Responsive Scrollable Menu

Redmi Note 17 Pro 5G की लॉन्च डेट लीक: 9,000mAh बैटरी और Snapdragon चिप से होगा लैस, देखें फीचर्स

Redmi Note 17 Pro 5G Launch: Xiaomi की Redmi Note 17 सीरीज को लेकर टेक मार्केट में हलचल तेज हो गई है। Redmi Note 17 के बाद अब कंपनी के Redmi Note 17 Pro 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, फोन में 9,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और 1.5K AMOLED डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं, इसकी संभावित लॉन्च डेट और कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, Xiaomi ने अभी इन डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

Redmi Note 17 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स की मानें तो Redmi Note 17 Pro 5G में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन में 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। फोन की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक हो सकती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है।

9,000mAh की बड़ी बैटरी
Redmi Note 17 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जाएगी। इसे चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़े-: Vivo V70 Lite 4G Launch: 8,100mAh बैटरी और Unisoc चिप के साथ आया 4G स्मार्टफोन, जानें कीमत

कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें f/1.8 अपर्चर और PDAF सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Android 16 और HyperOS 3
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi Note 17 Pro 5G के Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल 5G स्टैंडबाय और डुअल Nano-SIM सपोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Redmi Note 17 Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट और कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 17 Pro 5G को भारत में 18 या 20 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो फोन की संभावित कीमत करीब 40,000 रुपये बताई जा रही है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि लॉन्च डेट, कीमत और ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशन्स अभी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हैं। Xiaomi की ओर से जानकारी सामने आने तक इन लीक्स को संभावित जानकारी के तौर पर ही लेना चाहिए।

 

Continue reading on the app

Lava Virat V1 Pro 5G हुआ लॉन्च के लिए तैयार, 24 अगस्त को खुलेगा कीमत और फीचर्स का राज

Lava Virat V1 Pro 5G भारत में 24 अगस्त को लॉन्च होने वाला है और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी. लीक के मुताबिक फोन में 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T8200 प्रोसेसर और 50MP AI डुअल कैमरा मिल सकता है. फोन की कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन का आधिकारिक खुलासा लॉन्च के समय होने की उम्मीद है.

Continue reading on the app

  Sports

काइरन पोलार्ड ने 26 गेंदों में मचाया तूफान. सिर्फ 20 दिन में जॉस बटलर को छोड़ा पीछे, फिर बने नंबर 1

काइरन पोलार्ड सिर्फ 20 दिन में फिर से नंबर 1 बन गए हैं. उन्होंने जॉस बटलर को पछाड़ दिया है. पोलार्ड की कामयाबी क्या रही? आइए जानते हैं. Thu, 27 Aug 2026 10:26:54 +0530

  Videos
See all

जवानों की कलाई पर बंधेगा रक्षासूत्र! MP से भेजी जाएंगी 5,000 राखियां | Indian Army | Rakshabandhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T06:10:53+00:00

धान-मक्का के दानों से बनी ‘स्वदेशी राखी’... Balrampur की बहनों का अनोखा हुनर! Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T06:07:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers