Responsive Scrollable Menu

नेपाल बाढ़ के बीच यूपी सरकार अलर्ट, फंसे नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070 जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत एवं बचाव तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है और नेपाल में मौजूद यूपी के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।

1070 हेल्पलाइन पर संपर्क 

राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, यदि उत्तर प्रदेश का कोई नागरिक नेपाल में फंसा हुआ है या उसे किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो उसके परिजन तत्काल 1070 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने प्रभावित लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था शुरू कर दी है।

जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत आयुक्त कार्यालय ने भारत और नेपाल स्थित दूतावासों से भी संपर्क किया है। दोनों दूतावासों से अनुरोध किया गया है कि नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों से संबंधित कोई भी जानकारी तत्काल राहत आयुक्त कार्यालय के साथ साझा की जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।

हेल्पलाइन नंबर 1070 पर उपलब्ध कराएं

राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य नेपाल में फंसा है तो उसकी जानकारी बिना किसी देरी के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर उपलब्ध कराएं। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों महराजगंज और कुशीनगर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार हर परिस्थिति पर नजर बनाए

सरकार ने गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन, राजस्व और राहत विभागों को समन्वय बनाकर स्थिति की निगरानी करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में हुई जनहानि और नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी प्रभावित लोगों के सुरक्षित रहने की कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव उपाय किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के अनुसार, नेपाल में जारी आपदा और उसके संभावित असर को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन को चौकन्ना रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

 

Continue reading on the app

गौतमबुद्ध नगर में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा, संक्रमित मरीजों की संख्या 140 पहुंची

नोएडा, 27 अगस्त (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले आंकड़ों की तुलना में 20 नए मरीज सामने आने के बाद स्वाइन फ्लू से प्रभावित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 140 हो गई है। लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभाग की ओर से लोगों को बदलते मौसम के बीच विशेष सावधानी बरतने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की सलाह दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों में मुख्य रूप से तेज बुखार, सूखी खांसी और गले में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ मरीजों में कमजोरी, शरीर में दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें भी सामने आ सकती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि शुरुआती लक्षणों को सामान्य वायरल बुखार समझकर नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। खासकर लगातार तेज बुखार या खांसी की समस्या रहने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू की पहचान के लिए रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है। अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण के लक्षण वाले लोगों को जांच कराने में देरी नहीं करनी चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वाइन फ्लू और डेंगू दोनों ही बीमारियों के लक्षणों में शुरुआती स्तर पर कुछ समानताएं हो सकती हैं, इसलिए बिना जांच और चिकित्सकीय सलाह के खुद से दवा लेना उचित नहीं है। विशेष रूप से बुखार आने पर मरीज को पर्याप्त आराम और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही उपचार लेना चाहिए। स्वाइन फ्लू के साथ-साथ जिले में डेंगू के खतरे को देखते हुए भी स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ जाती है।

ऐसे में लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की जा रही है। कूलर, गमले, छत और अन्य स्थानों पर जमा पानी को नियमित रूप से साफ करना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि बुखार, खांसी, गले में दर्द या शरीर में असामान्य कमजोरी जैसे लक्षण होने पर लापरवाही न बरतें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचें, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकें तथा हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम के युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को कप्तान ने माना भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है। एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज को भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत बताया। श्रीलंका के खिलाफ हार के बावजूद विपक्षी टीम की तारीफ की और न्यूजीलैंड में आगामी श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। Fri, 28 Aug 2026 16:15:37 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Flood: लापता लोगों की तलाश जारी- MEA | Balen Shah | Indians | MEA #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:13:07+00:00

दिल्ली मेट्रो में ऐसी भीड़ नहीं देखी होगी ! | Rakshabandhan Crowd in Delhi metro #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:12:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers