दूसरी शादी की अफवाहों पर Govinda सख्त: लीगल नोटिस भेजा, फेक न्यूज फैलाने वालों को 100 करोड़ की हर्जाने की दी चेतावनी
Goivnda Reaction On Second Marriage: एक्टर गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उन्होंने अब बड़ा कानूनी कदम उठाया है। एक्टर ने मीडिया संस्थानों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को नोटिस भेजकर उनके और परिवार से जुड़ी झूठी या बिना पुष्टि की खबरें फैलाने से चेतावनी दी है।
100 करोड़ तक हर्जाने की चेतावनी
गोविंदा के नोटिस में कहा गया है कि उनके या उनके परिवार को लेकर झूठी, मानहानि वाली या गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक्टर ने ऐसे मामलों में 100 करोड़ तक के हर्जाने का दावा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर सिविल और क्रिमिनल दोनों तरह की कार्रवाई की जा सकती है।
दूसरी शादी की खबरों के बीच आया नोटिस
गोविंदा की यह कार्रवाई उनकी दूसरी शादी और पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक को लेकर चल रही खबरों के बीच सामने आई है। दरअसल, एक वायरल फोन बातचीत में सुनीता आहूजा ने दावा किया था कि उन्होंने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है। उन्होंने कहा था कि उन्हें गोविंदा के दूसरी शादी करने की जानकारी मिली थी। इस बातचीत के बाद गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे और खबरें सामने आने लगी।
मैनेजर ने कहा- दूसरी शादी नहीं हो रही
इन खबरों के बीच गोविंदा के मैनेजर ने इंडिया टुडे से बातचीत में दूसरी शादी की खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी नहीं हो रही है।
मैनेजर के मुताबिक, अगर गोविंदा वाकई दूसरी शादी करने वाले होते तो तलाक के लिए सुनीता नहीं, बल्कि खुद गोविंदा आगे आते। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों समझदार हैं और अपने साथ-साथ बच्चों के हित के बारे में सोचते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि गोविंदा और सुनीता अपने मतभेद सुलझा लेंगे और परिवार के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।
AI फेक कंटेंट पर भी चेतावनी
गोविंदा के लीगल नोटिस में सिर्फ लिखित खबरों की बात नहीं की गई है। इसमें फोटो, वीडियो, ऑडियो क्लिप, मॉर्फ्ड तस्वीरों, डीपफेक और AI से बनाए गए दूसरे कंटेंट का भी जिक्र है। गोविंदा ने कहा है कि उन्होंने किसी को भी AI या डिजिटल तकनीक के जरिए उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान या निजी जिंदगी से जुड़ा कंटेंट बनाने या उसमें बदलाव करने की अनुमति नहीं दी है।
बैंक अकाउंट और प्रॉपर्टी पर भी कार्रवाई
नोटिस के मुताबिक, गोविंदा जरूरत पड़ने पर अदालत से कई तरह की राहत मांग सकते हैं। इसमें बैंक अकाउंट को लेकर कोर्ट के निर्देश, प्रॉपर्टी के लेन-देन पर रोक और पासपोर्ट से जुड़े कदम भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने ऐसे YouTube चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो उनके बारे में जानबूझकर गलत जानकारी फैला रहे हैं।
बोले- छवि खराब करने की कोशिश
गोविंदा ने आशंका जताई है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहें उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की किसी संगठित कोशिश का हिस्सा हो सकती हैं।
फिलहाल, एक्टर ने अपने नोटिस के जरिए साफ कर दिया है कि उनके और उनके परिवार से जुड़ी बिना पुष्टि की खबरें या फेक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ वह कानूनी रास्ता अपनाने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़े- कोमल रानी से दूसरी शादी करने वाले थे Govinda: सुनीता अहूजा का बड़ा खुलासा; रखी सावंत ने खोली रिश्ते की पोल!
Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24K गोल्ड ₹659 हुआ महंगा; चांदी ₹4,457 उछली
Gold-Silver Rate Today, 7 August 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को 24 कैरेट सोने (Gold 999) का भाव बढ़कर ₹1,49,020 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 6 अगस्त को यह ₹1,48,361 प्रति 10 ग्राम था। यानी 24 कैरेट सोना कल के मुकाबले ₹659 महंगा हुआ है।
वहीं, 22 कैरेट सोने (Gold 916) की कीमत आज ₹1,36,502 प्रति 10 ग्राम है, जो कल के ₹1,35,899 प्रति 10 ग्राम के मुकाबले ₹603 बढ़ गई है।
इसके अलावा चांदी (Silver 999) की कीमत भी बढ़ी है। IBJA के अनुसार, आज चांदी का भाव ₹2,29,950 प्रति किलो है, जबकि कल यह ₹2,25,493 प्रति किलो था। यानी चांदी में ₹4,457 प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।
नीचे देखें देश के प्रमुख शहरों - दिल्ली, मुंबई, जयपुर, भोपाल आदि में 22 कैरेट सोने के ताजा भाव।
प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)
| शहर | कीमत |
| दिल्ली | 1,37,550 |
| मुंबई | 1,37,400 |
| कोलकाता | 1,37,400 |
| भोपाल | 1,37,450 |
| रायपुर | 1,37,400 |
| लखनऊ | 1,37,550 |
| अहमदाबाद | 1,37,450 |
| चेन्नई | 1,37,500 |
| जयपुर | 1,37,550 |
ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं।
ये भी पढ़े-ः Gold Price Today: सोने ने पकड़ी रफ्तार, ₹2,780 बढ़कर ₹1,48,360 पर पहुंचा 24K गोल्ड, चांदी फिसली; देखें ताजा रेट
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं।
1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम कीमत पर पड़ता है।
2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।
3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।
4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान
1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।
2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।
Disclaimer: सोने के रेट दिन में कई बार बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा कीमत जरूर जांच लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






