Responsive Scrollable Menu

Boring Lunch को बनाएं खास, ये 3 Best Recipes मिनटों में बदल देंगी सादे Rice का पूरा स्वाद

चाहे लंच हो या फिर डिनर चावल के साथ कोई चटपटी और स्वादिष्ट सब्जी मिल जाए तो खाने में मजा आता जाता है। अक्सर होता है कि जब आप घर में अकेले होते हैं, तो खाना बनाने में काफी आलस आता है। हालांकि, मन करता है कि कुछ स्वादिष्ट खाया जा सकता है, लेकिन सब्जी काटने और पकाने का मन नहीं करता है। ऐसे में चावल के साथ खाने के लिए कुछ टेस्टी ऑप्शन मिल जाए तो मजा आ जाता है। आइए आपको इस लेख में बताते बैं 3 सब्जियां जिन्हें आप चावल के साथ खा सकते हैं।

दही-प्याज की झटपट सब्जी बनाएं
  चावल बन गए हैं और सब्जी बनाने का मन नहीं है, तो आप दही-प्याज की झटपट सब्जी बना सकते हैं। सबसे खास बात यही है कि इसमें लाल मिर्च और हल्के मसालों के स्वाद के साथ दही का खट्टापन, चावल के साथ और भी टेस्टी लगता है।

सामग्री- प्याज, दही, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, जीरा,हल्दी धनिया पाउडर,नमक,थोड़ा तेल और हरा धनिया।

बनाने की विधि
सबसे पहले तेल गर्म कर लें और अब जीरा व लाल मिर्च डालें। इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें। धीमी गैस पर फेंटा हुआ दही डालकर चलाते रहें। ध्यान रहे कि आपको यह लगातार चलाना है, वरना दही फट सकता है। जब यह अच्छे से पक जाए तो कुछ मिनट के लिए पकाने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। तैयार है इसे आप गरमा-गरम खा सकते हैं।

चटपटा आलू का चोखा
असल में चावल के साथ चटपटा चोखा खाने का अलग टेस्ट होता है। जब आप कुकर में चावल पकाने जाएं, उसी समय आलू भी डाल दें। चावल और आलू साथ में पक जाएंगे।

सामग्री- आलू, आम का या मिर्च का अचार, प्याज, हरी मिर्च, थोड़ा हरा धनिया, नमक, थोड़ा सरसों का तेल और नींबू का रस।

चोखी बनाने की विधि
आलू पक जाएं, तो इन्हें निकालकर छील लें और एक बर्तन में अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालें। अब इसमें अपने मनपसंद का थोड़ा-सा अचार का मसाला डाल सकते हैं, ताकि स्वाद और बढ़ जाए। फिर मसाले मिलाकर इसे चावल के साथ सर्व करें।

तवे पर बनाएं बैंगन मसाला
चावल के साथ मसाला बैंगन खाने का टेस्ट काफी अलग होता है। वैसे यह चावल के साथ बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 

सामग्री- बैंगन, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक, तेल और थोड़ा हरा धनिया।

बनाने की विधि
सबसे पहले बैंगन को मोटे गोल टुकड़ो में काट लें। अब इसे मसाले में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद बैंगन पर इन मसालों को लगाकर एक प्लेट में रखें। इसके बाद तवे पर थोड़ा सरसों का तेल डालकर बैंगन के टुकड़ों को दोनों तरफ से हल्का सेक लें। बैगन नरम होने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालें। यह चावल के साथ खाने में टेस्टी लगता है।

Continue reading on the app

IBPS Clerk 2026: क्लर्क भर्ती की आवेदन डेट बढ़ी, अब 28 अगस्त तक भरें फॉर्म


IBPS Clerk 2026: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। आईबीपीएस ने Clerk/Customer Service Associate XVI भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, आवेदन में गलती सुधारने के लिए 30 अगस्त तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इस भर्ती के जरिए देशभर में 11,403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और प्रारंभिक परीक्षा 10 व 11 अक्टूबर को आयोजित होगी।

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए IBPS Clerk Recruitment 2026 से जुड़ी अहम अपडेट सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क यानी Customer Service Associate (CSA) XVI भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

पहले आवेदन की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 कर दिया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो किसी वजह से तय समय में आवेदन नहीं कर सके थे, उनके पास अब फॉर्म भरने का अतिरिक्त मौका है।

28 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म
उम्मीदवार अब 28 अगस्त 2026 तक IBPS Clerk 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

30 अगस्त तक कर सकेंगे फॉर्म में सुधार
आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में गलती सुधारने का भी मौका मिलेगा। IBPS की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक करेक्शन विंडो 30 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन में निर्धारित जानकारी में जरूरी सुधार कर सकेंगे।

IBPS Clerk Application Fee कितनी है?
IBPS Clerk 2026 के लिए आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।
General/OBC/EWS: 850 रुपये
SC/ST/PH: 175 रुपये
आवेदन शुल्क जमा होने के बाद ही फॉर्म को पूर्ण माना जाएगा।

IBPS Clerk 2026 ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
सबसे पहले IBPS के आवेदन पोर्टल पर जाएं।
Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म की बाकी जानकारी भरें।
अपनी फोटो और हस्ताक्षर समेत जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

कौन कर सकता है आवेदन?
IBPS Clerk भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इसके अलावा पद और राज्य के अनुसार निर्धारित अन्य पात्रताएं भी पूरी करनी होंगी।

उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

10 और 11 अक्टूबर को होगी Prelims परीक्षा
IBPS ने भर्ती परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

  Sports

लॉर्ड्स में गूंजी इमरान खान की गूंज, बेटों के 18 मिनट के इंटरव्यू से भड़का पीसीबी, टेस्ट मैच रोकने की दी धमकी

Sky Sports vs PCB: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू दिखाए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सुलेमान और कासिम खान ने अपने पिता की गिरती सेहत और सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई. इस प्रसारण से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लंच के बाद मैच का बहिष्कार करने की कड़ी धमकी दे डाली. भारी कूटनीतिक खींचतान और 18 मिनट के इस बहुचर्चित इंटरव्यू के बाद आखिरकार पाकिस्तानी टीम मैदान पर वापस लौटी, जिसने खेल और राजनीति के जटिल रिश्तों को फिर बेनकाब कर दिया. Fri, 28 Aug 2026 01:40:59 +0530

  Videos
See all

Pedestrian river crossing in Nepal shakes violently in flash floodwaters. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T00:00:40+00:00

Weather News Today: आज 26 राज्यों में, भारी बारिश का अलर्ट! | Top News | Breaking news | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T00:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers