काठमांडू पहुंचे Tharoor ने Nepal में आई विनाशकारी बाढ़ पर जताई चिंता, भारत की मदद का किया समर्थन
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से अनभिज्ञ कांग्रेस सांसद शशि थरूर बुधवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। हालांकि काठमांडू पहुंचने पर उन्होंने उत्तरी नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जान-माल की भारी तबाही पर चिंता जताई। थरूर ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं कल काठमांडू पहुंचा लेकिन मुझे पर्वतीय क्षेत्रों में हुई तबाही और भारी नुकसान के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था।’’ कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य थरूर ने बताया कि काठमांडू पहुंचने के बाद उन्हें आपदा की भयावहता का पता चला।
इसे भी पढ़ें: Nepal Floods में 165 लोगों की मौत, 300 से अधिक भारतीय पर्यटक लापता
बाढ़ में मरने वालों की संख्या 160 तक पहुंच गई है और अनुमान है कि करीब 2,000 या उससे अधिक लोग लापता हैं। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा, ‘‘काठमांडू पहुंचने पर पता चला कि कई लोगों की जान गई है (अब तक 160 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है) और अनुमान है कि लगभग 2000 या उससे अधिक लोग लापता हैं।’’ उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास अचानक जबरदस्त बाढ़ आ गई जिससे भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई। थरूर के अनुसार, विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी या फिर तिब्बत में आए भूकंप के कारण ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे घाटी में गिर गया होगा।
उन्होंने बताया कि बाढ़ के तेज पानी के बहाव में कम से कम 19 ऐसे पुल नष्ट हो गए जिन पर गाड़ियां चल सकती थीं, बेत्रावती-रसुवागढ़ी राजमार्ग का लगभग 40 किलोमीटर हिस्सा बाढ़ के पानी में बह गया और संचालनरत आठ पनबिजली परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा। थरूर ने कहा, ‘‘तुरंत राहत सहायता प्रदान करने के भारत सरकार के संकल्प का मैं पूरी तरह से समर्थन करता हूं। नेपाल को हर संभव मदद की जरूरत है।’’ आपदा से प्रभावित भारतीय पर्यटकों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।
इसे भी पढ़ें: भीषण बाढ़ पर दलाई लामा ने जताया दुख, आपदा के पीछे Climate Change का जताया अंदेशा
इनमें बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक शामिल हैं, जिनमें से सौ लोग कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गए थे।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘जो लोग लापता हैं, उनकी सलामती की प्रार्थना करता हूं और उम्मीद है कि उन्हें जल्द बचा लिया जाएगा।’’ नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के अनुसार, बुधवार को नेपाल-तिब्बत सीमा के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ के कारण हजारों लोग लापता हो गए हैं, जिनमें लगभग 300 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। इस बाढ़ से हिमालयी देश के तीन जिलों में भारी तबाही मची है।
शामली में मारे गए YouTuber अंकित बालियान के पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा, शरीर से निकलीं 8 गोलियां
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में ताबड़तोड़ गोलियां लगने से जान गंवाने वाले हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर अंकित बालियान कुछ महीने पहले हरियाणा छोड़कर अपने गांव में रहते थे और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। बालियान के परिजन को शक है कि उनकी हत्या का असल कारण हरियाणा से ही जुड़ा कोई विवाद है और हत्या हरियाणा के सोनीपत के लोगों ने ही की है। उनके एक परिजन ने पीटीआई—को बताया कि पूर्व में कबड्डी के खिलाड़ी रहे बालियान ने बाद में पैरों में परेशानी की वजह से खेल छोड़कर वर्ष 2022 में यूट्यूब पर अपना चैनल खोला था।
उन्होंने बताया कि बालियान ने अपने यूट्यूब चैनल पर भरी कोर्ट में गोली मारेंगे जैसे कई गीत डाले जो खासे लोकप्रिय हुए। उसके बाद वह हरियाणा के सोनीपत में रहने लगे, मगर पिछले करीब आठ महीने से वह शामली के अपने पैतृक गांव बंतीखेड़ा में रह रहे थे और रोजाना जिम में कसरत करने जाते थे। परिजन ने बताया कि बालियान जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और इलाके में उनके होर्डिंग, बैनर और पोस्टर भी लगे थे।
इसे भी पढ़ें: Shamli में YouTuber अंकित बालियान की हत्या मामले में पुलिस को मिले कई अहम सुराग
उनका ऐसा कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नहीं था जिससे उन्हें जान का खतरा हो। उन्होंने बताया कि बालियान की हत्या हरियाणा में ही हुए किसी मामले को लेकर हुई है और हत्या को भी वहीं के हमलावरों ने अंजाम दिया है। परिजन के मुताबिक, बालियान का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।
इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान" गीत गाने वाले Ankit Baliyan की हत्या मामले में हुए बड़े खुलासे ने चौंकाया
उन्होंने बताया कि बालियान शारीरिक शिक्षा में स्नातक थे और सरकारी नौकरी के लिये प्रयास भी किये थे। उन्होंने बताया कि बालियान की पत्नी दिल्ली में सरकारी शिक्षिका है और उनका भाई राजीव कोटा में रहता है जबकि उसके पिता सतवीर सिंह सेवानिवृत्त सैनिक हैं। परिजन ने बताया कि हरियाणा के गोगी गैंग के एक गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजन के मुताबिक, पोस्टमार्टम के दौरान उनके शव से आठ गोलियां निकाली गयीं जिनमें से तीन सिर से, इतनी ही हाथ में, एक पेट में और एक पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि बालियान का अंतिम संस्कार बंतीखेड़ा गांव में ही होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi











