Explainer: पहले पहाड़ टूटा, फिर नदी रुकी और बना ‘कुदरती डैम’... नेपाल में कैसे आई मौत की सुनामी?
Bhote Koshi Flood: नेपाल के रसुवा जिले में आई तबाही में अब तक 165 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 826 लोगों अभी तक लापता हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक यह सिर्फ एक और मानसूनी बाढ़ नहीं है इसके पीछे की वजह और असर दोनों ही बेहद अलग हैं. प्रशासन और जांचकर्ताओं सब के मन में अब ये ही सवाल है कि आखिर ये प्रलय हुआ कैसे, इसकी वजह क्या है?
बता दें कि 26 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे नेपाल-चीन बॉर्डर के पास बहने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक उफान आ गया. दरअसल, यह इलाका रसुवा जिले का त्यामुरे कस्बा है जो चीन के ग्यीरोंग पोर्ट से महज 3 किलोमीटर दूर है. देखते ही देखते यहां का पूरा बाजार, सीमा शुल्क कार्यालय और आसपास की कॉलोनियों पानी में डूब गईं. आज सुबह आईं सैटेलाइट तस्वीरों में इसका फर्क साफ दिखाई दे रहा है. नई तस्वीरों में दिख रहा है कि 14 अगस्त को त्यामुरे एक सामान्य बसा हुआ कस्बा नजर आ रहा था जबकि 26 अगस्त की तस्वीर में वहां केवल उफनती नदी और मलबा बचा है.
The floods have now reached Narayanghat, Chitwan, Nepal.
— ???? (@_VK86) August 27, 2026
Nearly 400 people have reportedly died, with many still missing.
A heartbreaking situation.
Prayers for #Nepal. ???????????? pic.twitter.com/Lpd8mRO7ez
नेपाल फ्लड से आई तबाही की वजहों का अभी तक सिर्फ अनुमान
प्रशासन सूत्रों की मानें तो नेपाल के फ्लड फोरकास्टिंग डिवीजन के अधिकारियों को अभी तक इस तबाही का स्पष्ट कारण नहीं पता है. सभी केवल अनुमान और कई एंगलों पर जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक उन्हें अनौपचारिक तौर पर सूचना मिली थी कि तिब्बत की तरफ किसी नदी का रास्ता भूस्खलन से बंद हो गया था और जब वह अवरोध टूटा तो पानी का सैलाब नीचे की ओर बढ़ा है.
Explainer: तिब्बत से आई तबाही, अब भारत पर खतरा? नेपाल बाढ़ के बाद हिमालय से लेकर दिल्ली तक अलर्ट...
ऑस्ट्रेलिया के आपदा विशेषज्ञों को ग्लेशियर के टूटने की आशंका
ऑस्ट्रेलिया के आपदा विशेषज्ञों ने इसे ग्लेशियर के टूटने और उसके बाद हुए बड़े भूस्खलन का नतीजा बताया है. ऑस्ट्रेलिया के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इलाके की जमी हुई जमीन (पर्माफ्रॉस्ट) के गर्म होकर पिघलने को भी इसकी एक वजह माना जा रहा है जो पहाड़ी ढलानों को कमजोर कर रही है. हालांकि यहां बता दें कि नेपाल सरकार ने अभी तक इस प्रलय के बारे में कोई आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं की है.
Pray for Nepal ???????? - Tibet
— Wafula ???????? ???????? ???????? (@IamWafula1) August 26, 2026
It's absolutely insane and terrifying, a massive flash flood has just hit Nepal. Reports on August 26, 2026, stated that a glacier lake upstream had burst. The river originates on the Himalayan border between Nepal and China, where there are three large… pic.twitter.com/E0JtmZ8itf
पहले 7 फिर 22 और अब 165 तक..., धीरे-धीरे बढ़ा रहा है मौत का आंकड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते बुधवार दोपहर तक मरने वालों की संख्या 7 थी. फिर शाम होते-होते यह संख्या 22 हो गई. इसके बाद अब गुरुवार सुबह करीब 8:15 बजे तक जिन शवों की पहचान हुई है, उनमें से 65 चितवन जिले में, 27 धादिंग में, 20 गोरखा में, 26 नवलपरासी पूर्व में, 12 नुवाकोट में, 9 तनहुं में, 5 नवलपरासी पश्चिम में और सिर्फ 2 रसुवा में मिले हैं.
826 लापता लोगों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है
लापता होने वाले लोगों का आंकड़ा सबको डराए हुए है...नेपाल पुलिस के मुताबिक लापता लोगों में
- नेपाली सेना के 44 जवान
- नेपाल पुलिस के 28 कर्मी
- सशस्त्र पुलिस बल के 13 जवान
- 579 पर्यटक
- रसुवा के 161 और नुवाकोट के 1 स्थानीय निवासी शामिल हैं.
Nepal Flood Video: नेपाल में कुदरत की तबाही का खौफनाक मंजर, दिल दहला देंगे ये वीडियो
नेपाल बाढ़ का ऑस्ट्रेलिया से क्या कनेक्शन?
इस आपदा का असर नेपाल की सीमाओं से बाहर भी दिख रहा है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने खुद पुष्टि की है कि लापता लोगों में 34 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भी शामिल हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. इससे यह घटना अब एक अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बन चुकी है.
????More than 570 people are missing following floods in Nepal, including over 400 foreigners. At least 160 people have died. The lahar was triggered by a glacier collapse in the mountains of Tibet, which caused the Bhote Koshi River to overflow. pic.twitter.com/0uwT9az1uF
— Abraracursix abdala (@Abraracurs64713) August 27, 2026
नेपाल बाढ़ के बचाव कार्य में आ रहीं हैं ये मुश्किलें
रसुवा तक सड़क मार्ग से पहुंचना सामान्य दिनों में भी कठमांडू से आधे से पूरे दिन का सफर है. बाढ़ ने पुल और सड़कें बहा दी हैं जिससे जमीनी रास्ते से मदद पहुंचाना लगभग नामुमकिन हो गया है. इलाके में कोई हवाई पट्टी भी नहीं है इसलिए हेलीकॉप्टर ही एकमात्र सहारा हैं. सेना, पुलिस और निजी कंपनियों के मिलाकर एक दर्जन से ज्यादा हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं लेकिन खराब मौसम बार-बार उड़ानों में रुकावट डाल रहा है. अभी ताजा हालात पर बात करें तो गुरुवार सुबह से खोज और बचाव अभियान फिर शुरू हो गया है और स्थिति को बेहतर तरीके से संभालने के लिए सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है.
Explainer: तिब्बत से आई तबाही, अब भारत पर खतरा? नेपाल बाढ़ के बाद हिमालय से लेकर दिल्ली तक अलर्ट...
FAQ
सवाल: नेपाल में बाढ़ कब और कहां आई है?
जवाब: नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ आई है. ये जगह नेपाल-चीन सीमा के पास है.
सवाल: अब तक कितने लोगों की मौत हुई है?
जवाब: गुरुवार सुबह तक की सूचना के अनुसार अब तक करीब 165 शव बरामद किए जा चुके हैं.
सवाल: कितने लोग अभी भी लापता हैं?
जवाब: नेपाल पुलिस के मुताबिक 826 लोग अभी लापता हैं, जिनमें बड़ी संख्या पर्यटकों और सुरक्षाबलों की है.
सवाल: बाढ़ की वजह क्या मानी जा रही है?
जवाब: अभी बाढ़ की स्पष्ट वजह तो किसी को नहीं पता है. प्रशासन कई एंगलों से प्रलय की जांच रिपोर्ट तैयार कर रहा है. अभी तक की शुरुआती जानकारी के अनुसार तिब्बत की तरफ भूस्खलन से नदी का रास्ता बंद हुआ और बाद में वह अवरोध टूटने से यह सैलाब आया. वहीं, इसे ग्लेशियर टूटने की घटना से भी जोड़ा जा रहा है.
सवाल: क्या इस हादसे में विदेशी नागरिक भी प्रभावित हुए हैं?
जवाब: हां, लापता लोगों में 34 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और 26 अन्य विदेशी पर्यटक शामिल हैं.
सवाल: बचाव कार्य में क्या दिक्कतें आ रही हैं?
जवाब: सड़कें और पुल बह जाने से जमीनी रास्ते बंद हैं और खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर से भी बचाव कार्य में रुकावट आ रही है.
अंशुला कपूर की शादी में इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, बोलते-बोलते छलके आंसू, वीडियो में दिखा भाई-बहन का खास बॉन्ड
Arjun Kapoor Emotional Anshula Kapoor Wedding: बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी हो चुकी है. उस समय उनकी शादी से जुड़े कई वीडियो सामने आए. जिसमें पूरा परिवार उनकी विदाई पर भावुक नजर आया था. अब शादी के करीब दो महीने बाद अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बहन की विदाई और अपनी मां को याद कर भावुक हो गए है. इतना ही नहीं वह शादी के इवेंट पर बोलते-बोलते अपने आंसू नहीं रोक पाए. इस दौरान दोनों भाई बहन के बीच खास बॉन्डिंग दिखाई दी. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत पंसद किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि अर्जुन कपूर अपनी बहन की विदाई और मां को याद कर क्या बोले.
अंशुला कपूर ने अपनी शादी के करीब दो महीने बाद यह वीडियो जारी किया है. जिसमें अर्जुन अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को याद करते हुए नजर आए. उन्होंने अपनी बहन की लाइफ के इस पल में मां की कमी को महसूस किया और उनके बारे में बात करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.
बहन की शादी में मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर अपनी बहन की शादी पर मां मोना शौरी कपूर को याद करते नजर आए. उन्होंने कहा कि वह इस खास मौके पर अपनी मां के बारे में बात करने के लिए कुछ पल निकालना चाहते हैं. अर्जुन ने बताया कि उनकी मां पिछले कुछ दिनों के हर पल को बेहद पसंद करतीं. उन्हें शादी की हर रस्म अच्छी लगती थी और वह रोहन की फैमिली की हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखतीं. अर्जुन ने आगे कहा कि उनकी मां शादी में जमकर नाचतीं, जश्न मनातीं और वहां मौजूद हर गेस्ट का खुद ख्याल रखतीं. अपनी मां को याद करते हुए अर्जुन की बोलते-बोलते इतने भावुक हो गए कि उनके आंखों से आंसू छलक पड़े.
अर्जुन ने मां के लिए कही ये बात
अर्जुन कपूर ने बारिश का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे पता है वो आज रात हमारे साथ हैं क्योंकि इतनी जो बारिश हो रही है ना बाहर, वो उनके खुशी के आंसू हैं. वो उनका आशीर्वाद है और वो तुम दोनों को आशीर्वाद दे रही हैं.' अर्जुन की इन बातों को सुनकर वहां मौजूद लोग भी इमोशनल नजर आए. मां के बारे में बात करते हुए अर्जुन अपने इमोशन पर काबू नहीं रख पाए. वह अपने चेहरा को दूसरी तरफ कर रोते हुए दिखाई दिए. भाई को इस तरह इमोशनल देख अंशुला कपूर तुरंत अपने भाई गले लगा लेती हैं.
अंशुला ने भाई के लिए लिखा इमोशनल नोट
अंशुला कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अपने भाई अर्जुन कपूर के लिए इमोशनल नोट लिखा. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह वीडियो कई बार देखा है, लेकिन हर बार अपने से ज्यादा भाई को देखती हैं. अंशुला ने लिखा, 'मैंने यह वीडियो कई बार देखा है, और हर बार मैं खुद को देखने के बजाय भाई को ज़्यादा देखती हूं. जिस तरह से वह मुझे देखते हैं. जिस तरह से वह खुद को संभालते हैं. वह गर्व, वह खुशी, वह आँसू... सब कुछ. मुझे पता था कि मेरी शादी मेरे लिए इमोशनल होगी. लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इस बात के लिए तैयार थी कि अपने भाई की नज़रों से इसे देखना कितना इमोशनल होगा. और जब तक मैंने यह वीडियो नहीं देखा, तब तक मुझे शायद पूरी तरह समझ नहीं आया था कि उस दिन उन्हें कैसा महसूस हुआ होगा.'
'हमने ज़िंदगी के कई अलग-अलग पड़ाव साथ में देखे...'
उन्होंने आगे लिखा, 'हम साथ बड़े हुए हैं, एक-दूसरे को खूब परेशान किया है, एक-दूसरे की रक्षा की है... हमने ज़िंदगी के कई अलग-अलग पड़ाव साथ में देखे हैं. और अब यह पल भी है. बहुत कुछ बदल गया है, और बहुत कुछ बदलता रहेगा. लेकिन मुझे लगता है कि कुछ रिश्ते इन सबके बीच और भी मज़बूत होते जाते हैं. भाई, ज़िंदगी हमें चाहे कहीं भी ले जाए, मैं हमेशा आपकी छोटी बहन रहूंगी. और आप हमेशा मेरे लिए 'घर' की तरह रहेंगे. हमेशा और हमेशा के लिए ढेर सारा प्यार.
ये भी पढ़ें: समय रैना को CM देवेंद्र फडणवीस के हाथों मिला सम्मान, कॉमेडियन ने महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर कह डाली ऐसी बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











