Responsive Scrollable Menu

Samay Raina Video: महाराष्ट्र CM फडणवीस के सामने समय रैना ने उड़ाया साइबर सेल का मजाक, मिला बड़ा सम्मान, जानें क्या कहा

Samay Raina Video: मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र साइबर के एक साइबर-अवेयरनेस कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान समय ने अपने पुराने विवाद और महाराष्ट्र साइबर के साथ अपने विवाद को लेकर मजाकिया अंदाज में बात की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सम्मान मिलने के बाद समय ने किया मजेदार कमेंट
कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने के बाद समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर के साथ अपने पुराने संबंध का जिक्र किया। पहले 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के सिलसिले में महाराष्ट्र साइबर की जांच के दायरे में आ चुके समय रैना ने मंच पर कहा- "सम्मान के लिए धन्यवाद, सर। महाराष्ट्र साइबर के साथ मेरा जुड़ाव बहुत लंबे समय से रहा है।"

समय ने आगे कहा, “1930 सच में एक बहुत अच्छा नंबर है। मैंने इसे सेव करके रखा है क्योंकि मुझे अक्सर वहां से कॉल आते हैं।” फिर उन्होंने कहा, “महा साइबर सेल बहुत एक्टिव है। मैं आपको पक्के तौर पर कह सकता हूं—चाहे आप वहां हों या भारत में, वे आपको पकड़ ही लेंगे। यह बहुत बढ़िया बात है।”

अपने संबोधन के दौरान समय ने यह भी बताया, "आज पहली बार ऐसा हुआ है कि साइबर सेल का कोई अधिकारी किसी कॉमेडियन के घर गया और उसे उसके घर से उठा ले गया, और इस बार उसे सम्मानित किया गया है।"

उनका ये बयान सुन आसपास बैठे सभी अधिकारी, कलाकार हंस पड़े। इसका वीडियो इंटरनेट पर पसंद किया जा रहा है।

‘Digital Arrest’ और महाराष्ट्र साइबर एंथम हुआ लॉन्च
यह कार्यक्रम महाराष्ट्र साइबर की ओर से आयोजित किया गया था। इस दौरान साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘Digital Arrest’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म भी लॉन्च की गई। इसके अलावा ‘1930 Maharashtra Cyber Anthem’ भी पेश किया गया।

कार्यक्रम में समय रैना के अलावा अभिनेता पंकज त्रिपाठी, आशीष विद्यार्थी, शरद केलकर, सोनाली बेंद्रे, जावेद जाफरी और मंगेश देसाई के साथ-साथ गायिका सुनिधि चौहान समेत कई कलाकारों को महाराष्ट्र साइबर के जागरूकता अभियान में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

India’s Got Latent विवाद के बाद चर्चा में आए थे समय
समय रैना इससे पहले अपने शो ‘India’s Got Latent’ को लेकर काफी विवादों में रहे थे। शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि समय रैना और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायतें दर्ज की गईं।

विवाद के दौरान शो पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग भी उठी।

विवाद बढ़ने के बाद समय रैना ने ‘India’s Got Latent’ के सभी एपिसोड YouTube से हटा दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंडिया टूर की तारीखों में भी बदलाव किया था।
 

Continue reading on the app

Fact Check: नेपाल बाढ़ से पहले और बाद का मंजर दिखाती यह वायरल तस्वीर AI निर्मित

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नेपाल में 26 अगस्त 2026 को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से जोड़कर दो तस्वीरों का एक कोलाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस कोलाज में नेपाल में आई बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीर को दिखाया गया है। सोशल मीडिया […]

The post Fact Check: नेपाल बाढ़ से पहले और बाद का मंजर दिखाती यह वायरल तस्वीर AI निर्मित appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

तंबू में ड्रेसिंग रूम और 500 मीटर दूर वॉशरूम... जापान एशियन गेम्स के इंतजामों से नाखुश BCCI

Asian Games 2026: अगले महीने से शुरू हो रहे एशियन गेम्स को लेकर जापान की तैयारियों से बीसीसीआई खुश नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटरों के लिए टेंट में ड्रेसिंग रूम का बनाए गए हैं और वाशरूम के लिए प्लेयर्स को 500 मीटर दूर जाना होगा. ऐसे में बीसीसीआई अब यहां बी टीम भेजने की तैयारी कर रहा है. Fri, 28 Aug 2026 14:58:44 +0530

  Videos
See all

PM Modi Celebrates Raksha Bandhan : पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T09:44:23+00:00

Delhi में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T09:46:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers