Responsive Scrollable Menu

मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी नवविवाहिता, पेड़ में फंसी:पैर में डाल घुसने से हवा में लटकी; 20 फीट ऊपर से रेस्क्यू

मुंबई में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से पहले वह नीचे पेड़ में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, पेड़ की एक मोटी डाल उसके पैर में घुस गई, जिससे वह हवा में लटकी रही। घटना तुलशेतपाड़ा की सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में सुबह करीब 9:30 बजे की है। खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 फीट की ऊंचाई से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। 26 साल की प्रतीक्षा हिवराले की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। प्रतीक्षा ने छलांग क्यों लगाई, इसका कारण सामने नहीं आया है। बाएं पैर में चोट लगने के बाद पीड़ित को सर्जरी के लिए LTMG सायन अस्पताल रेफर किया गया। आरी से डाल काटी, रस्सियों के सहारे उतारा प्रतीक्षा ने बिल्डिंग की खिड़की से छलांग लगाई थी। गिरते समय वह पास में लगे पेड़ पर जा गिरी। करीब 50-60 मिमी मोटी डाल उसकी जांघ में घुस गई और वह 20 फीट ऊपर अटक गई। फायर ब्रिगेड ने एंगस लैडर से महिला तक पहुंच बनाई। इलेक्ट्रिक आरी से डाल काटी गई और रस्सियों से स्ट्रेचर के सहारे उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। रेस्क्यू के बाद प्रतीक्षा को अस्पताल ले जाया गया, जहां से सायन अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर है।

Continue reading on the app

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट:कंट्रोल रूम बनाया, अपील- लापता लोगों की जानकारी साझा करें; जानकारी जुटाई जाएगी

नेपाल में आए फ्लैश फ्लड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिचित या परिवार का सदस्य नेपाल में हुई घटना के बाद लापता या अनट्रेस है तो सूचना डिप्टी कमिश्नर कार्यालय यूटी चंडीगढ़ को दें। प्रशासन ने इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 112 और 0172-2700025 जारी किए हैं। इसके अलावा लोग adc-chd@nic.in पर ईमेल के जरिए भी जानकारी साझा कर सकते हैं। इस संबंध में संपर्क व्यक्ति मोहान सिंह, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, यूटी चंडीगढ़ को बनाया गया है। नागरिकों से प्राप्त जानकारी को संकलित कर संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। इसका उद्देश्य नेपाल में लापता चंडीगढ़ के लोगों का पता लगाने और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने में मदद करना है। **************** ये खबर भी पढ़ें: तिब्बत में लैंडस्लाइड से नेपाल में आई बाढ़, 210 मौतें:1500 लापता; 300 भारतीय की तलाश जारी, आज 21 भारतीयों का रेस्क्यू नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ में 210 लोगों की मौत हो गई। इनमें नेपाल में 207 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। करीब 1,500 लोग अब भी लापता हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक वहां कुल 826 लोग लापता हैं। इसमें 300 से ज्यादा भारतीय हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

लॉर्ड्स में गूंजी इमरान खान की गूंज, बेटों के 18 मिनट के इंटरव्यू से भड़का पीसीबी, टेस्ट मैच रोकने की दी धमकी

Sky Sports vs PCB: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू दिखाए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सुलेमान और कासिम खान ने अपने पिता की गिरती सेहत और सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई. इस प्रसारण से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लंच के बाद मैच का बहिष्कार करने की कड़ी धमकी दे डाली. भारी कूटनीतिक खींचतान और 18 मिनट के इस बहुचर्चित इंटरव्यू के बाद आखिरकार पाकिस्तानी टीम मैदान पर वापस लौटी, जिसने खेल और राजनीति के जटिल रिश्तों को फिर बेनकाब कर दिया. Fri, 28 Aug 2026 01:40:59 +0530

  Videos
See all

Mahashtra Marathi Language Row: मराठी भाषा पर CM फडणवीस का बड़ा ऐलान! #shorts #viral #news #marathi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T00:33:02+00:00

Children Viral Video : स्कूल जाने की राह में कीचड़ ही कीचड़! | Viral Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T00:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers