Responsive Scrollable Menu

कांपते हाथ... आंखों में आंसू; सद्गुरु ने कहा- ईशा फाउंडेशन के 80 लोगों से टूटा संपर्क, जारी की भावुक अपील

नेपाल बाढ़ के बाद ईशा फाउंडेशन के 80 लोगों से संपर्क टूटा; सद्गुरु की भावुक अपील, ग्यिरोंग जाने की मांगी अनुमति

Continue reading on the app

मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी नवविवाहिता, पेड़ में फंसी:पैर में डाल घुसने से हवा में लटकी; 20 फीट ऊपर से रेस्क्यू

मुंबई में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से पहले वह नीचे पेड़ में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, पेड़ की एक मोटी डाल उसके पैर में घुस गई, जिससे वह हवा में लटकी रही। घटना तुलशेतपाड़ा की सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में सुबह करीब 9:30 बजे की है। खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 फीट की ऊंचाई से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। 26 साल की प्रतीक्षा हिवराले की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। प्रतीक्षा ने छलांग क्यों लगाई, इसका कारण सामने नहीं आया है। बाएं पैर में चोट लगने के बाद पीड़ित को सर्जरी के लिए LTMG सायन अस्पताल रेफर किया गया। आरी से डाल काटी, रस्सियों के सहारे उतारा प्रतीक्षा ने बिल्डिंग की खिड़की से छलांग लगाई थी। गिरते समय वह पास में लगे पेड़ पर जा गिरी। करीब 50-60 मिमी मोटी डाल उसकी जांघ में घुस गई और वह 20 फीट ऊपर अटक गई। फायर ब्रिगेड ने एंगस लैडर से महिला तक पहुंच बनाई। इलेक्ट्रिक आरी से डाल काटी गई और रस्सियों से स्ट्रेचर के सहारे उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। रेस्क्यू के बाद प्रतीक्षा को अस्पताल ले जाया गया, जहां से सायन अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर है।

Continue reading on the app

  Sports

लॉर्ड्स में गूंजी इमरान खान की गूंज, बेटों के 18 मिनट के इंटरव्यू से भड़का पीसीबी, टेस्ट मैच रोकने की दी धमकी

Sky Sports vs PCB: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू दिखाए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सुलेमान और कासिम खान ने अपने पिता की गिरती सेहत और सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई. इस प्रसारण से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लंच के बाद मैच का बहिष्कार करने की कड़ी धमकी दे डाली. भारी कूटनीतिक खींचतान और 18 मिनट के इस बहुचर्चित इंटरव्यू के बाद आखिरकार पाकिस्तानी टीम मैदान पर वापस लौटी, जिसने खेल और राजनीति के जटिल रिश्तों को फिर बेनकाब कर दिया. Fri, 28 Aug 2026 01:40:59 +0530

  Videos
See all

Bengal News | TMC Office से Kolkata Police ने हटाया बैनर तो BJP पर बरसे Abhishek Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T23:15:28+00:00

Rakshabandhan 2026 Date : राखी के दिन ग्रहण का साया? |Rakshabandhan Shubh Muhur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T23:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers