अंशुला कपूर की शादी में इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, बोलते-बोलते छलके आंसू, वीडियो में दिखा भाई-बहन का खास बॉन्ड
Arjun Kapoor Emotional Anshula Kapoor Wedding: बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी हो चुकी है. उस समय उनकी शादी से जुड़े कई वीडियो सामने आए. जिसमें पूरा परिवार उनकी विदाई पर भावुक नजर आया था. अब शादी के करीब दो महीने बाद अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बहन की विदाई और अपनी मां को याद कर भावुक हो गए है. इतना ही नहीं वह शादी के इवेंट पर बोलते-बोलते अपने आंसू नहीं रोक पाए. इस दौरान दोनों भाई बहन के बीच खास बॉन्डिंग दिखाई दी. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत पंसद किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि अर्जुन कपूर अपनी बहन की विदाई और मां को याद कर क्या बोले.
अंशुला कपूर ने अपनी शादी के करीब दो महीने बाद यह वीडियो जारी किया है. जिसमें अर्जुन अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को याद करते हुए नजर आए. उन्होंने अपनी बहन की लाइफ के इस पल में मां की कमी को महसूस किया और उनके बारे में बात करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.
बहन की शादी में मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर अपनी बहन की शादी पर मां मोना शौरी कपूर को याद करते नजर आए. उन्होंने कहा कि वह इस खास मौके पर अपनी मां के बारे में बात करने के लिए कुछ पल निकालना चाहते हैं. अर्जुन ने बताया कि उनकी मां पिछले कुछ दिनों के हर पल को बेहद पसंद करतीं. उन्हें शादी की हर रस्म अच्छी लगती थी और वह रोहन की फैमिली की हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखतीं. अर्जुन ने आगे कहा कि उनकी मां शादी में जमकर नाचतीं, जश्न मनातीं और वहां मौजूद हर गेस्ट का खुद ख्याल रखतीं. अपनी मां को याद करते हुए अर्जुन की बोलते-बोलते इतने भावुक हो गए कि उनके आंखों से आंसू छलक पड़े.
अर्जुन ने मां के लिए कही ये बात
अर्जुन कपूर ने बारिश का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे पता है वो आज रात हमारे साथ हैं क्योंकि इतनी जो बारिश हो रही है ना बाहर, वो उनके खुशी के आंसू हैं. वो उनका आशीर्वाद है और वो तुम दोनों को आशीर्वाद दे रही हैं.' अर्जुन की इन बातों को सुनकर वहां मौजूद लोग भी इमोशनल नजर आए. मां के बारे में बात करते हुए अर्जुन अपने इमोशन पर काबू नहीं रख पाए. वह अपने चेहरा को दूसरी तरफ कर रोते हुए दिखाई दिए. भाई को इस तरह इमोशनल देख अंशुला कपूर तुरंत अपने भाई गले लगा लेती हैं.
अंशुला ने भाई के लिए लिखा इमोशनल नोट
अंशुला कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अपने भाई अर्जुन कपूर के लिए इमोशनल नोट लिखा. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह वीडियो कई बार देखा है, लेकिन हर बार अपने से ज्यादा भाई को देखती हैं. अंशुला ने लिखा, 'मैंने यह वीडियो कई बार देखा है, और हर बार मैं खुद को देखने के बजाय भाई को ज़्यादा देखती हूं. जिस तरह से वह मुझे देखते हैं. जिस तरह से वह खुद को संभालते हैं. वह गर्व, वह खुशी, वह आँसू... सब कुछ. मुझे पता था कि मेरी शादी मेरे लिए इमोशनल होगी. लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इस बात के लिए तैयार थी कि अपने भाई की नज़रों से इसे देखना कितना इमोशनल होगा. और जब तक मैंने यह वीडियो नहीं देखा, तब तक मुझे शायद पूरी तरह समझ नहीं आया था कि उस दिन उन्हें कैसा महसूस हुआ होगा.'
'हमने ज़िंदगी के कई अलग-अलग पड़ाव साथ में देखे...'
उन्होंने आगे लिखा, 'हम साथ बड़े हुए हैं, एक-दूसरे को खूब परेशान किया है, एक-दूसरे की रक्षा की है... हमने ज़िंदगी के कई अलग-अलग पड़ाव साथ में देखे हैं. और अब यह पल भी है. बहुत कुछ बदल गया है, और बहुत कुछ बदलता रहेगा. लेकिन मुझे लगता है कि कुछ रिश्ते इन सबके बीच और भी मज़बूत होते जाते हैं. भाई, ज़िंदगी हमें चाहे कहीं भी ले जाए, मैं हमेशा आपकी छोटी बहन रहूंगी. और आप हमेशा मेरे लिए 'घर' की तरह रहेंगे. हमेशा और हमेशा के लिए ढेर सारा प्यार.
ये भी पढ़ें: समय रैना को CM देवेंद्र फडणवीस के हाथों मिला सम्मान, कॉमेडियन ने महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर कह डाली ऐसी बात
डाक विभाग में निकली 24000+ पदों पर GDS की बंपर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
India Post GDS Recruitment 2026 Notification: डाक विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. दरअसल, डाक विभाग ने अपने अलग-अलग कार्यालयों में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) यानी ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम)/असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के पदों के लिए 24,000 से ज्यादा वैकेंसी की घोषणा की गई है. इंडिया पोस्ट ने हाल ही में अपनी वेबसाइट indiapost.gov.in पर इन पदों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है.
19 सितंबर तक कर सकेंगे अप्लाई
डाक विभाग की ओर से जारी इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. वहीं, आवेदन शुल्क भुगतान करने के साथ जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म में त्रुटि को सुधारने का विंडो 23 सितंबर से 24 सितंबर की शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगा.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: हरियाणा में मॉनसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों का हंगामा
अप्लाई करने की लिए होनी चाहिे ये जरूरी चीजें
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से जीडीएस के तौर पर नियुक्ति के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा (एसएसई) पास करने का सर्टिफिकेट है, जिसमें गणित और अंग्रेजी विषय पास किए हों. इसी के साथ आवेदक ने कम से कम 10वीं कक्षा तक स्थानीय भाषा की पढ़ाई की हो. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर और साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए. आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: 'राणाबाली' की रिलीज डेट का ऐलान, नेपाल बाढ़ पीड़ितों को लिए सोनू सूद ने बढ़ाए हाथ
जानें कितनी मिलेगी सैलरी
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी बीपीएम पद के लिए 12,000 से 29,380 रुपए तक और एबीपीएस/डाक सेवक पदों के लिए 10,000 से 24,470 रुपए तक प्रति माह होगी. आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है. वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिलाएं और ट्रांस-महिला आवेदकों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.
ये भी पढ़ें: भारत के अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम ने वित्त वर्ष 2026 में 3.82 लाख करोड़ रुपए के कर्ज दिलाने में की मदद: रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: पीएम जन-धन खातों की संख्या 59 करोड़ के पार, जमा राशि 3.17 लाख करोड़ रुपए हुई: केंद्र
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








