जरूरत की खबर- इस राखी बिना गैस-ओवन के बनाएं मिठाई:ये 5 मिठाइयां सिर्फ 15 मिनट में होंगी तैयार, शेफ से जानें बनाने का सही तरीका
रक्षाबंधन पर घर में मिठाई न हो, ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन हर बार पेड़ा, बर्फी, लड्डू या रसगुल्ला बाजार से खरीदकर लाना भी जरूरी नहीं है। अगर इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो ऐसी मिठाइयां बना सकते हैं, जिनके लिए न गैस जलाने की जरूरत है, न ओवन की। ये रेसिपीज किचन में मौजूद रोजमर्रा की चीजों से बन सकती हैं और इन्हें तैयार करने में सिर्फ 10-15 मिनट लगते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई मिठाइयों में खजूर, फल, नारियल और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों से प्राकृतिक मिठास मिलती है। इनमें रिफाइंड शुगर की जरूरत भी कम पड़ती है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में रक्षाबंधन के मौके पर 5 आसान होममेड नो-कुक मिठाइयों की रेसिपी बताएंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- श्याम प्रवेश शाही, शू शेफ, सेवन सीज 5 स्टार होटल, नई दिल्ली डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’ अक्सर मिठाई बनाने के लिए लंबी तैयारी और कई तरह की चीजों की जरूरत पड़ती है। लेकिन कुछ मिठाइयां ऐसी भी हैं, जिन्हें कम समय में और बिना गैस या ओवन के आसानी से तैयार किया जा सकता है। ऐसी ही 5 झटपट बनने वाली मिठाइयों की लिस्ट ग्राफिक में देखिए- 1. नो-कुक डेट्स रोल खजूर और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाला यह रोल देखने में मिठाई जैसा लगता है, लेकिन इसे बनाने के लिए न गैस चाहिए, न चाशनी। खजूर प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं और इनमें मौजूद चिपचिपापन ड्राई फ्रूट्स को बांधने में मदद करता है। इसे रोल, बाइट्स या छोटे लड्डू के रूप में भी बना सकते हैं। इसके लिए कुछ चीजों की जरूरत होगी, जैसे- बनाने का तरीका टिप: खजूर बहुत मीठे होते हैं, इसलिए इसमें अलग से चीनी या गुड़ डालने की जरूरत नहीं है। डेट्स रोल में मौजूद ड्राई फ्रूट्स और तिल में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसकी न्यूट्रिशनल प्रोफाइल ग्राफिक में देखिए- ध्यान रखें- यह भी कैलोरी वाला डेजर्ट है। ज्यादा खाने के बजाय 1-2 छोटे पीस पर्याप्त हैं। 2. इंस्टेंट नारियल लड्डू नारियल के लड्डू बनाने के लिए हमेशा गैस पर मिश्रण पकाने की जरूरत नहीं होती। अगर आपके पास तैयार नारियल का बुरादा और कंडेंस्ड मिल्क है, तो कुछ ही मिनट में सॉफ्ट नारियल लड्डू तैयार हो सकते हैं। इसके लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी- बनाने का तरीका टिप: कंडेंस्ड मिल्क पहले से मीठा होता है, इसलिए अतिरिक्त चीनी की जरूरत नहीं है। नारियल लड्डू में मौजूद सामग्री स्वाद के साथ कुछ जरूरी पोषक तत्व भी देती है। इसमें क्या-क्या मिलता है, ग्राफिक में देखिए- ध्यान रखें- कंडेंस्ड मिल्क में चीनी काफी होती है। इसलिए इसे 'शुगर-फ्री' मिठाई न समझें। छोटे आकार के लड्डू बनाना बेहतर है। 3. बिस्किट-फ्री चीजकेक कप चीजकेक का मतलब हमेशा बिस्किट बेस और ओवन नहीं होता। दही और क्रीम चीज से एक इंस्टेंट चीजकेक कप बनाया जा सकता है। इसमें ऊपर ताजे फल डालने से यह रक्षाबंधन के लिए हल्का और खूबसूरत डेजर्ट बन जाता है। सामग्री बनाने का तरीका टिप: इसमें बिस्किट, कुकी या केक बेस बिल्कुल नहीं है। इसलिए यह पारंपरिक चीजकेक से हल्का विकल्प हो सकता है। दही, फल और नट्स की वजह से यह डेजर्ट कई पोषक तत्वों का अच्छा मिश्रण बन जाता है। इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू ग्राफिक में देखिए- ध्यान रखें- शहद भी शुगर का ही सोर्स है। ज्यादा मात्रा में डालने से डेजर्ट की कुल शुगर बढ़ जाएगी। 4. फ्रूट-योगर्ट बार्क आइसक्रीम जैसा दिखने वाला यह डेजर्ट वास्तव में फ्रोजन योगर्ट और फलों से बनता है। इसे तैयार करने में कुछ मिनट लगते हैं। हालांकि जमने के लिए इसे फ्रीजर में समय देना होगा। इसलिए इसे रक्षाबंधन से कुछ घंटे पहले तैयार करना बेहतर है। सामग्री बनाने का तरीका टिप: इसे पहले से बनाकर एयरटाइट कंटेनर में फ्रीजर में रखा जा सकता है। फ्रूट-योगर्ट बार्क में दही, फल और नट्स का कॉम्बिनेशन होता है। इससे मिलने वाले प्रमुख पोषक तत्व ग्राफिक में देखिए- ध्यान रखें- फ्रूट-योगर्ट बार्क तभी कम मीठा विकल्प रहेगा, जब इसमें शहद/सिरप की मात्रा सीमित रखी जाए। 5. मखाना चॉकलेट बाइट्स मखाने को सिर्फ नमकीन स्नैक के रूप में खाने की जरूरत नहीं। इसे डार्क चॉकलेट और नट्स के साथ मिलाकर छोटी-छोटी मिठाई की तरह तैयार किया जा सकता है। इसमें एक सावधानी ये है कि भुना हुआ मखाना इस्तेमाल करें। घर पर भूनने के लिए गैस चाहिए, इसलिए 'बिना गैस' वाली रेसिपी के लिए रेडी-टू-ईट रोस्टेड मखाने लें। सामग्री बनाने का तरीका मखाना, नट्स और डार्क चॉकलेट इस मिठाई को स्वाद के साथ अलग-अलग पोषक तत्व भी देते हैं। इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू ग्राफिक में देखिए- ध्यान रखें- डार्क चॉकलेट भी कैलोरी और फैट देती है। ज्यादा कोको वाली और कम शुगर वाली चॉकलेट चुनना बेहतर है। मिठाई त्योहारों की पहचान है, लेकिन हर मिठाई बनाने के लिए घंटों की मेहनत जरूरी नहीं होती। थोड़ी प्लानिंग और सही सामग्री के साथ कम समय में भी स्वादिष्ट विकल्प तैयार किए जा सकते हैं। इन रेसिपीज की खास बात यह है कि इनमें स्वाद, सुविधा और घर पर बनाने का आनंद तीनों साथ मिल जाते हैं। रक्षाबंधन पर अगर कुछ अपने हाथों से बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो ये आसान मिठाइयां अच्छा विकल्प हो सकती हैं। …………………… ये खबर भी पढ़ें…. जरूरत की खबर- 4,000 किलो मिलावटी खोया जब्त:ऐसे करें असली खोया की पहचान, मिठाई खरीदते समय बरतें ये 8 जरूरी सावधानियां हाल ही में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खोया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कानपुर, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद से अब तक करीब 4,000 किलो मिलावटी खोया जब्त करके उसे नष्ट किया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें…
बुक रिव्यू- पीपल की छांव में:एक आदमी, एक पेड़ और एक ऐसी मुहिम की कहानी, जो धीरे-धीरे आंदोलन बन गई
किताब का नाम: पीपल की छांव में लेखक: पीपल बाबा प्रकाशक: पेंगुइन मूल्य: 299 रुपए हम अक्सर पर्यावरण की बात तब करते हैं, जब गर्मी बढ़ जाती है, बारिश का मौसम बदल जाता है या किसी शहर की हवा जहरीली हो जाती है। लेकिन पेड़, मिट्टी, पक्षी और प्रकृति हमारे जीवन को हर दिन कैसे प्रभावित करते हैं, इस पर कम ही सोचते हैं। देशभर में 'पीपल बाबा' के नाम से पहचाने जाने वाले स्वामी प्रेम परिवर्तन ने अपना जीवन पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण के काम को समर्पित किया। उनकी किताब 'पीपल की छांव में' उनके जीवन, अनुभवों और पर्यावरण से जुड़े मिशन की कहानी है। किताब एक ऐसे बच्चे की जिज्ञासा से शुरू होती है, जिसे प्रकृति आकर्षित करती है। यही जिज्ञासा आगे चलकर उसे लाखों पेड़ लगाने की मुहिम तक पहुंचाती है। पीपल बाबा अपने सफर के जरिए दिखाते हैं कि बड़ा बदलाव अक्सर एक छोटे फैसले और लगातार किए गए प्रयास से शुरू होता है। किताब में क्या है? किताब की शुरुआत लेखक के बचपन से होती है। पिता के तबादलों के कारण उनका काफी समय देहरादून में बीता। यहीं जंगलों, पक्षियों और प्रकृति के बीच उनका जुड़ाव गहरा हुआ। एक चील को देखकर उनके मन में प्रकृति को जानने की उत्सुकता पैदा होती है। इसके बाद वे पक्षियों और वन्यजीवों के बारे में पढ़ना शुरू करते हैं और प्रकृति से उनका जुड़ाव लगातार गहरा होता जाता है। किताब में नानी का जिक्र बार-बार आता है। उनकी सीख और जीवन-दृष्टि लेखक की सोच को आकार देती है। बचपन में मिली यही सीख उन्हें प्रकृति के करीब ले जाती है। आगे चलकर मिसेज विलियम्स जैसी शिक्षिकाओं का प्रभाव, अलग-अलग लोगों से मिली सीख और जीवन के अनुभव कहानी को आगे बढ़ाते हैं। लेखक बताते हैं कि पेड़ लगाना सिर्फ पौधा रोप देना नहीं है। मिट्टी, पानी, धूप, खाद और आसपास के माहौल को समझे बिना कोई पौधा नहीं पनप सकता। इसी समझ ने धीरे-धीरे उनके काम को एक दिशा दी। कहानी आगे बढ़ती है और एक समय ऐसा आता है, जब लोग उन्हें 'पीपल बाबा' कहने लगते हैं। यहीं से किताब व्यक्तिगत यात्रा से आगे बढ़कर एक मिशन की कहानी बन जाती है। लेखक बताते हैं कि किस तरह उन्होंने लोगों के बीच जाकर पेड़ लगाने का संदेश फैलाया, किन चुनौतियों का सामना किया और कैसे एक छोटी पहल बड़े आंदोलन का रूप लेती गई। किताब के कई अध्यायों में पीपल के पेड़ का धार्मिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व भी सामने आता है। लेखक यह भी बताते हैं कि पेड़ों की कटाई, बढ़ता शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन हमारे भविष्य को किस तरह प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि किताब का स्वर कहीं भी डर पैदा करने वाला नहीं है। वह समस्या बताती है, लेकिन साथ ही समाधान की संभावना भी दिखाती है। किताब की सबसे असरदार बात इस किताब की सबसे बड़ी ताकत यह है कि लेखक अपने अनुभवों के जरिए पर्यावरण को समझाते हैं। आज पर्यावरण पर बहुत-सी किताबें और भाषण मिल जाते हैं, लेकिन यहां लेखक बार-बार अपने जीवन के अनुभवों पर लौटते हैं। वे बताते हैं कि किसी पेड़ को बचाने के लिए सिर्फ भावनाएं नहीं, समझ भी जरूरी है। कई बार वे मिट्टी की बात करते हैं, कई बार पानी की और कई बार उन लोगों की, जिनके साथ उन्होंने काम किया। किताब पढ़ते हुए महसूस होता है कि लेखक इंसान और प्रकृति के गहरे रिश्ते को समझते हैं। उनके लिए दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि पर्यावरण की चर्चा यहां किसी नारे की तरह नहीं, बल्कि जीवन के अनुभव की तरह सामने आती है। एक और बात जो प्रभावित करती है, वह लेखक की सादगी है। वे अपनी परेशानियां बताते हैं, आर्थिक चुनौतियों का जिक्र करते हैं और उन दिनों को भी याद करते हैं, जब उनके विचारों पर लोग भरोसा नहीं करते थे। यही ईमानदारी किताब को विश्वसनीय बनाती है। वे हिस्से जो लंबे समय तक याद रहते हैं नानी से जुड़े प्रसंग किताब के सबसे भावनात्मक हिस्सों में हैं। वे सिर्फ परिवार की सदस्य नहीं, बल्कि लेखक की पहली गुरु की तरह दिखाई देती हैं। पूरी किताब में उनका प्रभाव अलग-अलग रूपों में दिखाई देता है। एक और दिलचस्प हिस्सा वह है, जहां लेखक बताते हैं कि लोग उन्हें 'पीपल बाबा' क्यों और कैसे कहने लगे। यह उस सफर की कहानी है, जिसमें एक व्यक्ति का जुनून उसकी पहचान बन जाता है। प्रकृति का विज्ञान भी, जीवन की सीख भी किताब की एक खास बात यह है कि लेखक अपने अनुभवों के साथ पेड़ों, मिट्टी, पानी और प्रकृति से जुड़ी कई वैज्ञानिक बातें भी समझाते हैं। वे बताते हैं कि पौधों को कितना पानी चाहिए, ज्यादा पानी क्यों नुकसान पहुंचा सकता है और प्रकृति के अलग-अलग हिस्से एक-दूसरे से कैसे जुड़े हैं। हालांकि कुछ जगह ये हिस्से थोड़े विस्तार में चले जाते हैं। ऐसे पाठकों को, जो सिर्फ कहानी पढ़ना चाहते हैं, किताब यहां थोड़ी धीमी लग सकती है। लेकिन यही हिस्से लेखक के काम की गंभीरता भी समझाते हैं। भाषा और लिखने का ढंग किताब की एक खास बात यह है कि लेखक अपने अनुभवों के साथ पेड़ों, मिट्टी, पानी और प्रकृति से जुड़ी कई वैज्ञानिक बातें भी समझाते हैं। वे बताते हैं कि पौधों को कितना पानी चाहिए, ज्यादा पानी क्यों नुकसान पहुंचा सकता है और प्रकृति के अलग-अलग हिस्से एक-दूसरे से कैसे जुड़े हैं। हालांकि कुछ जगह ये हिस्से थोड़े विस्तार में चले जाते हैं। ऐसे पाठकों को, जो सिर्फ कहानी पढ़ना चाहते हैं, किताब यहां थोड़ी धीमी लग सकती है। लेकिन यही हिस्से लेखक के काम की गंभीरता भी समझाते हैं। यह किताब क्यों पढ़नी चाहिए? किताब के बारे में मेरी राय 'पीपल की छांव में' पढ़ते हुए सबसे ज्यादा यह बात प्रभावित करती है कि लेखक कभी जल्दबाजी में नहीं दिखते। जैसे एक पेड़ धीरे-धीरे बढ़ता है, वैसे ही उनकी कहानी भी आगे बढ़ती है। कहीं बचपन है, कहीं सीख है, कहीं संघर्ष है और कहीं एक बड़े उद्देश्य की तलाश। किताब खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा वह जिद याद रहती है, जिसके दम पर लेखक ने एक छोटे प्रयास को बड़े आंदोलन में बदल दिया। यही इस किताब की सबसे बड़ी सफलता है। ……………………………. ये खबर भी पढ़ें… बुक रिव्यू: 14वें दलाई लामा की आत्मकथा:अपने देश और लोगों के लिए 70 साल का संघर्ष, प्रेम, करुणा और उम्मीद की सच्ची कहानी दलाई लामा ने अपना घर, मातृभूमि और संस्कृति खोने के बावजूद संवाद, करुणा और अहिंसा का रास्ता चुना। उनकी किताब ‘दलाई लामा: खामोश लोगों की ओर से’ तिब्बत के करीब 75 वर्षों के संघर्ष का दस्तावेज है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










