Odisha NEET UG Counselling 2026: मेडिकल एडमिशन का बड़ा मौका, 2,009 सीटों के लिए चॉइस फिलिंग शुरू
ओडिशा में NEET UG 2026 के जरिए मेडिकल एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। Odisha Joint Entrance Examination (OJEE) Committee ने राउंड-1 के लिए चॉइस फिलिंग विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और राज्य की मेरिट लिस्ट के अनुसार पात्र हैं, वे अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स ऑनलाइन चुन सकते हैं।
चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हुई है और 17 अगस्त 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि पसंद भरने से पहले जारी सीट मैट्रिक्स को अच्छी तरह देख लें।
2,009 MBBS-BDS सीटों पर एडमिशन
OJEE की ओर से जारी राउंड-1 सीट मैट्रिक्स के अनुसार कुल 2,009 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें 1,870 MBBS और 139 BDS सीटें शामिल हैं।
सीटों का ब्योरा इस प्रकार है:
सरकारी MBBS सीटें बिना EWS: 1,147
सरकारी MBBS सीटें EWS के साथ: 425
सरकारी BDS सीटें: 54
प्राइवेट MBBS सीटें: 298
प्राइवेट BDS सीटें: 85
इन मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें
राउंड-1 में राज्य के कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों को सीट मैट्रिक्स में शामिल किया गया है। इनमें SCB MCH, कटक में 212, MKCG MCH, बरहामपुर में 212, VIMSAR, बुर्ला में 213 और PRM MC, बारीपदा में 106 MBBS सीटें शामिल हैं।
इसके अलावा बालासोर, पुरी, बलांगीर, क्योंझर, सुंदरगढ़, भवानीपटना, जाजपुर, तालचेर, फूलबनी और कोरापुट समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी सीटें उपलब्ध हैं।
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कितनी सीटें?
प्राइवेट MBBS सीटों में Hitech Medical College, भुवनेश्वर में 128, Hitech Medical College, राउरकेला में 85 और DRIEMS, कटक में 85 सीटें शामिल हैं।
ऐसे भरें Odisha NEET UG Choice Form
- सबसे पहले OJEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- NEET से जुड़े लॉगिन विवरण की मदद से लॉगिन करें।
- Choice Filling and Locking सेक्शन खोलें।
- अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स चुनें।
- कॉलेजों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार क्रम में लगाएं।
- भरी गई चॉइस को समय-समय पर सेव करते रहें।
- पूरी प्रेफरेंस लिस्ट को ध्यान से चेक करें।
- अंतिम तारीख से पहले चॉइस लॉक कर दें।
- फाइनल सबमिशन की कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
ध्यान रखें: चॉइस लॉक करने के बाद बदलाव का मौका मिलना जरूरी नहीं है। इसलिए अंतिम रूप से लॉक करने से पहले कॉलेज, कोर्स और अपनी प्राथमिकताओं की अच्छी तरह जांच कर लें।
कब आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?
चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद OJEE कमेटी राउंड-1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त को जारी करेगी। इसके बाद फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 22 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।
यश की ‘Toxic’ इवेंट में बड़ा हादसा: स्पीकर स्टैंड गिरने से फैंस घायल, भीड़ में मची अफरा-तफरी
Toxic Event Accident: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के प्री-रिलीज इवेंट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद में हुए इस कार्यक्रम के दौरान एक भारी स्पीकर स्टैंड अचानक गिर गया, जिससे कुछ फैंस घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हुआ हादसा
यह घटना मेडचल-मलकाजगिरी जिले में स्थित मल्ला रेड्डी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हुई। यश और फिल्म की टीम को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस और छात्र यहां पहुंचे थे। इवेंट के दौरान यश को देखने के लिए कुछ फैंस DJ स्पीकर स्टैंड पर चढ़ गए। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग स्टैंड पर स्टंट भी कर रहे थे। इसी दौरान स्टैंड का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।
ऊंचाई से नीचे गिरे लोग
#Hyderabad - #ToxicPreReleaseEvent
— Surya Reddy (@jsuryareddy) August 23, 2026
Chaos at #Toxic Pre-Release Event in Malla Reddy University [#MallaReddyUniversity ], in #Hyderabad , of ##MallaReddy , Students climbed onto the Sound Boxes, which suddenly Collapsed, leaving several students injured.
A large number of… pic.twitter.com/2xXBvJoDNi
स्पीकर स्टैंड गिरने के दौरान कुछ लोग ऊंचाई से नीचे आ गिरे और उन्हें चोटें आईं। हादसा होते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों की हालत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
यश ने भी फैंस को किया सावधान
Breaking ????
— Movies4u Official (@Movies4u_Officl) August 22, 2026
Unfortunate incident at the #Toxic pre release event. A massive sound box setup reportedly collapsed while Yash was speaking.
Two people reportedly suffered leg injuries, while an injured girl reportedly lost consciousness. pic.twitter.com/eQwSapoC7A
इवेंट के दौरान यश ने कुछ फैंस को साउंड सिस्टम पर चढ़ते हुए देखा था। उन्होंने उन्हें सावधान रहने और नीचे उतरने के लिए कहा। यश बार-बार यह भी पूछते नजर आए कि वहां मौजूद लोग सुरक्षित हैं या नहीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उन्हें फैंस से नीचे उतरने की अपील करते हुए देखा जा सकता है।
26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हैदराबाद के इस इवेंट में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी शामिल हुई थीं। वहीं, नयनतारा और तारा सुतारिया कार्यक्रम में नजर नहीं आईं।
यह भी पढ़े- Yash की फिल्म ने मचाया तूफान, 48 घंटे में ₹18 करोड़ की बुकिंग; एनिमल- Dhurandhar 2 को छोड़ा पीछे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







