हुंडई की कारें सितंबर से 1% तक महंगी होंगी:इस साल तीसरी बार दाम बढ़ाए, इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारत में अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने बुधवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि सितंबर 2026 से कंपनी अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 1% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कारों के अलग-अलग मॉडल और उनके वैरिएंट्स के आधार पर दामों में बढ़ोतरी होगी। इनपुट लागत और वैश्विक तनाव की वजह से बढ़ाए दाम हुंडई ने कीमतें बढ़ाने की वजह मुख्य रूप से कच्चा माल महंगा होना बताया है। कंपनी ने कहा है कि ऑपरेशनल एक्सपेंसेस में बढ़ोतरी और वैश्विक स्तर पर चल रहे जियोपॉलिटिकल और व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण यह कदम उठाना जरूरी हो गया था। कंपनी ने लंबे समय तक इन दबावों को खुद संभालने का प्रयास किया, लेकिन लगातार बढ़ते बोझ को देखते हुए इसका एक हिस्सा ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है। इस साल हुंडई ने तीसरी बार दाम बढ़ाए मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स भी बढ़ा चुके हैं दाम बाजार में लगातार बनी हुई लागत संबंधी दिक्कतों और वित्तीय दबावों के कारण हाल के महीनों में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी अपने पोर्टफोलियो की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी कर चुकी है। इसके अलावा टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया है। घोषणा के बाद हुंडई के शेयरों में आई मामूली गिरावट बुधवार को शेयर बाजार में व्यापक तौर पर रही कमजोरी के बीच हुंडई मोटर इंडिया के शेयर लाल निशान में बंद हुए। कीमतें बढ़ाने की घोषणा के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का स्टॉक 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹2,174.50 प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ।
रियलमी P4s स्मार्टफोन 26 अगस्त को लॉन्च होगा:हाइपरविजन गेमिंग चिप और 1.5K डिस्प्ले के साथ 144FPS पर गेम खेल सकेंगे, 8000mAh बैटरी मिलेगी
रियलमी भारत में 26 अगस्त को अपनी 'P' सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन रियलमी P4s लॉन्च करने जा रही है। यह फोन अच्छा पावर बैकअप और हाई-लेवल गेमिंग परफॉर्मेंस चाहने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स रिवील किए हैं। फोन हाइपर विजन गेमिंग चिप और 1.5K डिस्प्ले के साथ आएगा, जिससे आप 144FPS पर गैम खेल सकेंगे। इसके अलावा फोन में 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ 8000mAh की बैटरी मिलेगी। इसकी कीमत 30,000 से शुरू हो सकती है। डिजाइन: पानी और धूल से सेफ्टी के लिए IP69 रेटिंग रियलमी P4s : स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: रियलमी P4s में सैमसंग M14 टेक्नोलॉजी वाला 1.5K डिस्प्ले पैनल दिया गया है। यह स्क्रीन न सिर्फ बेहतरीन कलर्स और ब्राइटनेस देती है, बल्कि बैटरी भी काफी कम खर्च करती है। स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट और धूप में विजिबिलिटी के लिए 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस: बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है। इस चिपसेट ने पूर्व में 10,47,842 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें एक डेडिकेटेड हाइपरविजन गेमिंग चिप है, जिससे यूजर्स 144FPS पर लैग-फ्री BGMI गेम खेल सकेंगे। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए 7000mm का बड़ा VC कूलिंग चैंबर है। यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड रियलमी UI सॉफ्टवेयर पर रन करेगा। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है। यह शेक-फ्री फोटो और वीडियो कैप्चर करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी AI लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में हाई-रेजोल्यूशन कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप: फोन में पावर बैकअप के लिए 8000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 6 साल की लॉन्ग-टर्म बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। इसे चार्ज करने के लिए 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स: कनेक्टिविटी के मोर्चे पर यह फोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। इसमें लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन, डुअल-बैंड वाई-फाई और बेहतर साउंड आउटपुट के लिए स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others







