Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood: रसुवा में 300 भारतीय लापता, बाढ़ त्रासदी में 162 की मौत

(फाइल फोटो के साथ) काठमांडू, 27 अगस्त नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि नेपाल-तिब्बत सीमा के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ के कारण लापता हुए हजारों लोगों में लगभग 300 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। बुधवार को आई अचानक बाढ़ से नेपाल के तीन जिलों में भारी तबाही मची है। नेपाल के विदेश मंत्री खनाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाढ़ में लापता हुए हजारों लोगों में लगभग 300 भारतीय शामिल हैं।

खनाल ने यह भी पुष्टि की कि रसुवा क्षेत्र में आई इस त्रासदी के बाद 160 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग अब भी लापता हैं। ‘एनडीटीवी’ ने खनाल के हवाले से कहा, ‘‘हजारों परिवार अपना घर खो चुके हैं और कई लोग अब भी लापता हैं। हम अब तक आपदा के पूरे असर का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ नेपाल पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है।

बाढ़ के कारण तीन जिलों में भारी तबाही मची है। भोटेकोशी की सहायक नदी ‘ल्हेंदे’ का बहाव एक हिमस्खलन के कारण रुक गया जिससे अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ ने सबसे पहले चीन के साथ नेपाल की सीमा पर स्थित रसुवागढ़ी के पास ‘तिमुरे’ इलाके को अपनी चपेट में लिया।

बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार लापता हुए लगभग 500 लोगों में कम से कम 133 भारतीय और 37 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं। लापता भारतीयों में से कम से कम 50 लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री थे। बुधवार को काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद और जानकारी के लिए आपातकालीन नंबर जारी किए।

दूतावास ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया कि लोग +977 985 131 6807 या +977 970 910 7500 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। एक अन्य पोस्ट में दूतावास ने कहा कि वह नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के जल्द बचाव और राहत कार्यों के लिए नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। साथ ही नेपाल सरकार के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों को और मजबूत किया जा रहा है।

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने भी मदद के लिए कुछ नंबर जारी किए हैं, जिनमें टोल-फ्री आपातकालीन नंबर 1234, हॉटलाइन नंबर 1144 और पर्यटन पुलिस का नंबर 9851289445 शामिल हैं। बीजिंग में भारतीय दूतावास ने भी एक हेल्पलाइन नंबर 0086 185 1428 4905 जारी किया है, जिस पर ‘व्हाट्सऐप’ के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

Continue reading on the app

India-Nepal Relations: मुश्किल घड़ी में PM Modi ने बढ़ाया हाथ, Nepal PM ने कहा- शुक्रिया

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित देश में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए हरसंभव मानवीय सहायता की पेशकश करने और एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मोदी द्वारा ‘‘फोन पर सद्भावनापूर्ण बातचीत और गहरी संवेदना व्यक्त करने’’ के लिए उनका आभार जताते हुए बालेन्द्र शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करने वाले आपके आत्मीय शब्दों और सहायता की उदार पेशकश की दिल से सराहना करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सहयोग का यह भाव हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत रिश्तों को दिखाता है, जिन्हें हम बहुत महत्व देते हैं।’’ इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि उन्होंने शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत नेपाल को ‘‘हर संभव मानवीय मदद’’ देने के लिए तैयार है और भारतीय टीमें बचाव एवं राहत कार्यों में मिलकर काम कर रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तानी कंपनी को दिए मीडिया राइट्स, भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज में बवाल तय

IND vs AFG Media Rights: वैसे तो भारत अपने पड़ोसी पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का कोई व्यापारिक संबंध नहीं रखता, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के मीडिया राइट्स ट्रांसग्रुप (TransGroup) को दिए गए हैं. जो पाकिस्तान की कंपनी है और उसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से है. Thu, 27 Aug 2026 11:27:30 +0530

  Videos
See all

नेपाल में भारी तबाही के बीच भारत ने भेजी बड़ी मदद | Glacier Burst | Nepal Flood Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T06:12:56+00:00

धान-मक्का के दानों से बनी ‘स्वदेशी राखी’... Balrampur की बहनों का अनोखा हुनर! Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T06:07:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers