Responsive Scrollable Menu

Shamli में YouTuber अंकित बालियान की हत्या मामले में पुलिस को मिले कई अहम सुराग

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर ने शामली जिले में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के सनसनीखेज मामले को पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा है कि पुलिस ने इस मामले में कई सुराग हासिल किए हैं और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भास्कर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बुधवार शाम को हरियाणवी गायक बालियान की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और उनमें से चार को हरियाणा भेजा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि इसके अलावा पुलिस की कई अन्य टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं।

उन्होंने बताया, हमारे पुलिस बल के कई लोग हैं जो उसी गांव से आते हैं और वे लगातार इसमें मदद कर रहे हैं। प्रधान, उप प्रधान और जितने भी जनप्रतिनिधि हैं, वे भी मदद कर रहे हैं। जो हत्यारे हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान" गीत गाने वाले Ankit Baliyan की हत्या मामले में हुए बड़े खुलासे ने चौंकाया

इस सवाल पर कि क्या बालियान की हत्या भी पंजाबी गायक कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह का ही मामला है, उन्होंने कहा, हमारे पास काफी सुराग आ चुके हैं, लेकिन उन्हें सार्वजनिक करना ठीक नहीं है। बहुत जल्दी इसके बारे में खुलासा किया जाएगा। उन्होंने एक अन्य सवाल पर कहा कि यह बहुत बड़ी घटना है और निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण भी है लेकिन पुलिस इस चुनौती पर भी खरी उतरेगी।

इसे भी पढ़ें: हरियाणवी सिंगर Ankit Baliyan की जिम के बाहर 20 गोलियां मारकर हत्या, गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी, रील्स और गानों से जुड़ा विवाद गहराया

भास्कर ने कहा कि बालियान की हत्या के बाद परिवार और अन्य लोगों ने रास्ता जाम किया था, लेकिन अब वह पूरी तरह से खुल चुका है और परिवार की तरफ से पूरा सहयोग मिल रहा है। हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर अंकित बालियान बुधवार शाम छह बजकर 45 मिनट पर जिम से बाहर निकल रहे थे तभी दो गाड़ियों से आए चार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बालियान को गंभीर रूप से घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार पर निशाना साधा है।

Continue reading on the app

Nirmala Sitharaman ने कनाडाई वित्तीय कंपनियों से भारत में FDI और निवेश बढ़ाने की अपील की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सन लाइल फाइनेंशियल और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपीआईबी) समेत कनाडा की विभिन्न वित्तीय कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके निवेश को बढ़ाने का आग्रह किया। टोरंटो में सन लाइफ फाइनेंशियल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केविन डी. स्ट्रेन के साथ द्विपक्षीय बैठक में सीतारमण ने बीमा क्षेत्र के उदारीकरण का उल्लेख किया। इसमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करना और सरकार का ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ का लक्ष्य शामिल है। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि बैठक में भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, विस्तारित बाजार, व्यापक आर्थिक स्थिरता तथा तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल एवं भौतिक बुनियादी ढांचे पर चर्चा हुई, जो दीर्घकालिक निवेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर उत्पन्न कर रहे हैं।

 उन्होंने सन लाइफ के लिए बीमा, परिसंपत्ति प्रबंधन, वैकल्पिक निवेश और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के अवसरों को भी रेखांकित किया। इसमें ‘गिफ्ट आईएफएससी’ के माध्यम से अवसरों के साथ-साथ भारत की विकास गाथा में कनाडा के संस्थागत निवेशकों की अधिक भागीदारी भी शामिल है। सन लाइफ भारत में बीमा एवं कोष प्रबंधन के क्षेत्र में मौजूद है तथा इसके अलावा भी उसकी अन्य कारोबारी गतिविधियां हैं। एक अन्य बैठक में कैनाकोर्ड जेनुइटी के उपाध्यक्ष रॉड फिलिप्स तथा सीईओ डैन डेवियू ने कनाडा और भारत के बीच निवेश प्रवाह बढ़ाने की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कैनाकोर्ड जेनुइटी को भारत के वृद्धि वाले क्षेत्रों में अवसर तलाशने तथा कनाडाई और वैश्विक पूंजी को भारतीय कारोबारों से जोड़ने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अलग से दी जानकारी में लिखा कि बैठक में भारत में कैनाकोर्ड जेनुइटी की भागीदारी बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई। इसमें भारतीय कंपनियों को वैश्विक पूंजी जुटाने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने तथा विदेशों में प्रौद्योगिकी तथा कारोबारों के अधिग्रहण में मदद करना शामिल है। कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपीआईबी) के अध्यक्ष एवं सीईओ जॉन ग्राहम तथा ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान (ओटीपीपी) के अध्यक्ष एवं सीईओ जो टेलर के साथ बैठक में सीतारमण ने उन्हें भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र तथा उभरते विकास के अवसरों में अपनी भागीदारी और बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने सीपीपीआईबी और ओटीपीपी के भारत में लगातार भरोसा जताने और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना की। इसमें एनआईआईएफ इंफ्रा फंड-द्वितीय में निवेश भी शामिल है। मंत्रालय ने साथ ही बताया कि बैठक में पारेषण, नवीकरणीय ऊर्जा, सड़कों, बंदरगाहों, शहरी बुनियादी ढांचे, डिजिटल बुनियादी ढांचे और डेटा केंद्रों में संस्थागत पूंजी के लिए अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई। वित्त मंत्री ने भारत में बुनियादी ढांचा परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण की बढ़ती संभावनाओं तथा निवेशक संरक्षण, नियामकीय विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया। उन्होंने गिफ्ट आईएफएससी के माध्यम से निजी ऋण और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में नए अवसरों का भी उल्लेख किया।

 एक अन्य पेंशन फंड कंपनी ओएमईआरएस के अध्यक्ष एवं सीईओ ब्लेक हचेसन के साथ बैठक में वित्त मंत्री ने भारत के निवेश-अनुकूल नीतिगत माहौल, अधिक कर निश्चितता और जारी सुधारों पर जोर दिया। उन्होंने फंड कंपनी को भारत में विभिन्न क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में नए अवसरों तथा साझेदारियों की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित किया। मंत्रालय के अनुसार, बैठक में परिवहन, पारेषण, नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक और रियल एस्टेट के क्षेत्रों में अवसरों पर चर्चा हुई। इसमें भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, बढ़ते मध्यम वर्ग और बुनियादी ढांचे की जरूरतों का लाभ उठाने पर जोर दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

भारत अगली टेस्ट सीरीज खेलने कब उतरेगा, किस टीम से होगा सामना, कहां पर खेले जाएंगे मुकाबले

Team India next test series schedule: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक सीरीज के बाद अपनी अगली टेस्ट चुनौतियों के लिए तैयार है. टीम डब्ल्यूटीसी 2025-27 फाइनल के मद्देनजर नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में दो टेस्ट खेले जाएंगे. इसके बाद जनवरी-मार्च 2027 में भारत घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की अहम टेस्ट सीरीज खेलेगी. Thu, 27 Aug 2026 20:48:41 +0530

  Videos
See all

Aar Paar With Amish Devgan: “इस डिबेट को 3 घंटे की करिए” SP प्रवक्ता ने ऐसा क्यों कहा? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T15:40:56+00:00

Bhaiyaji Kahin With Prateek Trivedi: ये दो लड़कों की जोड़ी...बाबा के सामन | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T15:42:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers