Responsive Scrollable Menu

नरसिंहपुर जेल में महिला बंदी बना रहीं राखियां: रक्षाबंधन पर जेल गेट पर लगा हस्तशिल्प स्टॉल, लोगों को पसंद आ रहीं राखियां

नरसिंहपुर जेल में महिला बंदी बना रहीं राखियां: रक्षाबंधन पर जेल गेट पर लगा हस्तशिल्प स्टॉल, लोगों को पसंद आ रहीं राखियां

Continue reading on the app

लुधियाना में रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन की मौत:सांप ने डसा, परिवार ने समझा- मच्छर ने काटा; सांस में दिक्कत हुई तो अस्पताल ले गए

लुधियाना में रक्षाबंधन से पहले सांप के डसने से भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों ने 18 घंटे के भीतर दम तोड़ दिया। मरने वाले भाई जोबनप्रीत सिंह की उम्र 8 साल और बहन जसप्रीत कौर की उम्र 6 साल थी। दोनों घर के आंगन में सो रहे थे। पहले परिवार को लगा कि उन्हें मच्छर ने काटा है। मगर, जब बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई और वह जोर-जोर से रोने लगे तो परिवार ने उनके हाथ में डंक देखा। तब खाट के नीचे सांप भी नजर आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। जसप्रीत पहली कक्षा में पढ़ती थी, जबकि उसका भाई जोबनप्रीत तीसरी कक्षा का छात्र था। त्योहार से पहले इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। भाई-बहन की कैसे हुई मौत, सिलसिलेवार ढंग से जानिए… गर्मी के कारण आंगन में सोया था परिवार रक्षाबंधन से पहले ये घटना लुधियाना के बस्सियां में हुई। अमनदीप सिंह का परिवार गर्मी के कारण घर के आंगन में खाट बिछाकर सो रहा था। परिवार में अमनदीप सिंह, उनकी पत्नी, तीन बच्चे और उनकी मां थीं। 8 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह और 6 वर्षीय जशनप्रीत कौर अपनी दादी जिंदर कौर के पास सोए थे। पहले जोबनप्रीत को सांप ने डंसा बुधवार तड़के करीब 3 बजे जोबनप्रीत ने दादी जिंदर कौर से कहा कि उसके हाथ में कीड़े ने काटा है। दादी ने पहले इसे मच्छर का काटना समझा और कहा कि मच्छर ने काटा होगा। जोबनप्रीत ने बताया कि उसे किसी ने जोर से काटा है। जब वह जोर से रोने लगा तो परिवार के लोग जाग गए। उसके हाथ पर डंक का निशान दिखाई दिया। इसी दौरान खाट के नीचे सांप भी नजर आया, जिससे सांप के काटने की पुष्टि हुई। जहर न फैले, इसलिए हाथ बांधा सांप के काटने का पता चलते ही दादी ने जोबनप्रीत का हाथ बांध दिया, ताकि जहर आगे न फैले। इसी दौरान उसकी सांस लेने में परेशानी होने लगी। तब तक जशनप्रीत भी उठ गई और पिता से भाई को अस्पताल ले जाने के लिए कहने लगी। कुछ ही देर में जशनप्रीत की हालत भी बिगड़ने लगी और वह बेहोश होने लगी। परिवार दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल रायकोट लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुंचते ही बहन की मौत रायकोट सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने स्नेक बाइट की पुष्टि की। 6 वर्षीय जशनप्रीत कौर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं 8 वर्षीय जोबनप्रीत की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे लुधियाना के CMC अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसे पेडियाट्रिक वार्ड के ICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। 18 घंटे बाद भाई ने भी दम तोड़ा CMC अस्पताल के डॉक्टरों ने जोबनप्रीत को बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक उसके पूरे शरीर में सांप का जहर फैल चुका था। बुधवार देर रात करीब 11 बजे जोबनप्रीत ने ICU में दम तोड़ दिया। उसकी बहन जशनप्रीत की बुधवार तड़के करीब 5 बजे मौत हुई थी। इस तरह करीब 18 घंटे के अंतराल में दोनों भाई-बहन की जान चली गई। दोनों बच्चे स्कूल में पढ़ते थे। पिता अमनदीप सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण परिवार अक्सर आंगन में खाट बिछाकर सोता था और घटना वाली रात भी सभी वहीं सो रहे थे। सांपों के काटने से जुड़ी जानकारी जानिए…

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम पहुंची दुबई, हरमनप्रीत कौर टूर्नामेंट जीतने को बेताब

एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम पहुंची दुबई, हरमनप्रीत कौर टूर्नामेंट जीतने को बेताब Thu, 27 Aug 2026 19:28:20 +0530

  Videos
See all

Iran America War: अमेरिका को ईरान का आखिरी अल्टीमेटम! Iran vs America War | Trump | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T14:46:10+00:00

Viral Video: नर्मदा किनारे दिखा दुर्लभ विशालकाय कछुआ | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T14:46:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers