Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20 में एंट्री से पहले ट्रोल हुईं Rhiya Ahir, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब

रियलिटी शो बिग बॉस 20 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। मेकर्स ने शो के पहले संभावित प्रतियोगियों के चेहरे दिखा दिए हैं। इस बार रिया अहीर और लव कौर में से किसी एक को फैंस के वोटों के आधार पर शो में एंट्री मिलेगी। रिया शो में जगह बनाने के लिए लगातार फैंस से सपोर्ट की अपील कर रही हैं, लेकिन इसी बीच वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

स्टूडेंट प्रोटेस्ट का चेहरा बनने पर उठे सवाल

रिया अहीर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। लोगों का सवाल है कि छात्र विरोध प्रदर्शन का प्रमुख चेहरा बनने के बाद वह अचानक एक एंटरटेनमेंट शो का हिस्सा कैसे बन सकती हैं। विवाद बढ़ता देख अब रिया ने सामने आकर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

इसे भी पढ़ें: Kriti Sanon के कपड़ों वाले बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, कहा त्योहारों के अपने नियम और मर्यादाएं होती हैं

रिया ने फैन के कमेंट से दिया जवाब

रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने एक सपोर्टर का कमेंट पढ़ा। कमेंट में लिखा था कि रिया कोई पेशेवर कार्यकर्ता नहीं हैं। उन्होंने बस एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था जो वायरल हो गया। वह पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपना करियर बनाने और रोजी-रोटी कमाने का पूरा हक है।

इसे भी पढ़ें: Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच आई दूरी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि कर दिया अनफॉलो!

खुद के फैसले पर की बात

रिया के सपोर्ट में लिखे इस कमेंट में आगे कहा गया कि अगर किसी को देश के सबसे बड़े रियलिटी शो का मौका मिलता है, तो वह इसे क्यों छोड़ेगा। लोगों को हर मुद्दे के लिए रिया पर निर्भर रहने के बजाय खुद आगे आकर आवाज उठानी चाहिए। रिया ने कहा कि वह यह जवाब उन लोगों के लिए दे रही हैं जो सच में उनकी स्थिति को समझना चाहते हैं।

Continue reading on the app

Neha Dhupia Birthday: Army Background से निकलकर कैसे बनीं Bollywood की 'Queen of Versatility'

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज यानी की 27 अगस्त को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की और फिर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। नेहा धूपिया ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

केरल के एक आर्मी परिवार में 27 अगस्त 1980 को नेहा धूपिया का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम प्रदीप सिंह था, जोकि भारतीय नौसेना में एक अधिकारी थे। उनकी मां मनीपिंदर धूपिता एक हाउसवाइफ हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के नेवल पब्लिक स्कूल से पूरी की। फिर आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन पूरा किया।

मॉडलिंग से की थी शुरूआत

नेहा धूपिया ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। साल 2002 में एक्ट्रेस ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया और पूरे देश में अपनी पहचान बनाई थी। फिर साल 2002 में ही नेहा ने 'मिस यूनिवर्स' कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया था। इस कॉन्टेस्ट में अभिनेत्री ने भारत को रिप्रजेंट किया था। लेकिन इस खिताब को वह अपने नाम नहीं कर पाईं।

फिल्मी सफर

इसके बाद भी नेहा धूपिया ने देश के साथ-साथ दुनिया में भी अपनी पहचान बना ली थी। मॉडलिंग में छाने के बाद नेहा धूपिया ने फिल्मों की दुनिया में एंट्री करने का फैसला किया। साल 2003 में नेहा ने तेलुगु फिल्म 'निन्ने इस्तापद्दनु' से कदम रखा। इसके फौरन बाद नेहा ने हिंदी फिल्मों का रुख किया। इसी साल नेहा धूपिया की बॉलीवुड फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' आई। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने लीड रोल निभाया था।

इस फिल्म के कारण नेहा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला था। इस फिल्म ने अभिनेत्री को बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर ऑडिशन को एंटरटेन किया। हालांकि मॉडल से अभिनेत्री बनने के सफर में नेहा को कई रिजेक्शन फेस करने पड़े थे।

रिजेक्शन के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिसके बाद वह आज के समय में इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन गईं। अभिनेत्री ने 'रामा रामा क्या है ड्रामा', 'क्या कूल हैं हम', 'सिंह इज किंग', 'चुप चुप के', 'दे ताली', 'हिंदी माध्यम', 'तुम्हारी सुलु', 'दे दना दन' और 'ए थर्सडे' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: बाबर सुपरफ्लॉप... लॉर्ड्स टेस्ट में डेढ़ सेशन के अंदर 110 रन पर सिमटा पाकिस्तान, रॉबिन्सन-आर्चर के आगे टेके घुटने

लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान की टीम 110 रन पर ही सिमट गई. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसके बाद उसके गेंदबाजों ने टीम को 180 रन की बड़ी बढ़त दिलाकर मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पाकिस्तान की टीम दूसरे दिन के पहले सेशन में बल्लेबाजी के लिए उतरी थी और दूसरा सेशन खत्म होने तक सभी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए. Fri, 28 Aug 2026 21:50:49 +0530

  Videos
See all

Glacier Melting : 8 देशों पर क्यों है 'प्रलय' का संकट! | Global Warming | China | Nepal Flash Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T16:38:41+00:00

Nepal Flood 2026 : मंडरा रहा खतरा,चीन ने नेपाल को चेताया ! #nepalflood #nepalnews #balenshah #china #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T16:36:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers