UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर-की कल होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड और दर्ज कराएं आपत्ति
UGC NET answer key 2026: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जून सत्र की आंसर-की (उत्तर कुंजी) कल यानी रविवार को आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दी जाएगी।
जो उम्मीदवार 22 जून से 30 जून 2026 के बीच संपन्न हुई इस राष्ट्रीय परीक्षा में बैठे थे, वे अपनी उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in का रुख कर सकते हैं। पोर्टल पर विषयवार और पेपर-वार पीडीएफ उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
???? UGC-NET June 2026 Update
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 14, 2026
The provisional answer keys for UGC-NET, CSIR-NET and ICAR AIEEA (PG) & AICE (PhD) 2026 will be published on 16 August 2026 on NTA’s website.
Candidates are advised to rely only on official communications from NTA.
आंसर-की डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'UGC NET Answer Key 2026 PDF' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर विषय और पेपर के अनुसार आंसर-की पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
- इस दस्तावेज को डाउनलोड कर लें और भविष्य के मिलान के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें।
आंसर-की पर आपत्ति (Objection) दर्ज कराने का तरीका
यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी उत्तर पर संदेह है, तो वह तय प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने के चरण इस प्रकार हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- पोर्टल पर दिए गए 'UGC NET Answer Key Objection Window' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन डिटेल के रूप में अपना आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- इसके बाद उन प्रश्नों का चयन करें जिन पर आपको आपत्ति है और अपने समर्थन में सही उत्तर के दस्तावेज या साक्ष्य अपलोड करें।
- निर्धारित आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अंत में, सफलतापूर्वक सबमिट किए गए आपत्ति फॉर्म की रसीद का पीडीएफ सेव करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
इसके बाद जारी होगी फाइनल आंसर-की और रिजल्ट
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद एनटीए द्वारा फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड तैयार किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत ही अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड और फाइनल उत्तर कुंजी को भी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का ही उपयोग करना होगा। परीक्षा परिणामों और अन्य अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
Kareena Kapoor Pregnancy Rumours: 'पागल कर देते हो'... प्रेग्नेंसी रूमर्स उड़ाने पर पैपराजी पर भड़की करीना; VIDEO
Kareena Kapoor Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में जिम के बाहर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके तीसरी बार मां बनने की अटकलें लगने लगीं। अब जब पैपराजी ने इस वायरल वीडियो को लेकर करीना से माफी मांगी, तो एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “पागल कर देते हो तुमलोग।” करीना का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो से शुरू हुई प्रेग्नेंसी की अफवाह
दरअसल, एक पैपराजी वीडियो में करीना कपूर जिम से बाहर निकलती नजर आई थीं। वीडियो में उनका बॉडीगार्ड उन्हें छाते से कवर करता दिखाई दिया, जबकि उनके पेट का हिस्सा थोड़ा उभरा हुआ नजर आ रहा था। इसी के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और वह पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। हालांकि, करीना ने इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की। अगले दिन जब वह शहर में पैपराजी के सामने आईं तो फोटोग्राफर्स ने वायरल वीडियो के लिए उनसे माफी मांगी।
करीना ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब
पैपराजी की माफी पर करीना मुस्कुराती नजर आईं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “पागल कर देते हो तुमलोग।” इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से चली गईं। करीना ने सोशल मीडिया पर भी इन प्रेग्नेंसी रूमर्स को गंभीरता से लेने के बजाय मजाक में टाल दिया।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक शख्स की तस्वीर शेयर की, जिसमें उसका पेट फूला हुआ दिखाई दे रहा था। इसके साथ उन्होंने फिल्म Hum Aapke Hain Koun के गाने ‘Chocolate, Lime Juice’ को लगाया। करीना ने हंसने और पिज्जा वाले इमोजी भी शेयर किए, जिससे ऐसा लगा कि वह वायरल वीडियो में दिखे पेट के उभार को खाने-पीने से जोड़कर मजाक कर रही हैं।
दो बेटों की मां है करीना
करीना कपूर ने अक्टूबर 2012 में कई साल डेट करने के बाद सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं—Taimur Ali Khan और Jehangir Ali Khan। करीना पहले भी बता चुकी हैं कि फिलहाल उनके बच्चे एक्टिंग में खास दिलचस्पी नहीं रखते और उनका झुकाव स्पोर्ट्स की ओर ज्यादा है।
करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही Daayra में नजर आएंगी। फिल्म में Prithviraj Sukumaran भी अहम भूमिका में हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म कथित तौर पर सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा है। फिल्म अपराध, न्याय और सजा के साथ-साथ किसी चौंकाने वाली घटना पर समाज की प्रतिक्रिया और उससे पैदा होने वाले मतभेदों की कहानी दिखाएगी। दायरा 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








