Responsive Scrollable Menu

पांचवें दिन विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज, सोनल दिनुषा ने फिर किया नाक में दम, श्रीलंका ने बनाई 116 रनों की बढ़त

IND vs SL 2nd Test Day 5 : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. ये टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू हुआ था, आज यानी 27 अगस्त को इस मैच के पांचवें दिन का खेल खेला जा रहा है. इस मैच में आज के दिन के पहले सेशनल में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज विकेट के लिए तरह रहे हैं. मोहम्मद सिराज से लेकर प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, रविंद्र जडेजा और सारांश जैन विकेट नहीं निकाल पा रहे हैं.

बातें दे कि, श्रीलंका की 6 विकेट 218 पर गिरने चौथे दिन गिर चुकी थी. उसके बाद इंडियन बॉलर्स ने स्कोर 329 के पार करा दिया है लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों का एक विकेट तक नहीं ले पाए. श्रीलंका के लिए सातवें विकेट के लिए केशर नुवांथा और सोनल दिनुषा ने शतकीय साझेदारी अब तक कर डाली है. श्रीलंका ने भारत पर अब तक 116 रनों की बढ़त बना ली है.

सोनल दिनुषा बने टीम इंडिया के लिए सिरदर्द

श्रीलंका के 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज सोनल दिनुषा टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन गए हैं. उन्होंने चौथे दिन से अब तक लेकर भारतीय गेंदबाजों की समय-समय पर परीक्षा ली है. सोनल ने श्रीलंका के विकेट गिरने नहीं दिए हैं. वो अब तक दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं. सोनल ने पांचवें दिन के पहले सेशन में अब तक 106 बॉल में 2 चौकों के साथ 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल डाली है. 

इससे पहले सोनल में पहली पारी में भारत के खिलाफ शतक लगाया था. हालांकि वो श्रीलंका का फॉलोऑन नहीं बचा पाए थे. सोनल ने पहली पारी में अपनी पारी में 162 बॉल का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 63.58 का रहा है.

केशर नुवांथा ने किया भारतीय बॉलर की नाक में दम

श्रीलंका की ओर से दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज केशर नुवांथा ने भारत के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया है. उन्होंने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को अब तक विकेट नहीं दिया है. केशर ने सोनल दिनुषा का पूरा साथ दिया है. उन्होंने पांचवें दिन के पहले सेशन में अब तक 149 बॉल का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 46 रन बना दिए हैं. 

इससे पहले केशर नुवांथा ने पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया था. उन्होंने पहली पारी में सोनल के साथ मिलकर टीम इंडिया को विकेट के लिए तरसाया था. केशर नुवांथा ने पहली पारी में 74 बॉलों का सामना किया था, हालांकि उन्होंने 2 चौके और 1 छक्के के साथ कुल 18 रन ही बनाए थे. 

इस मैच में भारत ने पहली पारी में 138 ओवर में 9 विकेट पर अपनी पारी 503 पर घोषित कर दी थी. श्रीलंका भारत के सामने पहली पारी में 89.4 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 290 रन बना पाई. भारत ने पहली पारी के आधार पर श्रीलंका पर 213 रनों की बढ़त बना ली. श्रीलंका अब भारत पर 116 के लगभग की बढ़त बना ली है.

ये भी पढ़ें : गिल और विराट से लेकर अजहरुद्दीन तक... टेस्ट में किस भारतीय कप्तान ने सबसे ज्यादा बार पारी की घोषित, देखें पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

Nepal Flash Floods | नेपाल में जलप्रलय! लापता लोगों में 300 से अधिक भारतीय शामिल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल का बड़ा बयान

नेपाल में आई भीषण अचानक बाढ़ (Flash Floods) के कारण स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। देश के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने गुरुवार को जानकारी दी कि बाढ़ के बाद लापता हुए कुल 800 लोगों में 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक शामिल हैं। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और संपत्ति का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

शिशिर खनाल के अनुसार, हजारों परिवारों के घर उजड़ चुके हैं और सरकार पूरी ताकत के साथ आपदा के वास्तविक प्रभाव और क्षति का आकलन करने में जुटी हुई है। इससे पहले 133 भारतीयों के लापता होने की खबर आई थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 300 के पार पहुंच गया है, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 50 से अधिक तीर्थयात्री भी शामिल हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Nepal के आरोपों पर बुरी तरह भड़का China, तिलमिलाते हुए ड्रैगन बोला, ''हमारी वजह से नहीं आई बाढ़''


भारत और चीन के बीच बसा नेपाल, जहाँ अचानक बाढ़ आने का खतरा बहुत ज़्यादा रहता है, भारतीयों के लिए घूमने-फिरने की एक आम जगह है। इससे पहले खबर आई थी कि लापता हुए 750 से ज़्यादा लोगों में 133 भारतीय शामिल थे, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कम से कम 50 तीर्थयात्री भी थे।

नेपाल में भारतीय दूतावास हालात पर नज़र रखे हुए है और मदद चाहने वालों के लिए हेल्पलाइन नंबर +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 जारी किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेपाल के अपने समकक्ष बालेन शाह से फ़ोन पर बातचीत की और भरोसा दिलाया कि नई दिल्ली काठमांडू को हर संभव मदद देगी।

भारत ने नेपाल को कई टन राहत सामग्री भी भेजी है। खनाल ने X पर एक पोस्ट में भारत की मदद के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "हमारे बाढ़ राहत कार्यों में मदद के लिए उदार मानवीय सहायता और ज़रूरी मेडिकल सप्लाई देने के लिए माननीय विदेश मंत्री @DrSJaishankar और भारत सरकार का धन्यवाद। भारत की तेज़ी से की गई कार्रवाई इस मुश्किल घड़ी में हमारी आपसी साझेदारी और एकजुटता की मज़बूती को दिखाती है।"
 

इसे भी पढ़ें: भारत है संकट का सबसे बड़ा साथी... बालेन शाह ने जानलेवा बाढ़ के दौरान मदद के लिए PM मोदी का शुक्रिया अदा किया


हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं, और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार - नेपाल से सटे इन तीन राज्यों - के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारी लगातार हालात पर नज़र रखे हुए हैं और उन्होंने कहा है कि अगले 24 घंटे बहुत अहम होंगे।

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीमें भी तैनात की गई हैं। वे संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही हैं और नेपाल से होकर भारत की ओर बहने वाली नदियों के जलस्तर पर कड़ी नज़र रख रही हैं। NDRF के कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने बुधवार को PTI को बताया, "इसके बाद सेंट्रल वॉटर कमीशन (CWC) ने गंडक नदी में पानी का स्तर बढ़ने की संभावना को लेकर एक एडवाइज़री जारी की। इसे देखते हुए, हम सुबह से ही स्थिति पर नज़र रखे हुए थे और हमें भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। राज्य सरकारें भी उसी के अनुसार अपनी तैयारियां कर रही हैं।"
 
Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ध्रुव जुरेल ने लपका ऐसा कैच, बल्लेबाज के उड़ गए होश, पकड़ लिया अपना सिर, VIDEO

ध्रुव जुरेल ने कोलंबो टेस्ट मैच में पहले तो अपने बल्ले से कमाल दिखाया और एक बेहतरीन शतक ठोका. फिर फील्डिंग में भी दम दिखाते हुए 2 दिन में दो जबरदस्त कैच लपके. Thu, 27 Aug 2026 14:56:22 +0530

  Videos
See all

गणपति बाप्पा के चित्र रौंदे गए पैरों के नीचे, बारावफात के जुलूस में उन्मादी भीड़ का धर्मद्रोह #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:46:13+00:00

मेरठ में एनकाउंटर... 5 हजार का इनामी अनस कुरैशी गिरफ्तार | Meerut | Encounter | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:46:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers