Responsive Scrollable Menu

Afghanistan में Taliban राज के बाद Pakistan में बढ़े हमले, खैबर पख्तूनख्वा धमाकों में दो की मौत

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को हथगोले फटने की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस के एक अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पहली घटना दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सरारोघा इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक वाहन पर हथगोले से हमला किया।

इस घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमलावरों की तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाश अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में Neha Faqeer के अधिकारों की रक्षा की मांग, US Lawmakers ने लिखा पत्र

एक अन्य घटना ऊपरी कुर्रम जिले के तरवीकोट इलाके में हुई, जहां अगरा पुलिस थाना क्षेत्र में हथगोला फट गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जौहर हुसैन नामक व्यक्ति हथगोले को रख रहा था, इसी दौरान उसमें दुर्घटनावश विस्फोट हो गया।

इसे भी पढ़ें: फ्रांस का पाकिस्तान को झटका, कराची के कांसुलेट में लटका ताला

जौहर हुसैन और शोएद हुसैन घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने कबायली व्यवस्था खत्म किए जाने के बाद ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई है। पिछले दो वर्षों में अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद से पूरे पाकिस्तान, खासकर अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है।

जनवरी 2025 में भी पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में पिछले महीने की तुलना में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और खैबर पख्तूनख्वा सबसे अधिक प्रभावित प्रांत रहा था।

Continue reading on the app

RSS प्रमुख के कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिशों की आशंका, HAF ने न्यूयॉर्क मेयर से मांगी सुरक्षा

अमेरिका स्थित हिंदू-अमेरिकी समुदाय के एक संगठन ने न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से शनिवार को होने वाले कार्यक्रम का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी तरह के टकराव से बचने की अपील की है। अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन ‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ (एचएएफ) ने चेतावनी दी है कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इन्फोसिस थिएटर में शनिवार को होने वाले ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन्स’ कार्यक्रम को बाधित करने और इसे रद्द कराने की कोशिशें की जा सकती हैं। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: बोलने की आजादी का तर्क सिर्फ अपने लिए? ममदानी को मोहन भागवत के कार्यक्रम से क्या दिक्कत, जलन या कुछ और...

‘हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स’ और समान विचारधारा वाले अन्य संगठनों ने शनिवार को मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर प्रदर्शन करने की योजना बनायी है। यह प्रदर्शन आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम के दौरान ही होगा। ‘हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स’ की उप कार्यकारी निदेशक श्रव्या ताडेपल्ली ने कहा, ‘‘मोहन भागवत हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

वह एक कट्टरपंथी हिंदू राष्ट्रवादी आंदोलन का नेतृत्व करते हैं, जिसने अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा, बहिष्कार और भय को बढ़ावा दिया है।’’ एचएएफ ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी से भी अपील की है कि वे सभी न्यूयॉर्कवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने शपथबद्ध दायित्व का पालन करें, जिसमें मैडिसन स्क्वायर गार्डन में कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग भी शामिल हैं। संगठन ने सभी की सुरक्षा और नागरिक अधिकारों की गारंटी देने की मांग की है। एचएएफ ने कहा, ‘‘अगर आप कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं: सभ्य व्यवहार करें और सभी के शांतिपूर्वक एकत्र होने, प्रदर्शन करने और अपने विचार व्यक्त करने के अधिकार का सम्मान करें।’’ संगठन ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से अपने आसपास के माहौल के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना कानून प्रवर्तन अधिकारियों को देने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा

उसने कहा, ‘‘अगर आपको खतरा महसूस हो तो उस क्षेत्र से निकल जाएं और कार्यक्रम की सुरक्षा टीम या कानून प्रवर्तन अधिकारियों से संपर्क करें। आपात स्थिति में 911 पर फोन करें। भड़काऊ या धमकी भरे बयान देने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ टकराव या झगड़े से बचें।’’ संगठन ने लोगों से नफरत से जुड़ी घटनाओं, धमकियों, तोड़फोड़, संदिग्ध गतिविधियों या किसी अन्य अपराध की सूचना सुरक्षा कर्मियों या कानून प्रवर्तन अधिकारियों को देने की भी अपील की है।

Continue reading on the app

  Sports

ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास,जीसीटी का खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ग्रैंड शतरंज टूर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. प्रज्ञानानंद की ये खिताबी इसलिए भी रोमांचक रही क्योंकि वह अमेरिका के फैबियानो कारुआना से 6 अंक पीछे चल रहे थे, लेकिन पीछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ी अपनी बेहतरीन वापसी से सबको चौंका दिया और चैंपियन बने. Fri, 28 Aug 2026 10:56:50 +0530

  Videos
See all

Shatrughan Sinha: बागी सांसदों के फैसले पर शत्रुघ्न का बड़ा बयान! #shorts #tmc #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:08:42+00:00

Reservation Hatao Andolan: ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को लेकर आई बड़ी खबर | #harshdubey #jpnadda #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:13:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers