Responsive Scrollable Menu

ड्रग्स लिया, हत्या करके नहाया और खजूर खाया; बांग्लादेश में हिंदू परिवार हत्याकांड पर खुलासे

मृतकों में रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर टीचर गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, बेटी आगमी चक्रवर्ती और 12 वर्षीय बेटा आयुष चक्रवर्ती शामिल थे। इनके शव मछुआपाड़ा इलाके स्थित बंद घर से बरामद किए गए।

Continue reading on the app

Raksha Bandhan Special: मिठाई छोड़िए, इस बार बनाएं कुरकुरी पालक भुजिया; स्वाद ऐसा कि हाथ रुकेंगे नहीं

Raksha Bandhan Special: रक्षाबंधन पर मिठाई के साथ अगर कुछ कुरकुरा, नमकीन मिल जाए तो त्योहार का स्वाद और भी खास हो जाता है। इस बार बाजार की नमकीन छोड़कर घर पर ही पालक की स्वादिष्ट भुजिया बनाकर देखें। बेसन और ताजे पालक से तैयार यह स्नैक खाने में बेहद कुरकुरा और स्वाद में चटपटा लगता है।

इसे आप शाम की चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं। कम मेहनत में बनने वाली यह होममेड भुजिया रक्षाबंधन के स्नैक मेन्यू में जरूर जगह बना सकती है।

पालक भुजिया बनाने की सामग्री

  • 2 कप बेसन
  • ½ कप पालक की प्यूरी
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 चुटकी हींग
  • तलने के लिए तेल

पालक भुजिया बनाने की आसान विधि

स्टेप 1: सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर हल्का उबाल लें। ठंडा होने के बाद पालक की बारीक प्यूरी तैयार कर लें।

स्टेप 2: एक बड़े बर्तन में बेसन, पालक की प्यूरी, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन और एक चुटकी हींग डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 3: अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और चिकना आटा तैयार करें। ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा पतला न हो, वरना भुजिया कुरकुरी नहीं बनेगी।

पालक भुजिया बनाने की आसान विधि

स्टेप 4: कड़ाही में तेल गर्म करें। तैयार मिश्रण को भुजिया बनाने वाली मशीन या सेव मेकर में भरकर गर्म तेल में सीधे दबाते हुए डालें।

स्टेप 5: पालक भुजिया को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तेज आंच पर तलने से यह बाहर से जल्दी रंग पकड़ सकती है, इसलिए आंच का ध्यान रखें।

स्टेप 6: तैयार भुजिया को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल सोख जाए। पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।

बनाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

  • पालक को ज्यादा देर तक न उबालें।
  • भुजिया का मिश्रण न बहुत पतला रखें और न ही बहुत ज्यादा सख्त।
  • तेल अच्छी तरह गर्म होने के बाद ही भुजिया डालें।
  • भुजिया को हमेशा मध्यम आंच पर तलें, इससे यह अंदर तक अच्छी तरह कुरकुरी बनेगी।
  • भुजिया को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही एयरटाइट डिब्बे में भरें।

रक्षाबंधन पर अगर घर में रसगुल्ला, कलाकंद, लड्डू या दूसरी मिठाइयां बन रही हैं, तो उनके साथ यह कुरकुरी पालक भुजिया एक बढ़िया नमकीन विकल्प बन सकती है। शाम की चाय के साथ भी इसे सर्व किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी मसाला खिचड़ी, स्वाद ऐसा कि रोज खाने का करेगा मन

Continue reading on the app

  Sports

CPL 2026: मेडन ओवर में ही 3 विकेट…19 साल के गेंदबाज के आगे मुनरो- पोलार्ड भी नपे, करियर का बेस्ट प्रदर्शन, VIDEO

Caribbean Premier League 2026 में 19 साल के गेंदबाज ने ट्रिपल विकेट मेडन ओवर से सबका ध्यान खींचा है. ऐसा करते हुए उसने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया है. Sun, 30 Aug 2026 08:16:59 +0530

  Videos
See all

Chitrakoot Flood News: चित्रकूट में सब बह गया! बाढ़ में फंसे लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू | Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T02:44:18+00:00

Sugar Price Drop: क्या गिरने लगा चीनी का दाम! | Sugar Price News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T02:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers