Federal Reserve गवर्नर Lisa Cook बोलीं, ट्रंप के पास पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं
फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक ने बुधवार देर रात कहा कि ट्रंप प्रशासन के पास उन्हें अमेरिकी केंद्रीय बैंक के शासकीय मंडल से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं है। कुक ने यह जवाब अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की ओर से उन्हें हटाने की दोबारा दी गई धमकियों के बाद दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार एक साल पहले कुक को हटाने की कोशिश की थी।
उन पर घर खरीदने या उस पर कर्ज लेने संबंधी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था, जिसे कुक ने खारिज किया था। इस आरोप को अब तक साबित नहीं किया गया है और न ही किसी अदालत में इस पर सुनवाई हुई है। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने फैसला दिया था कि मामले की कानूनी प्रक्रिया के दौरान कुक अपने पद पर बनी रह सकती हैं।
हालांकि, न्यायाधीशों ने यह भी कहा था कि ट्रंप उचित नोटिस और आरोपों का जवाब देने का अवसर देने के बाद उन्हें दोबारा हटाने की कोशिश कर सकते हैं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इस महीने की शुरुआत में कुक को बुधवार तक अपना जवाब देने का समय दिया था। कुक के वकील एबे लोवेल और नॉर्मन आइजन ने एक बयान में कहा, ‘‘एक साल में दूसरी बार हमने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास कुक को पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अनजाने में हुई गलती धोखाधड़ी नहीं होती।
राष्ट्रपति और उनके मंत्रिमंडल के एक-तिहाई सदस्यों को यह बात पता होनी चाहिए, क्योंकि कथित तौर पर उन्होंने भी ऐसा किया है।’’ वकीलों ने आरोप लगाया कि कुक के खिलाफ ये हमले असल में संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के बारे में नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रपति ट्रंप फेडरल रिजर्व को अपने अनुसार काम करने के लिए मजबूर करना चाहते हैं। यदि ट्रंप कुक को पद से हटाने में सफल होते हैं, तो वह उनकी जगह किसी नए व्यक्ति को नियुक्त कर सकते हैं, जिससे फेडरल रिजर्व बोर्ड में ट्रंप द्वारा नियुक्त सदस्यों को बहुमत मिल सकता है। ट्रंप लंबे समय से फेडरल रिजर्व की आलोचना करते रहे हैं कि वह अपनी मानक ब्याज दर में पर्याप्त तेजी से कटौती नहीं कर रहा है।
8th Pay Commission: 3.61 से 4.00 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग! जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक सैलरी और पेंशन?
8th Pay Commission Fitment Factor: 7वें वेतन आयोग के 2.57 फिटमेंट फैक्टर के मुकाबले इस बार कर्मचारी यूनियनों ने 3.61 से 4.00 तक के फिटमेंट फैक्टर की जोरदार मांग रखी है। अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो न्यूनतम सैलरी ₹18,000 से सीधे बढ़कर ₹72,000 तक पहुंच सकती है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol







