हालिए में बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस आलिया भट्ट को 'तुम्बाड 2' के सेट पर देखा गया है। दरअसल, आलिया भट्ट जुलाई से ही इस लोक-कथा पर आधारित हॉरर फ्रेंचाइजी से आधिकारिक तौर पर जुड़ी हैं। एक्ट्रेस ने सेट पर नजर आने से फैंस के बीच इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल को लेकर उत्साह और भी अधिक बढ़ गया है।
वायरल हो रहा है पोस्ट
इन दिनों सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ओवरसाइज्ड स्ट्रिप्स शर्ट के साथ कैजुअल लुक में नजर आ रही है। अभिनेत्री ने टीम के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई। वायरल पोस्ट के मुताबिक, आलिया तल रहे शेड्यूल के लिए सेट पर पहुंची, जिसमें कथित रुप से एक नदी और एक पुराने किले के आस-पास फिल्माए सीन्स नजर आ रहे थे।
आलिया भट्ट के आने से क्या बदलेगा?
आलिया भट्ट की यह पहली हॉरर जॉनर फिल्म हो सकती है। एक्ट्रेस शोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सात स्क्रीन शेयर करेंगी। आलिया के शामिल होने से कहानी में एक नया आयाम जुड़ेगा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भी सीक्वल की कास्ट का मुख्य हिस्सा होने की पुष्टि की जा रही है। मेकर्स ने फिल्म के दोनों किरदारों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है सिद्दीकी का रोल मुख्य होगा।
आलिया को लेकर क्या बोले मेकर्स?
मेकर्स द्वारा आलिया भट्ट के कास्ट में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि के बाद , शूटिंग शुरु हो रही है। शाह ने सोशल मीडिया पर पर एक्ट्रेस का वेलकम किया है और लिखा-'तुंबाड की दुनिया बढ़ रही है, एक नया चैप्टर आकार ले रहा है। हम 'तुम्बाड 2' की कास्ट में आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं।'
कब रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स के मुताबिक, शुरुआती शूटिंग के लिए मुंबई में करीब 7-8 एकड़ में फैला एक बड़ा सेट बनाया गया था, जिसे एक पूरे शहर जैसा रूप दिया गया। फिल्म के मेकर्स ने इसके लिए 3 दिसंबर, 2027 की थिएटर रिलीज डेट का ऐलान किया है।
Continue reading on the app
सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, एक्टर 'रामायण' फिल्म में रावण की भूमिका में नजर आने वाले हैं। केजीएफ स्टार ने सिनेमा की दुनिया में परचम लहरा दिया है। दरअसल, इतनी दौलत और शोहरत से पहले एक्टर ने काफी बड़ा संघर्ष किया है। एक समय था, जब वे प्रोविजन स्टोर पर काम किया करते थे।
यश को याद आया बचपन का दौर
हालिए में एक्टर यश अपने पुराने दिन को याद करते हुए भावुक हो गए। आज उन्हें इंडियन सिनेमा का सुपरस्टार कहते हैं, लेकिन कामयाबी तक पहुंचने से पहले पहले उन्होंने बड़ा सफर फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस से काफी दूर था। वह एक्टर बनने से पहले परचून की दुकान पर काम किया करते थे।
- बता दें कि, यश का असली नाम नवीन गौड़ा है। हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ के किस्से 'आप की अदालत' शो में साझा किए।
- यश ने उस पल के बारे में बताया कि जब उन्हें पहली बार अपने परिवार और दोस्तों के बीच आर्थिक स्थिति का फर्क समझ आया।
- उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों में उन्हें कभी ऐसा फर्क महसूस नहीं हुआ, लेकिन कॉलेज के समय के बाद हालात बदल गए।
किस वजह से शर्म महसूस करते थे केजीएफ स्टार
यश ने बताया कि, स्कूल के दिनों में उन्हें कभी दूसरे बच्चों और अपने बीच स्टेटस या पैसे लेकर कभी कोई फर्क महसूस नहीं हुआ। लेकिन कॉलेज के समय यह फर्क महसूस हुआ है। कॉलेज के दौरान सभी के पास अपनी बाइक और कारें थीं। उनके पास पहनने के लिए अच्छे कपड़े थे। मेरे पास बस मेरे पिता का पुराना स्कूटर था।
- यश ने आगे बताया है कि उस समय मैंने अपने परिवार की मदद के लिए एक किराने की दुकान भी शुरु की थी। मुझे पुराने स्कूटर चलाने में शर्म आती थी। कभी-कभी, जब मुझे दुकान के लिए सामान लाना होता था, मुझे उसी स्कूटर पर जाना पड़ता है।
- उस दौरान मुझे हीन भावना महसूस होती थी और अक्सर सोचता था कि कोई मुझे इस हालत में न देखे।
- मुझे इस बात की भी चिंता रहती थी कि कहीं मेरे दोस्त मुझे इस तरह न देख लें।'
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?
यश ने कहा कि उनके माता-पिता परिवार के लिए कोई संपत्ति नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंने उन्हें उससे भी ज्यादा कीमती चीजें दीं है और वह हैं- जिंदगी के सबक और सपोर्ट। एक्टर ने कहा कि 'मेरे माता-पिता हमारे लिए कोई संपत्ति तो नहीं बना पाए, लेकिन हमें जिंदगी की सीख देने के लिए उन्होंने जो त्याग किए, उसके लिए मैं काफी उनका शुक्रगुजार हूं। उन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है और मुझे हर वो चीज दी जिसकी मुझे जरुरत थी।'
वहीं, सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है 'टॉक्सिक'। यह फिल्म 26 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया नजर आ रही हैं।
Continue reading on the app