Responsive Scrollable Menu

Vivo V70 Lite 4G Launch: 8,100mAh बैटरी और Unisoc चिप के साथ आया 4G स्मार्टफोन, जानें कीमत

Vivo V70 Lite 4G Launch: Vivo ने अपने नए 4G स्मार्टफोन Vivo V70 Lite 4G को चुनिंदा यूरेशियन मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी 8,100mAh की बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और Unisoc T7300 चिपसेट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग भी मिलती है। अगर आप दमदार बैटरी और मजबूत बिल्ड वाला नया 4G फोन तलाश रहे हैं, तो Vivo V70 Lite 4G आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है।

Vivo V70 Lite 4G के स्पेसिफिकेशन्स
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,100mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह फोन आसानी से पूरे दिन और संभवतः दो दिन तक चल सकता है। बैटरी खत्म होने पर इसे 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। तुलना करें तो Vivo V70 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo V70 Lite 4G में Unisoc T7300 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB LPDDR4X RAM के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 2.2 विकल्प मिलते हैं। स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

ये भी पढ़े-ः Vivo T5 Pro फिर हुआ महंगा: एक झटके में 7,000 रुपए तक बढ़ी कीमत, अब चुकाने होंगे इतने पैसे

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.83-इंच AMOLED स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए स्क्रीन के अंदर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जिसका इस्तेमाल पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

IP69 रेटिंग से लैस
Vivo V70 Lite 4G की एक और खासियत इसकी मजबूती है। स्मार्टफोन को IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल के साथ-साथ हाई-प्रेशर और हाई-टेम्परेचर वाले पानी के जेट से भी सुरक्षा प्रदान करती है।

Vivo V70 Lite 4G की कीमत और उपलब्धता
Vivo ने अभी तक Vivo V70 Lite 4G की कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कंपनी ने सभी बाजारों के लिए पूरी लॉन्च टाइमलाइन भी साझा नहीं की है। फिलहाल यह फोन Blue और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और आने वाले समय में इसे अन्य बाजारों में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Continue reading on the app

AI भारत में नौकरियां छीनने से ज्यादा दे रहा:रिपोर्ट- IT सेक्टर में सीनियर कर्मचारियों की डिमांड बढ़ी, जूनियर्स और फ्रेशर्स की मुश्किलें बढ़ीं

AI भारत में नौकरियों पर खतरा है। जापानी फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नोमुरा की रिपोर्ट इस बात को झुठला रही है। नोमुरा की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में AI नौकरियां खत्म करने की तुलना में नए रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा कर रहा है। हालांकि, तकनीकी बदलाव की वजह से IT सेक्टर में जूनियर्स और फ्रेशर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत, चीन और फिलीपींस उन देशों में शामिल हैं, जहां AI से नौकरियों का ग्राफ ऊपर गया है। सीनियर एम्प्लॉइज की डिमांड बढ़ी नोमुरा ने बाजार में आ रहे बदलाव को K-शेप्ड स्प्लिट का नाम दिया है। यानी रोजगार के लिए बाजार दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ फ्रेशर्स की मांग लगातार गिर रही है, तो दूसरी तरफ अनुभवी सीनियर लोगों की पूछ बढ़ गई है। कंपनियों को अब मैनेजमेंट और बिजनेस की गहरी समझ रखने वाले लोग चाहिए। दक्षिण कोरिया में जिन सेक्टर में सबसे ज्यादा AI का इस्तेमाल हुआ वहां ऐसा ही ट्रेंड दिखने को मिला है। कर्मचारियों को बल्क में निकालने की जगह नई भर्तियां कम हुईं कंपनियां पुराने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बजाय नए लोगों को नौकरी पर रखना ही बंद कर रही हैं। इसे साइलेंट फायरिंग कहा जा रहा है। इसके अलावा, कंपनियों ने कॉलेज कैंपस में जाकर होने वाले प्लेसमेंट को लगभग कम कर दिया है। टेक सेक्टर में 90% नई नौकरियां AI की वजह से जो भी नए रोजगार पैदा हो रहे हैं, उनमें से 90% से ज्यादा नौकरियां अकेले टेक्नोलॉजी सेक्टर में आ रही हैं। बाकी सभी सेक्टर्स में हिस्सेदारी 10% से भी कम है। भारत के लिए आगे की राह और बड़ी परीक्षा ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… इंसान जैसे रोबोट्स फैक्ट्रियों और घरों में काम करेंगे: रोबोट शेफ खाना और ड्रिंक्स बना रहे, इमरजेंसी रेस्क्यू के लिए भी तैयार अब वो दिन दूर नहीं जब घरों और फैक्ट्रियों और घरों में इंसानों जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड्स रोबोट्स काम करेंगे। चीन के बीजिंग में चल रहे वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में 300 से ज्यादा कंपनियों ने 2000 से ज्यादा रोबोट्स पेश किए हैं। 23 अगस्त तक चलने वाले इवेंट में रोबोट शेफ खाना और ड्रिंक्स बना रहे हैं, डांस, बॉक्सिंग करने वाले रोबोट्स और इंडस्ट्रियल मशीनें तो पूरे इवेंट का सेंटर पाइंट बने हुए हैं। यही नहीं ये रोबोट रेस्क्यू के लिए भी तैयार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

ओलंपिक में क्यों नहीं बढ़ रही भारत के पदकों की संख्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन में तभी सुधार हो सकता है जब देश उन खेलों में भी अपनी भागीदारी बढ़ाए, जिनमें उसने अतीत में हिस्सा नहीं लिया है। Thu, 27 Aug 2026 13:24:02 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News: नेपाल में तबाही कैसे आई...एक-एक थ्योरी समझिए! Nepal News | Flood News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T08:16:01+00:00

Chhavi Varshney | UP की फेमस यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T08:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers