Kriti Sanon के कपड़ों वाले बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, कहा त्योहारों के अपने नियम और मर्यादाएं होती हैं
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर विवादों में हैं। एक ज्वेलरी ब्रांड के इस ऐड में कृति बोल्ड ड्रेस पहनकर अपने भाई को राखी बांधती नजर आईं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। विवाद बढ़ता देख इस विज्ञापन को हटा दिया गया।
कंगना ने कृति पर कसा तंज
इस आलोचना पर कृति सेनन ने सवाल उठाया कि लोग लड़कियों को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। कृति के इस बयान पर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कड़ा पलटवार किया है।
इसे भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
कृति के बयान पर कंगना का हमला
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा कि कृति को फिल्मों में कुछ भी पहनने से किसने रोका है? किसी को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वे क्या पहनती हैं। कंगना ने कृति की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा होते हैं। जैसे पूजा-पाठ के नियम होते हैं, वैसे ही रक्षाबंधन के भी कुछ नियम और मर्यादाएं होती हैं।
इसे भी पढ़ें: Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच आई दूरी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि कर दिया अनफॉलो!
कंगना ने विज्ञापन पर उठाए सवाल
कंगना ने आगे कहा कि सिर्फ ड्रेस ही नहीं, बल्कि विज्ञापन में जिस तरह से त्योहार को दिखाया गया है, वह गलत है। उसमें टीका और परिवार जैसी पारंपरिक चीजें गायब थीं। उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो यह कहकर विज्ञापन का बचाव कर रहे थे कि कपड़ों से फर्क नहीं पड़ता, जबकि वह विज्ञापन खुद एक प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहा था।
Kuku kohli Aruna Irani Relationship: 'कुकू कोहली ने नहीं बताया था कि वे शादीशुदा हैं', जब अरुणा ईरानी ने अपने दिवंगत पति के साथ पहली मुलाकात किया था खुलासा
Kuku kohli Aruna Irani Relationship: 1991 की फिल्म 'फूल और कांटे' के लिए मशहूर अनुभवी फिल्म निर्माता कूकु कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। कुकू एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol










