Responsive Scrollable Menu

महिंद्रा XEV 9S का नया 6-सीटर कैप्टन सीट मॉडल लॉन्च:फुल चार्ज पर 679km की रेंज और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स, शुरुआती कीमत ₹26 लाख

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S का 6-सीटर कैप्टन सीट्स लेआउट के साथ 19 अगस्त को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए है, जो टॉप वैरिएंट के लिए 29.45 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, 6-सीटर कैप्टन सीट का ऑप्शन इसके चुनिंदा वैरिएंट में ही मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 25.25 लाख रुपए है। कैप्टन सीट वाला यह वैरिएंट रेगुलर मॉडल से ₹20,000 महंगा है। अपडेटेड मॉडल की बुकिंग शुरू कर दी गई है। एक्सटीरियर: फ्यूचरिस्टिक लुक और फ्लश डोर हैंडल्स इंटीरियर: 12.3-इंच की केबिन में ट्रिपल स्क्रीन फीचर्स: मेमोरी फंक्शन के साथ पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स इलेक्ट्रिक SUV में कई प्रीमियम और सहूलियत भरे फीचर्स जोड़े गए हैं… परफॉर्मेंस: फुल चार्ज में 679km तक की रेंज महिंद्रा XEV 9S रियर-व्हील ड्राइव आर्किटेक्चर पर बेस्ड है और यह तीन अलग-अलग बैटरी ऑप्शंस के साथ आती है… सेफ्टी फीचर: लेवल-2 ADAS और 7 एयरबैग्स SUV में लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम फीचर मिलते हैं, जो क्रैश को रोकने और ड्राइविंग को सुरक्षित बनाने में मदद करता है। इसके अलावा 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स भी हैं।

Continue reading on the app

हुंडई की कारें सितंबर से 1% तक महंगी होंगी:इस साल तीसरी बार दाम बढ़ाए, इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारत में अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने बुधवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि सितंबर 2026 से कंपनी अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 1% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कारों के अलग-अलग मॉडल और उनके वैरिएंट्स के आधार पर दामों में बढ़ोतरी होगी। इनपुट लागत और वैश्विक तनाव की वजह से बढ़ाए दाम हुंडई ने कीमतें बढ़ाने की वजह मुख्य रूप से कच्चा माल महंगा होना बताया है। कंपनी ने कहा है कि ऑपरेशनल एक्सपेंसेस में बढ़ोतरी और वैश्विक स्तर पर चल रहे जियोपॉलिटिकल और व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण यह कदम उठाना जरूरी हो गया था। कंपनी ने लंबे समय तक इन दबावों को खुद संभालने का प्रयास किया, लेकिन लगातार बढ़ते बोझ को देखते हुए इसका एक हिस्सा ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है। इस साल हुंडई ने तीसरी बार दाम बढ़ाए मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स भी बढ़ा चुके हैं दाम बाजार में लगातार बनी हुई लागत संबंधी दिक्कतों और वित्तीय दबावों के कारण हाल के महीनों में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी अपने पोर्टफोलियो की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी कर चुकी है। इसके अलावा टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया है। घोषणा के बाद हुंडई के शेयरों में आई मामूली गिरावट बुधवार को शेयर बाजार में व्यापक तौर पर रही कमजोरी के बीच हुंडई मोटर इंडिया के शेयर लाल निशान में बंद हुए। कीमतें बढ़ाने की घोषणा के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का स्टॉक 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹2,174.50 प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल समेत 5 बड़ी बातें, जानिए कब और कहां देख सकते हैं Live?

पिछला एशिया कप 2 साल पहले 2024 में खेला गया था, जिसमें फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया वो हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी. Fri, 28 Aug 2026 00:02:51 +0530

  Videos
See all

Ankit Baliyan Murder: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, CCTV और वायरल पोस्ट से खुलेगा राज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T20:00:06+00:00

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, लाइव टीवी | PM Modi |Rahul Gandhi |Breaking News |Patna Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T20:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers