Responsive Scrollable Menu

Toxic Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन 140 करोड़ के पार पहुंची 'टॉक्सिक', यश की फिल्म ने बनाएं ये बड़े रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: कन्नड़ सिनेमा के स्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया. बंपर ओपनिंग करते हुए यश की इस फिल्म ने कई बड़े स्टार्स की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. तो चलिए जानते हैं, इसने कितने करोड़ से ओपनिंग की है.

'टॉक्सिक' का ओपनिंग डे कलेक्शन

'केजीएफ 2' ((KGF 2) की सफलात के बाद से यश के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे. वहीं, अब चार साल बाद पैन-इंडिया सुपरस्टार ने टॉक्सिक से वापसी करते हुए धूम मचा दी है. 'टॉक्सिक' को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और शोज हाउसफुल जा रहे हैं.  गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस (Toxic Box Office Collection Day 1) पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की.  सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की है.

भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में 55 करोड़ का कलेक्शन किया. फिर कन्नड़ में 23.30 करोड़,  तेलुगू में 16 करोड़, तमिल में 5.50 करोड़ और मलयालयम में 1.30 करोड़ कमाई की है. वहीं, इसकी नेट कमाई 101.10 करोड़ रुपये रही और फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये रहा. ये फिल्म साल 2026 की टॉप ओपनिंग में शामिल तो हो गई लेकिन 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ऐतिहासिक 103 करोड़ की ओपनिंग से पीछे रही.

ये भी पढ़ें- Toxic से यश और कियारा के इंटीमेट सीन्स हुए 'लीक', सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोगों के उड़े होश!

दुनियाभर में 140 करोड़ पार

बता दें, टॉक्सिक को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में एक साथ शूट किया गया था. ऐसे में ग्लोबली  कमाई करना भी इस फिल्म के लिए बेहद जरूरी है और इस फिल्म को विदेशों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला.   'सैकनिल्क' के मुताबिक  इसकी पहले दिन की वर्ल्डवाइड (Toxic Box Office Collection World Wide Day 1) कमाई 140.75 करोड़ रुपये रही है. इसी के साथ ये कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.

'टॉक्सिक' ने बनाया ये रिकॉर्ड

'टॉक्सिक' ने पहले ही दिन भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है और इसी के साथ ये सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में  शामिल हो गई है. इसने प्रभास  (Prabhas) की फिल्मों -कल्कि 2898 AD (95.30 करोड़), सालार (90.70 करोड़), आदिपुरुष (86.75 करोड़) और साहो (84.75 करोड़)  को पीछे छोड़ते हुए छठे नंबर पर अपनी जगह बना ली है. वहीं, इससे ऊपर केजीएफ: चैप्टर 2 (116 करोड़), बाहुबली 2 (121 करोड़), RRR (133 करोड़), धुरंधर 2 (145 करोड़), पुष्पा 2 (174.9 करोड़) है. 

टॉक्सिक की स्टारकास्ट

यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' एक मल्टीस्टार फिल्म है. इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी (Kiara Advani), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria), नयनतारा (Nayanthara), रुक्मिणी वसंत (Rukimini Vasanat) जैसी एक्ट्रेस अहम रोल में हैं. वहीं, अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) और सुदेव नायर (Sudesh Nayar) जैसे सितारें भी फिल्म का हिस्सा है. इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) ने किया है. अब देखना होगा कि ये फिल्म विकेंड पर और कितनी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ती है.

ये भी पढ़ें- यश का ग्लोबल धमाका, हॉलीवुड के Lionsgate से मिलाया हाथ, ‘टॉक्सिक’ से शुरू हुई नई पारी

Continue reading on the app

Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट 9 सितंबर को, iPhone 18 सीरीज के साथ Watch Series 12 हो सकती है लॉन्च

Apple ने अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट की तारीख 9 सितंबर तय कर दी है. इस इवेंट में iPhone 18 सीरीज, पहला फोल्डेबल iPhone, Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 लॉन्च होने की उम्मीद है.

The post Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट 9 सितंबर को, iPhone 18 सीरीज के साथ Watch Series 12 हो सकती है लॉन्च appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 650 T20 विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज

Sunil Narine टी-20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन चुके हैं. सुनील नरेन से पहले सिर्फ राशिद खान ही ये कारनामा कर पाए हैं. कैरेबियन प्रीमियर लीग के दौरान बीती रात नरेन ने ये कीर्तिमान हासिल किया. 650 विकेट लेने के लिए सुनील नरेन ने 17 से ज्यादा टी-20 टीम की ओर दम दिखाया है. Thu, 27 Aug 2026 09:45:19 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Flood Video News: मुसीबत में पड़े नेपाल की मदद को दौड़ा भारत, क्या-क्या भेजा? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T04:44:46+00:00

Nepal Flash Flood: नेपाल के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ #shortvideo #nepalnews #flashflood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T04:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers