Indian Rupee 4 पैसे चढ़कर Dollar के मुकाबले 95.40 पर पहुंचा, कच्चे तेल में नरमी से मिला सहारा
रुपया शुरुआती नुकसान से उबरते हुए बृहस्पतिवार को सुबह के कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 95.40 प्रति डॉलर पर आ गया। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.50 प्रति डॉलर पर खुला।
इसे भी पढ़ें: US Army अपने पांच सैन्य अड्डों पर बनाएगी Micro Reactor, 2.2 अरब डॉलर होंगे खर्च
फिर टूटकर 95.52 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट है। हालांकि, घरेलू मुद्रा ने जल्द ही नुकसान की भरपाई की और चार पैसे की बढ़त के साथ 95.40 प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा। रुपया मंगलवार को 26 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.44 पर बंद हुआ था।
ईद-ए-मिलाद के अवसर पर बुधवार को भारतीय विदेशी मुद्रा बाजार बंद था। इस बीच, दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.14 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45.17 अंक टूटकर 77,422.70 अंक पर जबकि निफ्टी 6.40 अंक फिसलकर 24,202.45 अंक पर पहुंच गया।
इसे भी पढ़ें: US Dollar के मुकाबले Rupee 3 पैसे सुधरकर 95.71 प्रति डॉलर के भाव पर बंद
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.41 प्रतिशत फिसलकर 87.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 502.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
TMC सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन में आए दो और विपक्ष के MP, ओम बिरला से जांच की मांग
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से पश्चिम बंगाल में देर रात सर्किट हाउस खाली करने के लिए कथित तौर पर कहे जाने को लेकर दो और विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है। कांग्रेस सांसद के. सुरेश और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने 14 अगस्त की इस घटना को लेकर बिरला को पत्र लिखा है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले, शिवसेना (उबाठा) के अरविंद सावंत और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद के. राधाकृष्णन भी बिरला को पत्र लिखकर मामले की जांच और इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: Mahua Moitra को राहत, Calcutta High Court ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक
मोइत्रा ने इस घटना को लेकर नादिया के जिलाधिकारी श्रीकांत पल्ली, अतिरिक्त जिलाधिकारी नृपेंद्र सिंह और नाजरेथ के उपजिलाधिकारी अनामिका बेरा के खिलाफ अलग से विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








