजकों पर FIR दर्ज की है। घटना के दौरान कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले पोल पर चढ़ गए थे। इसी दौरान भारी सेटअप अचानक नीचे गिर गया और अफरा-तफरी मच गई। थिएटर में फैंस ने मचाई गंदगी- बेंगलुरु के संतोष थिएटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद फर्श पर करेंसी नोट और ढेर सारा कचरा बिखरा दिख रहा है। ………………………………………………….. फिल्म टॉक्सिक से जुड़ी ये खबरें भी पढिए- मूवी रीव्यू- ‘टॉक्सिक’:यश की फिल्म में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज, लेकिन कहानी उलझी; तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज है, लेकिन कहानी इतनी उलझी है कि तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है। ड्यूरेशन: 3 घंटे 14 मिनट 12 सेकंड दैनिक भास्कर रेटिंग: 1.5/5 यश की ‘टॉक्सिक’ एक बड़े स्केल की गैंगस्टर फिल्म है, जिसमें ड्रग्स, परिवार, बदला, धोखा और खूब सारा एक्शन है। फिल्म का लुक शानदार है, यश का जलवा बरकरार है, लेकिन कहानी के मामले में फिल्म आपको पकड़ने के बजाय बार-बार उलझाती है। पूरा रिव्यू पढ़िए… ……………………………………………. फिल्म 'टॉक्सिक' के इवेंट में बड़ा हादसा:भारी साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 4 लोग घायल, मंच पर मौजूद थे यश; आयोजकों पर FIR यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हादसा हो गया। भारी साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 4 लोग घायल हो गए, जबकि एक लड़की बेहोश हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के समय यश मंच पर मौजूद थे। पुलिस ने आयोजकों पर FIR दर्ज की है। घटना के दौरान कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले पोल पर चढ़ गए थे। इसी दौरान भारी सेटअप अचानक नीचे गिर गया और अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

रियलमी का नया 4G स्मार्टफोन C100i भारत में लॉन्च:6500mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड बॉडी, 2 मीटर से गिरने पर भी नहीं टूटेगा, कीमत ₹14,999

चायनीज टेक कंपनी रियलमी ने आज भारत में अपना नया 4G बजट स्मार्टफोन रियलमी C100i लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे ₹15,000 से कम के बजट सेगमेंट में पेश किया है। फोन में सबसे खास इसकी 6500mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड मजबूत बॉडी है। कंपनी का दावा है कि फोन 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटेगा। इसके अलावा फोन में नेक्स्ट Ai फीचर्स और गूगल जेमिनी के लिए एक समर्पित बटन भी दिया गया है। रियलमी C100i को भारत में सिर्फ सिंगल वैरिएंट में उतारा है। इसमें 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शंस- मिडनाइट ब्लैक और ब्लैक स्काईलाइन सिल्वर में खरीदा जा सकेगा। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट, रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही फोन आपके नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। डिजाइन: गिरने पर टूटने की चिंता नहीं बजट सेगमेंट का फोन होने के बावजूद कंपनी ने इसकी मजबूती पर काफी ध्यान दिया है। रियलमी C100i को MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर तैयार किया गया है। टेस्ट के मुताबिक, यह 2 मीटर की ऊंचाई से कंक्रीट पर गिरने के बाद भी सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए इस डिवाइस को IP64 की रेटिंग दी गई है। रियलमी C100i : स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: फोन में 6.8-इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ आती है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और धूप में भी साफ देखने के लिए 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सिंगल वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन के कैमरा एप में पोर्ट्रेट, नाइट मोड और डुअल-व्यू वीडियो जैसे मोड्स इन-बिल्ट हैं। परफॉर्मेंस: यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित रियलमी UI पर काम करता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 12 नैनोमीटर प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर यूनिसोक T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz तक है। ग्राफिक्स के लिए इसमें आर्म माली-G57 GPU शामिल है। पावरबैकअप: स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 6500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस बैटरी की हेल्थ 5 साल तक बनी रहेगी। इसे बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 'रिवर्स चार्जिंग' का फीचर भी मिलता है, यानी जरूरत पड़ने पर आप डेटा केबल से दूसरे स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकते हैं। जेमिनी AI बटन और बेसिक कैमरा सेटअप रियलमी के इस फोन में नेक्स्ट Ai का सपोर्ट दिया गया है, जिसमें ग्राहकों को गूगल जेमिनी का एक डेडिकेटेड शॉर्टकट बटन मिलेगा। इसके जरिए AI फीचर्स को सीधे एक्सेस किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और OTG का सपोर्ट दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम के युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को कप्तान ने माना भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है। एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज को भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत बताया। श्रीलंका के खिलाफ हार के बावजूद विपक्षी टीम की तारीफ की और न्यूजीलैंड में आगामी श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। Fri, 28 Aug 2026 16:15:37 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Flood: लापता लोगों की तलाश जारी- MEA | Balen Shah | Indians | MEA #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:13:07+00:00

दिल्ली मेट्रो में ऐसी भीड़ नहीं देखी होगी ! | Rakshabandhan Crowd in Delhi metro #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:12:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers