Responsive Scrollable Menu

भारत आने की तैयारी में लगे थे जिनपिंग-पुतिन, अचानक भागे-भागे रूस पहुंच गए CIA चीफ

25 अगस्त की दोपहर करीब 1:00 बजे अमेरिकी एयरफोर्स का C17 ग्लोब मास्टर थर्ड ट्रांसपोर्ट प्लेन मॉस्को पहुंचा। फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइट रेडार 24 के मुताबिक विमान मॉस्को के वनुकोवा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान ने लातविया की राजधानी रिगा से सीधे मॉस्को के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट डाटा के मुताबिक अमेरिकी रजिस्ट्रेशन वाला टेल नंबर 077181 विमान 23 अगस्त को मैरीलैंड में मौजूद जॉइंट बेस एंड्रियो से उड़ान भरी थी। यह वही बेस है जहां अमेरिकी राष्ट्रपति का एयरफोर्स वन भी मौजूद रहता है। C17 ग्लोब मास्टर थर्ड अमेरिकी रक्षा विभाग का हैवी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इस तरह के विमान सेंसिटिव डिप्लोमेटिक विजिट के लिए खासतौर पर फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें नेताओं के लिए जरूरी उनके खास तरह की गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सपोर्ट स्टाफ को साथ ले जाया जा सकता है।  C17 ग्लोब मास्टर के बाद एक दूसरा अमेरिकी वायुसेना का विमान C40B भी जॉइंट बेस एंड्रियोस से रवाना हुआ और C17A के लातविया पहुंचने के कुछ घंटे बाद यह भी वहां लैंड कर गया। इसके भी नेक्स्ट लोकेशन मॉस्को ही बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump का दावा: Mojtaba Khamenei जिंदा हैं, Iran के सर्वोच्च नेता की सेहत पर गहराया सस्पेंस

अमेरिका और रूस ऐसे दो देश तो नहीं है जिनके बीच अक्सर डिप्लोमेटिक या कोई और हाई लेवल की मीटिंग होती रहती हो। पूरे ग्लोबल मीडिया में हलचल मच गई कि रूस और अमेरिका के बीच क्या पक रहा है। कुछ घंटों बाद अमेरिकी मीडिया सीबीएस न्यूज़ ने यह खुलासा किया कि विमान में अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसी सीआईए के चीफ जॉन रैटिलिफ मौजूद थे। सीआईए पेंटागन और यूएस एयरफोर्स के प्रवक्ताओं ने रेडक्लिफ की यात्रा पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। क्रिमलिन ने भी इस दौरे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी। जब वाशिंगटन पोस्ट ने इस बारे में पूछा तो क्रिमिनल के प्रवक्ता दिम पेस्कोव ने कहा कि इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ कोई बैठक की योजना नहीं है। जब उनसे इस विमान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यह सिक्योरिटी सर्विज के बीच कांटेक्ट के लिए कोई मीटिंग हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Federal Reserve गवर्नर Lisa Cook बोलीं, ट्रंप के पास पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं

एक वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी ने सीबीएस न्यूज़ को बताया था कि अमेरिका ने यूक्रेन को पहले ही यह जानकारी दे दी थी कि एक सीनियर अमेरिकी डेलीगेशन मॉस्को जाएगा और उससे कहा था कि उनके रूस से लौटने तक यूक्रेन अपने हमले रोक दे। लेकिन अमेरिका और रूस दोनों ने अभी तक रैट के रूस में होने की पुष्टि नहीं की है। अगर वह सच में मॉस्को गए हैं तो यह सीआईए प्रमुख बनने के बाद रैट की पहली रूस यात्रा होगी। साथ ही जनवरी के बाद ट्रंप प्रशासन के किसी भी बड़े अधिकारी की रूस की यह सबसे उच्च स्तरीय यात्रा होगी। 

Continue reading on the app

पांचवें दिन विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज, सोनल दिनुषा ने फिर किया नाक में दम, श्रीलंका ने बनाई 116 रनों की बढ़त

IND vs SL 2nd Test Day 5 : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. ये टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू हुआ था, आज यानी 27 अगस्त को इस मैच के पांचवें दिन का खेल खेला जा रहा है. इस मैच में आज के दिन के पहले सेशनल में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज विकेट के लिए तरह रहे हैं. मोहम्मद सिराज से लेकर प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, रविंद्र जडेजा और सारांश जैन विकेट नहीं निकाल पा रहे हैं.

बातें दे कि, श्रीलंका की 6 विकेट 218 पर गिरने चौथे दिन गिर चुकी थी. उसके बाद इंडियन बॉलर्स ने स्कोर 329 के पार करा दिया है लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों का एक विकेट तक नहीं ले पाए. श्रीलंका के लिए सातवें विकेट के लिए केशर नुवांथा और सोनल दिनुषा ने शतकीय साझेदारी अब तक कर डाली है. श्रीलंका ने भारत पर अब तक 116 रनों की बढ़त बना ली है.

सोनल दिनुषा बने टीम इंडिया के लिए सिरदर्द

श्रीलंका के 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज सोनल दिनुषा टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन गए हैं. उन्होंने चौथे दिन से अब तक लेकर भारतीय गेंदबाजों की समय-समय पर परीक्षा ली है. सोनल ने श्रीलंका के विकेट गिरने नहीं दिए हैं. वो अब तक दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं. सोनल ने पांचवें दिन के पहले सेशन में अब तक 106 बॉल में 2 चौकों के साथ 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल डाली है. 

इससे पहले सोनल में पहली पारी में भारत के खिलाफ शतक लगाया था. हालांकि वो श्रीलंका का फॉलोऑन नहीं बचा पाए थे. सोनल ने पहली पारी में अपनी पारी में 162 बॉल का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 63.58 का रहा है.

केशर नुवांथा ने किया भारतीय बॉलर की नाक में दम

श्रीलंका की ओर से दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज केशर नुवांथा ने भारत के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया है. उन्होंने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को अब तक विकेट नहीं दिया है. केशर ने सोनल दिनुषा का पूरा साथ दिया है. उन्होंने पांचवें दिन के पहले सेशन में अब तक 149 बॉल का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 46 रन बना दिए हैं. 

इससे पहले केशर नुवांथा ने पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया था. उन्होंने पहली पारी में सोनल के साथ मिलकर टीम इंडिया को विकेट के लिए तरसाया था. केशर नुवांथा ने पहली पारी में 74 बॉलों का सामना किया था, हालांकि उन्होंने 2 चौके और 1 छक्के के साथ कुल 18 रन ही बनाए थे. 

इस मैच में भारत ने पहली पारी में 138 ओवर में 9 विकेट पर अपनी पारी 503 पर घोषित कर दी थी. श्रीलंका भारत के सामने पहली पारी में 89.4 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 290 रन बना पाई. भारत ने पहली पारी के आधार पर श्रीलंका पर 213 रनों की बढ़त बना ली. श्रीलंका अब भारत पर 116 के लगभग की बढ़त बना ली है.

ये भी पढ़ें : गिल और विराट से लेकर अजहरुद्दीन तक... टेस्ट में किस भारतीय कप्तान ने सबसे ज्यादा बार पारी की घोषित, देखें पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

Javagal Srinath का युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंत्र: 15 साल खेलना है तो Test Cricket खेलो!

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने युवा खिलाड़ियों को एक अहम सलाह दी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर वे खेल में लंबा करियर बनाना चाहते हैं, तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट को ज़्यादा गंभीरता से लेना चाहिए। श्रीनाथ गुरुवार को इंदौर में मध्य प्रदेश क्रिकेट अवार्ड्स (MPCA) के मौके पर मीडिया से बात कर रहे थे। मीडिया से बात करते हुए श्रीनाथ ने टेस्ट क्रिकेट को सभी तरह के क्रिकेट की जननी बताया और युवाओं को इस फ़ॉर्मेट को ज़्यादा गंभीरता से लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी लंबे फ़ॉर्मेट में खेल सकता है, उसके लिए T20 खेलना आसान होता है।
 

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test: सोनल दिनुशा और नुवांता के अर्धशतकीय संघर्ष से श्रीलंका 329 पर पहुंचा


श्रीनाथ ने कहा कि IPL ज़रूरी है, लेकिन क्रिकेट में गहराई की भी ज़रूरत होती है, जो टेस्ट क्रिकेट में मिलती है। टेस्ट क्रिकेट पांच दिन का फ़ॉर्मेट है, इसीलिए इसे 'सभी तरह के क्रिकेट की जननी' कहा जाता है। जो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलता है, उसके लिए T20 खेलना आसान हो सकता है, लेकिन जो सिर्फ़ T20 खेलता है, उसके लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना उतना आसान नहीं होता। टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान दें, जो खेल का लंबा फ़ॉर्मेट है। इसके साथ-साथ आप T20 भी खेल सकते हैं।

श्रीनाथ ने यह भी कहा कि युवाओं का IPL से जुड़े पैसे और ग्लैमर की वजह से उसकी ओर आकर्षित होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी 15 साल तक लगातार खेलना चाहता है, तो उसे टेस्ट क्रिकेट खेलना होगा क्योंकि T20 में उन्हें रोटेशन का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि IPL की ओर आकर्षित होना स्वाभाविक है। इसमें काफी ग्लैमर और चकाचौंध होती है। माता-पिता, राज्य संघों और कोचों को अपने बच्चों को उनके क्रिकेट करियर के बारे में सही सलाह देनी चाहिए। अगर आप इसे 15 साल तक अपना पेशा बनाना चाहते हैं, तो आपको टेस्ट मैच खेलने होंगे। T20 में खिलाड़ियों को बहुत जल्दी रोटेट किया जाता है।
 

इसे भी पढ़ें: Sanjay Manjrekar ने ICC और BCCI को घेरा: Jaiswal और Suryavanshi के बर्ताव पर दी कड़ी चेतावनी


श्रीनाथ ने 1991 से 2002 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 30.49 की औसत से 236 विकेट लिए, जिसमें 10 बार एक पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में दस विकेट लेने का कारनामा शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86 रन देकर 8 विकेट लेना रहा। वे टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज हैं।
 
 For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Thu, 27 Aug 2026 13:32:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Floods: जलप्रलय के बीच भारत का दूसरा विमान नेपाल के लिए रवाना | Nepal Flood | Rescue |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T08:45:06+00:00

Viral Video | मनचले को लड़की ने चप्पलों से पीटा! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T08:44:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers