मोदी बोले- ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ानी होगी:पीएम का खेलो इंडिया में युवाओं-खिलाड़ियों से संवाद; साइना नेहवाल-पीटी ऊषा भी शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 1,500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने 15 अगस्त को देश के सामने स्पोर्ट्स विजन रखा। यह सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत के निर्माण और देश की खेल शक्ति बढ़ाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में 20 से ज्यादा खेलों में भारत की भागीदारी नहीं रही। ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ानी होगी। पीएम ने कहा- मैं हमेशा कहता हूं- जो खेले, वो खिले। खेल सिर्फ मैदान में जीतने का नाम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निखारने और देश का गौरव बढ़ाने का माध्यम है। खेल मंत्री मांडविया बोले- स्टेडियम ही नहीं लोगों की सोच भी बदली खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पीएम मोदी ने युवाओं को देश का उज्ज्वल भविष्य बताया है। 12 जनवरी को युवाओं के साथ समय बिताने का असर बजट में भी दिखा, जिसे वित्त मंत्री ने यूथ ड्रिवन बताया। उन्होने कहा कि आज सबसे बड़ा बदलाव स्टेडियम में नहीं, बल्कि लोगों की सोच में आया है। एक तरफ वे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तिरंगे को विश्व मंच तक पहुंचाया है। दूसरी तरफ वे खिलाड़ी हैं, जो तिरंगे को पोडियम तक पहुंचाने का सपना देख रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ी भी संवाद में शामिल कार्यक्रम खेल मंत्रालय के ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, PM के साथ’ अभियान के तहत आयोजित किया गया। इसका मकसद युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना है। कार्यक्रम में भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के अलावा मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी समेत अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता भी युवाओं से संवाद करेंगे। इनमें मनिका बत्रा, दीपा करमाकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी और मीराबाई चानू शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से मिल चुके हैं मोदी इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले थे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की रील भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस बार खिलाड़ियों और युवाओं के साथ संवाद वर्चुअल होगा।
गोरखपुर के माथबारी गांव पहुंचे एयर चीफ मार्शल:पत्नी भी साथ, बच्चों से हाथ मिलाया, बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर नाटक की प्रस्तुति दी
गोरखपुर शहर से करीब 30km दूर माथाबारी गांव में गुरुवार को एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह पत्नी सरिता के साथ पहुंचे। यहां सरस्वती गुरुकुल में फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े भी बजते रहे। गुरुकुल में बनाए गए लाइब्रेरी का एयर चीफ मार्शल की पत्नी ने शुभारंभ किया। गुरुकुल मे छात्र-छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर का मंचन किया। इसमें पहलगाम में आतंकी हमले और फिर भारत की सैन्य कार्रवाई को दिखाया गया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर एयरचीफ मार्शल और उनकी पत्नी के साथ ही मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। इस दौरान भारत माता की जय के भी जयकारे लगे। 3 तस्वीरें देखिए… वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने कहा- जब मुझे बुलाया गया तो मैंने कहा था कि जरूर आउंगा। जब भी किसी स्कूल में जाओ और यंग जनरेशन से मिलो तो बहुत खुशी होती है। आप सब लोग देश का भविष्य हें। यह देश कुछ अच्छा करता है तो भी आपके कारण ही होगा। अच्छा नहीं करता है तो भी आपके कारण होगा। आप सबको बड़े होकर इस देश को चलाना है। वायुसेना प्रमुख ने कहा- देश के बारे में बच्चों को बताएंगे नहीं तो कल जब वे बड़े होंगे तो उन्हें यह पता नहीं होगा कि हमारा देश क्या है। तब उन्हें आजादी की कीमत नहीं पता चलेगी। इसलिए ये बात बार-बार बताना बड़ों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों जब कोई खंभा गाड़ते हैं तो पहले खोदते हैं। कंक्रीट डाला जाता है। जब वह सूख जाए तो चाहे जितना हिला लो, हिलेगा नहीं। क्योंकि उसकी जड़ मजबूत हो जाती हैं। आज जब आप पढ़ रहे हो वह आपकी जड़ है। बड़े होकर आप कितने मजबूत, काबिल बनोगे, वह इसी जड़ पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा- आज जो सिखाया जा रहा है, उसे अच्छे से सीखे। जो टीचर बोलें, घर में माता-पिता बोलें, उसे करना है। आप अभ्यास करोगे तो अच्छा बनोगे। कोशिश हमेशा जारी रहना चाहिए। एक बार आपने ठान लिया, उसके लिए प्रयास करो। यूपीपीएससी के अध्यक्ष बोले- शिक्षा से ज्यादा संस्कार जरूरी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय सिंह श्रीनेत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा- खुद को संवारिए कि कुछ इस कदर कि पाने वाले को नाज रहे और खोने वाले को अफसोस रहे। उन्होंने कहा- इस सरस्वती गुरुकुल में कोई सरनेम नहीं लिखता। उसका जो सपना होता है, वही उनका सरनेम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ज्यादा संस्कार जरूरी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









