Kriti Sanon Rakhi ad: कृति सेनन के आउटफिट नहीं, इस बात पर भड़कीं थी कंगना, सफाई में बोलीं- 'ब्रालेट तो छोटी बात है, असली मुद्दा...'
Kriti Sanon ad: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अभिनेत्री कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर बयान दिया है। विज्ञापन में कृति के पहनावे पर पहले भी सवाल उठा चुकीं कंगना ने अब साफ किया है कि उनकी आपत्ति सिर्फ अभिनेत्री के आउटफिट तक सीमित नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि विज्ञापन में त्योहार की सांस्कृतिक और धार्मिक भावना नजर नहीं आई।
‘ब्रालेट छोटी बात है, असली मुद्दा कुछ और’
'डिकोड लाइव' पर बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें लगता है कि ब्रैलेट एक छोटी सी बात थी, और असल मुद्दा यह था कि इसमें त्योहार की असली भावना की कमी थी। एक्ट्रेस ने कहा, "उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने से कौन रोक रहा है? उन्हें कभी किसने रोका है? किसी को क्या फर्क पड़ता है कि वे क्या पहनती हैं? रक्षाबंधन पर कोई महिला अपनी पसंद के कपड़े पहन सकती है।"
‘कहां हैं माता-पिता और घर का माहौल?’
एक्ट्रेस ने आगे कहा- "मुझे लगता है कि ब्रैलेट एक छोटी सी बात थी, लेकिन हिंदू ही- और हम भी उसी बैकग्राउंड से आते हैं - इस बात पर सवाल उठा सकते हैं। माता-पिता कहां हैं? घर कहां है? वहां हलवा-पूरी, भगवान, तिलक, अक्षत, अगरबत्ती या दीये का कोई नामो-निशान नहीं है।"
कृति सैनन की ड्रेस पर कंगना ने कसा था तंज
कृति का एड वायरल होने के बाद आलोचना करते हुए कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है, हमारे वॉर्डरोब में तरह-तरह के कपड़े हैं। आज की महिला ग्लोबल है - कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज़ तक - इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद, आप बिकिनी या अंडरवियर पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? हा हा, यह ऐड जानबूझकर अजीब (creepy) लग रहा है!"
क्या है कृति सेनन के विज्ञापन का विवाद?
दरअसल, ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन कैंपेन में कृति सेनन ऑफ-व्हाइट रंग के आउटफिट में नजर आई थीं। उनके लुक में ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल थे।
विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कृति के लुक को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे मॉडर्न और फैशनेबल बताया, जबकि कई लोगों ने पारंपरिक त्योहार से जुड़े विज्ञापन के लिए इस तरह की स्टाइलिंग को अनुपयुक्त माना।
Samay Raina Video: महाराष्ट्र CM फडणवीस के सामने समय रैना ने उड़ाया साइबर सेल का मजाक, मिला बड़ा सम्मान, जानें क्या कहा
Samay Raina Video: मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र साइबर के एक साइबर-अवेयरनेस कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान समय ने अपने पुराने विवाद और महाराष्ट्र साइबर के साथ अपने विवाद को लेकर मजाकिया अंदाज में बात की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्मान मिलने के बाद समय ने किया मजेदार कमेंट
कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने के बाद समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर के साथ अपने पुराने संबंध का जिक्र किया। पहले 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के सिलसिले में महाराष्ट्र साइबर की जांच के दायरे में आ चुके समय रैना ने मंच पर कहा- "सम्मान के लिए धन्यवाद, सर। महाराष्ट्र साइबर के साथ मेरा जुड़ाव बहुत लंबे समय से रहा है।"
समय ने आगे कहा, “1930 सच में एक बहुत अच्छा नंबर है। मैंने इसे सेव करके रखा है क्योंकि मुझे अक्सर वहां से कॉल आते हैं।” फिर उन्होंने कहा, “महा साइबर सेल बहुत एक्टिव है। मैं आपको पक्के तौर पर कह सकता हूं—चाहे आप वहां हों या भारत में, वे आपको पकड़ ही लेंगे। यह बहुत बढ़िया बात है।”
अपने संबोधन के दौरान समय ने यह भी बताया, "आज पहली बार ऐसा हुआ है कि साइबर सेल का कोई अधिकारी किसी कॉमेडियन के घर गया और उसे उसके घर से उठा ले गया, और इस बार उसे सम्मानित किया गया है।"
उनका ये बयान सुन आसपास बैठे सभी अधिकारी, कलाकार हंस पड़े। इसका वीडियो इंटरनेट पर पसंद किया जा रहा है।
‘Digital Arrest’ और महाराष्ट्र साइबर एंथम हुआ लॉन्च
यह कार्यक्रम महाराष्ट्र साइबर की ओर से आयोजित किया गया था। इस दौरान साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘Digital Arrest’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म भी लॉन्च की गई। इसके अलावा ‘1930 Maharashtra Cyber Anthem’ भी पेश किया गया।
कार्यक्रम में समय रैना के अलावा अभिनेता पंकज त्रिपाठी, आशीष विद्यार्थी, शरद केलकर, सोनाली बेंद्रे, जावेद जाफरी और मंगेश देसाई के साथ-साथ गायिका सुनिधि चौहान समेत कई कलाकारों को महाराष्ट्र साइबर के जागरूकता अभियान में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
India’s Got Latent विवाद के बाद चर्चा में आए थे समय
समय रैना इससे पहले अपने शो ‘India’s Got Latent’ को लेकर काफी विवादों में रहे थे। शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि समय रैना और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायतें दर्ज की गईं।
विवाद के दौरान शो पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग भी उठी।
विवाद बढ़ने के बाद समय रैना ने ‘India’s Got Latent’ के सभी एपिसोड YouTube से हटा दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंडिया टूर की तारीखों में भी बदलाव किया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









