Responsive Scrollable Menu

Nepal के आरोपों पर बुरी तरह भड़का China, तिलमिलाते हुए ड्रैगन बोला, ''हमारी वजह से नहीं आई बाढ़''

अचानक आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर नेपाल की ओर से लगाये गये आरोपों पर चीन बुरी तरह भड़क उठा है। बीजिंग ने आज काठमांडू के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि चीन की ओर बने एक कथित ‘जियोलॉजिकल डिजास्टर डैम’ के ढहने से नेपाल में तबाही मची। नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने इस दावे को सीधे-सीधे ‘फेक न्यूज’ करार देते हुए यह भी नकार दिया कि चीन ने नेपाल को समय रहते कोई चेतावनी नहीं दी, जिसके कारण भारी जनहानि हुई।

चीनी दूतावास ने फेसबुक पर अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि 26 अगस्त की सुबह नेपाल की ओर भूकंप या भूकंप जैसी स्थिति के कारण ग्लेशियर धंसने की घटना हुई। इसके बाद भारी मात्रा में मलबा और कीचड़ नीचे की ओर बहा और नेपाल-चीन सीमा के ग्यिरोंग-रसुवागढ़ी क्षेत्र में व्यापक तबाही मच गई। चीन ने अपने बयान के अंत में कड़ा संदेश देते हुए कहा, “आरोपों से कुछ हासिल नहीं होगा, सहयोग से जानें बचेंगी।”

इसे भी पढ़ें: भारत है संकट का सबसे बड़ा साथी... बालेन शाह ने जानलेवा बाढ़ के दौरान मदद के लिए PM मोदी का शुक्रिया अदा किया

हालांकि, इस त्रासदी की असली वजह को लेकर दोनों देशों के दावों के बीच सवाल बने हुए हैं। नेपाल की ओर से सामने आई जानकारी में कहा गया कि भोटेकोशी नदी की सहायक नदी ल्हेंदे का बहाव हिमस्खलन के कारण बाधित हुआ, जिसके बाद अचानक पानी और मलबे का भीषण सैलाब नीचे की ओर आया। इसने सबसे पहले चीन सीमा के पास रसुवागढ़ी के तिमुरे इलाके को अपनी चपेट में लिया और देखते ही देखते कई बस्तियों, सड़कों और इमारतों को बहा ले गया।

देखा जाये तो नेपाल और तिब्बत के हिमालयी सीमा क्षेत्र में आई इस आपदा का पैमाना बेहद भयावह है। नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, गुरुवार सुबह तक नेपाल में कम से कम 165 शव बरामद किए जा चुके थे और 826 लोग लापता थे। वहीं, चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के मुताबिक तिब्बत में भी सैकड़ों लोग लापता हुए हैं। दोनों तरफ मिलाकर लापता लोगों की संख्या 1,300 से अधिक बताई जा रही है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार प्रभावित क्षेत्र में 579 यात्री, जिनमें 466 विदेशी और 113 नेपाली शामिल हैं, वह लापता हैं।

भारतीय नागरिकों को लेकर भी चिंता गहरा गई है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के अनुसार, लापता लोगों में करीब 300 भारतीय पर्यटक शामिल हो सकते हैं। अन्य शुरुआती आंकड़ों में लगभग 133 भारतीय और 37 एनआरआई के लापता होने की बात कही गई है। इनमें कम से कम 50 लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं। कई परिवार अब अपने प्रियजनों की तलाश में नेपाल प्रशासन और भारतीय अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं।

इस बीच, भारत ने राहत अभियान में तेजी दिखाते हुए नेपाल के लिए मानवीय सहायता की दूसरी खेप भी रवाना कर दी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि दूसरी उड़ान से 37.5 टन राहत सामग्री, दवाइयां और खाद्य पैकेट नेपाल भेजे गए हैं।

वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह भी हालात का जायजा लेने के लिए नुवाकोट के प्रभावित इलाकों की ओर रवाना हुए। वहां वे बाढ़ से हुए भौतिक नुकसान का आकलन करने के साथ स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और जनप्रतिनिधियों से राहत, पुनर्बहाली और बाधित बुनियादी ढांचे को चालू करने पर चर्चा करेंगे।

उधर, इस तबाही का असर भारत की सीमाओं तक भी पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में यूपी-बिहार सीमा से लगे गांवों में नेपाल से पानी छोड़े जाने की खबरों के बाद दहशत का माहौल है। हालांकि रातभर बाढ़ का पानी गांवों में नहीं घुसने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शिवपुर, बसंतपुर और मरछहवा को जोड़ने वाली सड़कों पर भारी जलभराव ने आवागमन लगभग ठप कर दिया है। छोटे वाहनों की आवाजाही रुक गई है और ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के सहारे सफर करने को मजबूर हैं।

वहीं, उत्तराखंड के चंपावत जिले में भी नेपाल की बाढ़ के बाद एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है। टनकपुर पोस्ट की टीम शारदा घाट, शारदा बैराज और नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही है। लोगों, यात्रियों और मछुआरों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी गई है।

देखा जाये तो नेपाल की इस भयावह त्रासदी के बीच अब एक बड़ा सवाल सामने है कि तबाही के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है? चीन और नेपाल एक-दूसरे के दावों को खारिज कर रहे हैं, लेकिन मलबे के नीचे दबे गांव, लापता हजारों लोग और अपनों की तलाश में भटकते परिवार इस राजनीतिक और भूवैज्ञानिक बहस से कहीं अधिक बड़ी मानवीय त्रासदी की गवाही दे रहे हैं।

Continue reading on the app

37 साल छोटी जसलीन मथारू संग रिश्ते की अनूप जलोटा ने खोली पोल, बिग बॉस को बताया 'स्क्रिप्टेड'!

Anup Jalota on Relationship With Jasleen Matharu: भजन गायक और संगीत की दुनिया के जाने-माने नाम अनूप जलोटा का नाम जब एक्ट्रेस और सिंगर जसलीन मथारू के साथ जुड़ा था तब इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. जी हां, साल 2018 में दोनों ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में बतौर कपल एंट्री लेकर हर किसी को चौंका दिया था. दोनों के बीच उम्र का करीब 37 साल का अंतर था, इसलिए उनके रिश्ते की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर मनोरंजन जगत तक हर जगह इसकी चर्चा होने लगी थी. शो में जसलीन मथारू ने खुद को अनूप जलोटा की शिष्या बताया था और कहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. बिग बॉस के मंच पर हुए इस खुलासे ने दर्शकों को हैरान कर दिया था. हालांकि, शो खत्म होने के बाद इस रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठे और बाद में दोनों ने अलग-अलग मौकों पर इसे लेकर सफाई भी दी.

जसलीन संग रिश्ते को लेकर बोले अनूप जलोटा

वहीं अब इतने साल बाद अनूप जलोटा ने एक बार फिर उस पूरे मामले पर खुलकर बात की है. ‘द निधी शो’ में बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि बिग बॉस में उनके और जसलीन के रिश्ते को लेकर जो कहानी दिखाई गई थी वो पूरी तरह से शो का हिस्सा थी. उन्होंने ये भी बताया कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उनकी मां ने उनसे जसलीन के बारे में सवाल किया था और उन्हें उस वक्त अपनी मां को सफाई देनी पड़ी थी.

'मैंने जसलीन से कहा- ये क्या किया तुमने?'

पुराने विवाद को याद करते हुए अनूप जलोटा ने कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आया था कि जसलीन ने ऐसा क्यों कहा कि दोनों का अफेयर चल रहा है. अनूप के मुताबिक, उन्होंने जसलीन से सवाल किया था कि उसने उनके रिश्ते को इस तरह क्यों पेश किया. जसलीन ने कथित तौर पर जवाब दिया कि इसी तरह की बातों से शो में कंट्रोवर्सी पैदा होगी. यानी अनूप जलोटा के मुताबिक, दोनों को शो में जिस तरह पेश किया गया, उसके पीछे मनोरंजन और विवाद पैदा करने की रणनीति थी.

'बिग बॉस पूरा स्क्रिप्टेड होता है'

इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने बिग बॉस के फॉर्मेट को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा, "मैं आपको बता दूं कि बिग बॉस पूरा स्क्रिप्टेड होता है. हमें तो पूरा ड्रामा दिया गया था." उन्होंने कहा कि, "शो में कंटेस्टेंट्स को कई बार पूरा ड्रामा दिया जाता है. उन्होंने बताया कि उन्हें भी एक ऐसा सीन दिया गया था, जिसमें उन्हें हारमोनियम बजाना था और जसलीन को गुलाब देना था." ऐसे में अनूप जलोटा के इस बयान ने एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के कंटेंट और उसकी स्क्रिप्टिंग को लेकर बहस छेड़ दी है. 

शो से बाहर निकलते ही मां ने पूछा- 'ये जसलीन कौन है?'

अनूप जलोटा ने बताया कि ‘बिग बॉस’ से बाहर आने के बाद उनके सामने सबसे दिलचस्प स्थिति घर में हुई. उन्होंने बताया कि जिस दिन वो शो से बाहर आए, वो सुबह करीब 4 बजे अपनी मां के पास पहुंचे. उस समय तक टीवी पर उनके और जसलीन के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हो चुकी थी. उनकी मां ने उनसे सीधा सवाल किया कि आखिर ये जसलीन कौन है? अनूप ने बताया कि उनके घर में उस समय तक जसलीन को कोई नहीं जानता था. लिहाजा उन्होंने अपनी मां से कहा कि वो जल्द ही इस पूरे मामले को साफ कर देंगे.

मीडिया के सामने कर दी रिश्ते की सच्चाई साफ

अनूप जलोटा के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने मीडिया को बुलाया और जसलीन के पिता को भी वहां बुलाया. उन्होंने इस पूरे मामले को स्पष्ट करने के लिए कहा कि वो और जसलीन सिर्फ गुरु-शिष्या के रिश्ते में हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो और जसलीन मिलकर उसका कन्यादान करेंगे. अनूप के इस बयान का मकसद लोगों को ये बताना था कि दोनों के बीच वैसा कोई प्रेम संबंध नहीं है, जैसा बिग बॉस के मंच पर बताया गया था. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर रियल में दोनों का अफेयर होता, तो उन्हें कभी न कभी साथ में रेस्टोरेंट में देखा जाता या दोनों कहीं घूमते हुए नजर आते.

अनूप जलोटा ने रिश्ते की अफवाहों पर सफाई देते हुए एक अहम बात कही. उन्होंने कहा कि दोनों को कभी किसी ने साथ में रेस्टोरेंट में नहीं देखा और न ही दोनों को बाहर घूमते हुए देखा गया. उन्होंने इसी आधार पर कहा कि धीरे-धीरे लोगों को भी समझ आ गया था कि दोनों के बीच वैसा रिश्ता नहीं था, जैसा शो में दिखाया गया था.

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस ने खोले बोल्ड इंडस्ट्री के डार्क सीक्रेट्स, बोलीं- 'कुछ को-एक्टर्स मौके का फायदा उठाते हैं'

Continue reading on the app

  Sports

Indian bowlers हुए बेअसर, Dinusha के शतक ने 2-0 का सपना तोड़ा, फिर भी Series भारत के नाम

कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सोनल दिनुशा भारत और श्रीलंका के बीच निर्णायक साबित हुए। उन्होंने 264 गेंदों पर नाबाद 133 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को कड़े मुकाबले के बाद ड्रॉ दिलाने में मदद की। पहली पारी में 213 रनों की बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद, भारत को उम्मीद थी कि वे आखिरी दिन 2-0 से सीरीज़ जीत लेंगे। लेकिन दिनुशा ने एक बार फिर शानदार और दृढ़ खेल दिखाते हुए मेजबान टीम को रोके रखा। उन्होंने श्रीलंका की कुल बढ़त को 216 तक पहुँचाया, जिसके बाद मेजबान टीम ने पारी घोषित कर दी और दोनों टीमों ने हाथ मिलाए।
 

इसे भी पढ़ें: India A महिला टीम की कमान यस्तिका और अनुष्का को मिली, BCCI ने की घोषणा


जब दोनों टीमें पॉइंट्स बांटने पर सहमत हुईं, तब श्रीलंका का स्कोर 429/9 था। भारत ने पिछले हफ़्ते गाले में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार जीत के साथ दो मैचों की सीरीज़ 1-0 से अपने नाम कर ली थी। दिनुशा का यह शतक सीरीज़ में उनका तीसरा शतक था। उन्होंने इस टेस्ट की पहली पारी में 103 रन बनाए थे और गाले में खेले गए सीरीज़ के पहले मैच में अपना पहला शतक लगाया था। 229/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए, दिनुशा और केशरा नुवान्था ने पांचवें दिन की पिच पर भारतीय गेंदबाज़ों को परेशान किया। इस जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़े, जिसमें नुवान्था ने 46 रन का योगदान दिया। चौथे दिन फ़ॉलो-ऑन के लिए मजबूर होने के बाद श्रीलंका ने इस तरह से संघर्ष किया।

भारत के मानव सुथार सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे; उन्होंने 41 ओवर में 121 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 38.3 ओवर में 94 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। पहली पारी के बाद भारत की मज़बूत स्थिति के बावजूद, श्रीलंका ने दूसरी पारी में डटकर मुकाबला किया, जिससे दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ और सीरीज़ बराबरी पर छूटी। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 229 रन और महज 16 रन की बढ़त के साथ की थी। भारतीय टीम को उम्मीद थी कि वे श्रीलंका के बाकी बल्लेबाजों को जल्द समेट देंगे लेकिन दिनुशा और नुवांता मेहमान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने सुबह के सत्र में 100 रन जोड़े और भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा।

भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट चटकाने के लिए जूझना पड़ा। तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंद और लेग साइड पर गेंदबाजी की रणनीति अपनाने की कोशिश की लेकिन वे पूरे सत्र में बेअसर ही नजर आए। स्पिनरों मानव सुथार, सारांश जैन और रविंद्र जडेजा को कुछ मौकों पर टर्न और उछाल मिला लेकिन वे श्रीलंका की पारी को समेटने में नाकाम रहे। श्रीलंका की पहली पारी में 290 रन के दौरान भी उसके अंतिम तीन विकेटों ने मिलकर 45 ओवर बल्लेबाजी की थी और 117 रन जोड़े थे। पहली पारी में 103 रन बनाने वाले दिनुशा मौजूदा श्रृंखला में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हुए। उन्होंने चार पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक जड़कर भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने पहले टेस्ट में भी 100 और 84 रन बनाए थे। पच्चीस वर्षीय दिनुशा ने जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। 
 

इसे भी पढ़ें: SL vs IND Test: Sonal Dinusha का शानदार शतक, श्रीलंका के निचले क्रम ने किया गजब का संघर्ष


हालांकि लंच के बाद सत्र की शुरुआत में सुथार ने नुवांता का विकेट निकालकर यह साझेदारी तोड़ी। सुथार की गेंद ने नुवांता के बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में ध्रुव जुरेल ने कैच लपक लिया। जडेजा ने इसके बाद प्रभात जयसूर्या (02) को भी स्लिप में जुरेल के हाथों कैच कराया। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को लाहिरू कुमारा के रूप में एक और जुझारू श्रीलंकाई बल्लेबाज का सामना करना पड़ा। दिनुशा और कुमारा ने 28 से अधिक ओवरों तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता हासिल नहीं करने दी। जडेजा ने अंतत: कुमारा को शॉर्ट लेग पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। दिनुशा ने इससे पहले अंतिम सत्र की मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद को मिडविकेट पर दो रन के लिए खेलकर 196 गेंद में मौजूदा श्रृंखला का अपना तीसरा शतक पूरा किया। कप्तान गिल ने अंतिम विकेट की तलाश में स्वयं गेंदबाजी करने के अलावा जायसवाल और जुरेल को भी गेंद सौंपी लेकिन सफलता नहीं मिली।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Thu, 27 Aug 2026 18:35:00 +0530

  Videos
See all

CM Fadnavis ने Samay Raina को सम्मानित किया | Samay Raina news | #samayraina #latent #trendingshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T13:46:01+00:00

Neapl VIral VIdeo: अम्मा को बचाने पहुंचा Bulldozer , वीडियो वायरल | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T13:47:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers