Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood: ICIMOD ने हिमस्खलन को माना तबाही की वजह, 160 से अधिक मौतें

तिब्बत से मध्य नेपाल के जिलों में तबाही मचाने वाली अचानक आई बाढ़ का कारण हिमस्खलन हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (आईसीआईएमओडी) के विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी। आईसीआईएमओडी ने इस आपदा को हिममंडल से जुड़ी घटनाओं की बढ़ती आवृत्ति का उदाहरण बताते हुए शुरुआती चेतावनी प्रणालियों और मजबूत क्षेत्रीय सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।

उसने कहा कि सीमा पार होने वाली ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए सरकारों को समन्वित तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए। हिमालयी देश में बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने कई जिलों में तबाही मचा दी, जिसमें 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 500 से अधिक लोग लापता हैं। इनमें 133 भारतीय भी शामिल हैं।

बाढ़ में कई पुल बह गए और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है। काठमांडू स्थित आईसीआईएमओडी और नेपाल तथा चीन के सहयोगी संस्थानों के वैज्ञानिक यह पता लगा रहे हैं कि क्या यह बाढ़ किसी ऊंचाई वाले क्षेत्र से शुरू हुए हिमस्खलन के कारण आई थी। आईसीआईएमओडी ने एक बयान में कहा कि प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त वीडियो फुटेज और जानकारी के आधार पर किए गए प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि शायद बड़ी मात्रा में बर्फ और चट्टानी मलबा भोटे कोशी नदी की सहायक नदी लेंदे खोला में गिरा होगा।

शोधकर्ताओं के अनुसार, इससे अचानक पानी का तेज बहाव पैदा हुआ होगा, जो अपने साथ मलबा और बड़े पत्थर नीचे की ओर ले गया। आईसीआईएमओडी ने कहा कि जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों से बाढ़ की लहर की असाधारण गति और तीव्रता का पता चलता है। त्रिशूली नदी में गलछी के पास जलस्तर कथित तौर पर 30 मिनट में नौ मीटर तक बढ़ गया, जबकि मालेखु में इसी अवधि में जलस्तर सात मीटर बढ़ा।

उसने कहा कि त्रिशूली नदी के किनारे जल निगरानी के कई केंद्र इस घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए या बह गए, हालांकि गलछी निगरानी केंद्र अब भी काम कर रहा है। विशेषज्ञ यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या मलबे ने नदी के किसी संकरे हिस्से को अस्थायी रूप से रोक दिया था। आईसीआईएमओडी के अनुसार, इस तरह की रुकावट से बांध में जमा पानी अचानक निकलने पर दूसरी आपदाओं का खतरा पैदा हो सकता है।

क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन आईसीआईएमओडी ने कहा कि अधिकारी और वैज्ञानिक संभावित अवरोध के आकार, स्थान और स्थिरता का आकलन कर रहे हैं। यह संगठन हिमालयी क्षेत्र के सभी आठ देशों - अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, भारत, म्यांमा, नेपाल और पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करता है। आईसीआईएमओडी में जलवायु एवं पर्यावरणीय जोखिम विभाग के प्रमुख चियांगगोंग झांग ने कहा, ‘‘पिछले साल रसुवा में बाढ़ से तबाह हुआ वही इलाका एक बार फिर खतरे में है।

लेंदे खोला में बर्फ का हिमस्खलन संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।’’ उन्होंने कहा कि नेपाल-चीन सीमा पर नदी के ऊपरी हिस्से में अभी भी एक अवरोध मौजूद है और अधिकारियों ने दूसरी बाढ़ की आशंका जताते हुए जिलोंग बंदरगाह को खाली कराने के आदेश दिए हैं। आईसीआईएमओडी के वरिष्ठ हिममंडल विशेषज्ञ मोहम्मद फारूक आजम ने कहा, ‘‘हिममंडल से जुड़ी घटनाओं की बढ़ती आवृत्ति अब पहले से कहीं अधिक स्पष्ट हो रही है। बदलाव की गति इतनी तेज है कि मौजूदा प्रयास इसके साथ कदम मिलाने में संघर्ष कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेंदे खोला में आज की आपदा सीमा पार होने वाले खतरों से निपटने के लिए मजबूत क्षेत्रीय सहयोग और सरकारों की समन्वित कार्रवाई की जरूरत को रेखांकित करती है।’’ आईसीआईएमओडी के आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ शाश्वत सन्याल ने कहा कि लेंदे खोला में 14 महीने में दो बार बाढ़ आई है और इस बार संभवतः हिमस्खलन ने नदी को रोक दिया, जिसके बाद अचानक पानी का तेज बहाव नीचे की ओर आया।

प्रारंभिक भूकंपीय आंकड़ों के विश्लेषण में आपदा के दौरान असामान्य संकेत मिले हैं। प्रभावित क्षेत्र से करीब 12 किलोमीटर दूर जिलोंग में लगे भूकंपमापी यंत्र ने असामान्य संकेत दर्ज किए, जबकि झांगमु में स्थित एक अन्य केंद्र ने भी असामान्य गतिविधि दर्ज की। वैज्ञानिक यह पता लगा रहे हैं कि क्या इन संकेतों का संबंध संदिग्ध हिमस्खलन से है।

हालांकि, फिलहाल भूकंपीय गतिविधि और बाढ़ के बीच कोई कारणात्मक संबंध स्थापित नहीं हुआ है। वैज्ञानिकों ने आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियरों, बर्फ की स्थिति, स्थायी रूप से जमी जमीन और पर्वतीय ढलानों में बदलाव ला रहा है, लेकिन इस विशेष घटना में जलवायु परिवर्तन की क्या भूमिका रही, यह तय करना अभी जल्दबाजी होगी। नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय में आपदा अध्ययन केंद्र के निदेशक बसंत राज अधिकारी ने कहा कि हिमालय में बहु-जोखिम वाली आपदाओं का खतरा बढ़ रहा है और लेंदे खोला का मामला इसका एक उदाहरण है।

Continue reading on the app

चैटजीपीटी भारत में फ्री और गो टियर यूजर्स के लिए शुरू करेगा विज्ञापन

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी ओपनएआई ने भारत में ‘चैटजीपीटी ऐड’ का विस्तार करने की घोषणा की है। भारत कंपनी के सबसे बड़े बाजारों में से एक है और यह कदम प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले अपने लोकप्रिय चैटबॉट से कमाई बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है।

इसकी शुरुआत फ्री और गो टियर पर लॉग-इन करने वाले वयस्क यूजर्स के लिए की जाएगी। भारत में चैटजीपीटी के गो टियर प्लान की कीमत 399 रुपए प्रति माह है। विज्ञापनों में दिखाए जाने वाले प्रायोजित उत्पाद या सेवाएं चैटजीपीटी के जवाबों के नीचे दिखाई देंगी।

कंपनी ने कहा कि इन विज्ञापनों पर स्पष्ट रूप से लेबल लगा होगा और उन्हें चैटजीपीटी के जवाबों से अलग तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा।

प्लस, प्रो, बिजनेस, एंटरप्राइस और एजुकेशन टियर के पेड सब्सक्राइबर्स को पहले की तरह विज्ञापन-मुक्त सेवा मिलती रहेगी।

ओपनएआई ने कहा कि यूजर्स की चैट, चैट हिस्ट्री, मेमोरी या व्यक्तिगत जानकारी विज्ञापनदाताओं के लिए उपलब्ध नहीं होगी, क्योंकि कंपनी यूजर्स का डेटा विज्ञापनदाताओं को नहीं बेचती है। इसके बजाय विज्ञापनदाताओं को कैंपेन के प्रदर्शन से जुड़ी समेकित जानकारी, जैसे विज्ञापन कितनी बार दिखा और कितने क्लिक मिले, उपलब्ध कराई जाएगी।

ओपनएआई ने यह भी कहा कि जिन अकाउंट्स में यूजर ने खुद को 18 साल से कम उम्र का बताया है, या जहां कंपनी यह निर्धारित करती है कि यूजर नाबालिग है, वहां विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य या राजनीति जैसे संवेदनशील अथवा विनियमित विषयों से जुड़े जवाबों के साथ भी विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे।

ओपनएआई ने बताया कि इस सप्ताह 50 से अधिक ब्रांडों के विज्ञापन लाइव होने की उम्मीद है। कंपनी भारत में 4 सितंबर से चैटजीपीटी ऐड मैनेजर की सेल्फ-सर्विस सुविधा भी शुरू करने की योजना बना रही है। ब्रांड 725 रुपए प्रतिदिन से शुरू होने वाले बजट के साथ विज्ञापन अभियान चला सकेंगे।

इस महीने की शुरुआत में चैटजीपीटी के वैश्विक साप्ताहिक यूजर्स की संख्या 1 अरब के पार पहुंच गई थी। फरवरी 2026 तक भारत इसके लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना हुआ था, जहां छात्रों, डेवलपर्स, शिक्षकों और उद्यमों सहित 10 करोड़ से अधिक साप्ताहिक यूजर्स थे।

ओपन एआई ने पहली बार जनवरी 2026 में चैटजीपीटी के भीतर विज्ञापनों का परीक्षण शुरू करने की योजना की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य आय के स्रोतों में विविधता लाना और विस्तार को गति देना था।

विज्ञापन का पायलट प्रोग्राम फरवरी में अमेरिका में शुरू हुआ था। लॉन्च के छह सप्ताह के भीतर यह 10 करोड़ डॉलर के वार्षिकीकृत राजस्व के आंकड़े को पार कर गया। इसके बाद इसे कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, मैक्सिको, ब्राजील, जापान और दक्षिण कोरिया तक विस्तार दिया गया।

पिछले सप्ताह ओपनएआई ने 31 यूरोपीय देशों में चैटजीपीटी ऐड लॉन्च किए, जिनमें जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और इटली भी शामिल हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से भारत की राह हुई मुश्किल, जानें अब कैसे मिलेगा डब्ल्यूटीसी फाइनल का टिकट

India WTC Final Scenario: भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है, लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में उसे नुकसान हुआ है. सोनल दिनुशा के दोनों पारियों के शतक ने श्रीलंका को हार से बचाया. इस ड्रॉ के कारण भारत का जीत प्रतिशत गिरकर 51.51 हो गया है और टीम पांचवें स्थान पर है. शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया काबिज है. डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को अगले 7 मैच जीतने होंगे. Thu, 27 Aug 2026 17:15:09 +0530

  Videos
See all

Command Centre with Major Gaurav Arya LIVE: Nepal में तबाही के लिये China जिम्मेदार है? | Cloudburst #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T11:39:49+00:00

Experts investigate cause of devastating Nepal-Tibet border floods Live: नेपाल में तबाही | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T11:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers