Responsive Scrollable Menu

US Iran Conflict: ट्रंप का नया पैंतरा, सैन्य संघर्ष में मारे गए लोगों के लिए तेहरान से मुआवजा मांगेगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सैन्य और कूटनीतिक तनातनी के बीच नया विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका अब ईरान से उन लोगों के लिए मुआवजे की मांग करेगा जो तेहरान से जुड़े संघर्षों और हमलों में मारे गए हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जारी अपने बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ किया कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच भविष्य में होने वाली किसी भी तरह की कूटनीतिक या द्विपक्षीय बातचीत में इस मुआवजे की मांग को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।

​ईरान की मुआवजा मांग पर ट्रंप का पलटवार, कहा- 'यह दिलचस्प विचार है' 
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पांच महीने से चले आ रहे सैन्य संघर्ष में हुए नुकसान की भरपाई के लिए ईरान की ओर से अमेरिका से हर्जाने की मांग की गई। ईरान के इस कदम पर तंज कसते हुए ट्रंप ने इसे एक 'दिलचस्प विचार' करार दिया।

उन्होंने कहा कि अगर ईरान अपने नुकसान की भरपाई मांग सकता है, तो अमेरिका को भी तेहरान के प्रायोजित आतंकवाद और हमलों के शिकार हुए हजारों परिवारों के लिए मुआवजा मांगने का पूरा हक है।

​सड़क किनारे बम धमाकों और कासिम सुलेमानी का जिक्र, USS Cole पीड़ितों का उठाया मुद्दा 
ट्रंप ने अपने बयान में ईरान द्वारा कथित तौर पर सड़क किनारे किए गए बम हमलों और अन्य सैन्य संघर्षों का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ईरानी सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी के नेतृत्व में हुए हमलों के पीड़ितों को तेहरान से हर्जाना मिलना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने साल 2000 में हुए 'यूएसएस कोल' हमले में मारे गए अमेरिकी नौसैनिकों के परिवारों और युद्ध में मारे गए अन्य हजारों लोगों के परिजनों के लिए भी मुआवजे की वकालत की।

​पिछले 50 सालों के प्रदर्शनकारियों का जिक्र, 52 हजार मौतों का किया दावा 
अपनी मांग का दायरा बढ़ाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले पांच दशकों के दौरान ईरान में हुए आंतरिक प्रदर्शनों का मुद्दा भी उछाल दिया। उन्होंने कहा कि ईरानी शासन द्वारा मारे गए सैकड़ों-हजारों निर्दोष प्रदर्शनकारियों के परिवारों को भी तेहरान की ओर से मुआवजा दिया जाना चाहिए।

ट्रंप ने यह सनसनीखेज दावा भी किया कि केवल पिछले पांच महीनों के संघर्ष में ही करीब 52,000 लोगों की जान गई है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि मुआवजे की राशि का आकलन कैसे किया जाएगा और इसका भुगतान किस तंत्र से होगा।

​अमेरिकी वार्ताकारों को सख्त निर्देश, भविष्य की सभी वार्ताओं में शामिल होगी शर्त 
डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने अपनी कूटनीतिक टीम और प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के वार्ताकार जब भी भविष्य में ईरान के प्रतिनिधियों के साथ किसी भी समझौते, युद्धविराम या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे मुद्दों पर मेज पर बैठेंगे, तो इस हर्जाने की मांग को 'मजबूती से' एजेंडे में शामिल किया जाएगा।

Continue reading on the app

Colombia Earthquake Video: 7.4 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, 100 से ज्यादा की मौत; देखते ही देखते गिरीं इमारतें

बोगोटा: पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही मच गई। भूकंप में अब तक 132 लोगों की मौत, 570 घायल लोग घायल हुए हैं और सैकड़ों इमारतें ढह गई हैं। तेज झटकों के कारण लोगों में दहशत फैल गई और कोलंबिया के कई शहरों में लोगों को अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा के अलावा पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र चोको क्षेत्र के San José del Palmar के पास था। भूकंप 107 किलोमीटर की गहराई में आया था। तेज झटकों के बाद कई इलाकों में इमारतों के ढहने और लोगों के मलबे में फंसने की खबरें सामने आई हैं। प्रशासन ने संभावित आफ्टरशॉक्स को देखते हुए लोगों को क्षतिग्रस्त इमारतों में वापस नहीं जाने की चेतावनी दी है।

कोलंबिया भूकंप वीडियो

7.4 तीव्रता के भूकंप के बीच कोलंबिया के परेरा हवाई अड्डे के दृश्य।
 

भूकंप के झटकों के बीच गिर गई चर्च की इमारत
भूकंप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें तेज झटकों के बीच एक चर्च की इमारत गिरती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में जमीन के जोरदार तरीके से हिलने के दौरान लोग एक-दूसरे को पकड़े नजर आते हैं।

कुछ क्षणों के लिए झटकों की तीव्रता कम होती दिखाई देती है, लेकिन इसके बाद दोबारा तेज कंपन शुरू हो जाता है। इसी दौरान पीछे दिखाई दे रही चर्च की इमारत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर जाता है।

इमारत के मलबे के जमीन पर गिरते ही पूरे इलाके में धूल का गुबार फैल जाता है। आसपास मौजूद लोग भी तेज झटकों के बीच खुद को संभालते हुए दिखाई देते हैं।

कई शहरों में इमारतों को नुकसान
भूकंप का असर कोलंबिया के कई हिस्सों में देखा गया। कैली, पेरेइरा, मनीजालेस और क्विब्दो समेत कई शहरों में इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है। कुछ स्थानों पर लोग इमारतों में फंस गए और राहत एवं बचाव दलों को मौके पर भेजा गया।

चोको की गवर्नर नूबिया कॉर्डोबा ने बताया कि क्षेत्रीय राजधानी क्विब्दो में लोग घायल हुए हैं और कई इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

इक्वाडोर तक महसूस किए गए झटके
7.4 तीव्रता के इस भूकंप के झटके कोलंबिया के बड़े हिस्से में महसूस किए गए। पड़ोसी इक्वाडोर तक भी इसका असर महसूस हुआ। कई शहरों में लोग एहतियातन इमारतों से बाहर निकल आए।

कुछ सप्ताह पहले वेनेजुएला में आए थे दो शक्तिशाली भूकंप
यह भूकंप ऐसे समय आया है जब जून में वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे। इन दोनों भूकंपों के बाद बड़े पैमाने पर इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थीं और राहत एवं बचाव अभियान लंबे समय तक चला। जुलाई में वेनेजुएला के अधिकारियों ने मृतकों की संख्या 5,069 तक पहुंचने की जानकारी दी थी।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तानी फील्डर से ऐसी उम्मीद नहीं थी! सलमान आगा ने लपका ऐसा कैच कि देखकर सबकी आंखें फटी रह गई

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के सलमान अली आघा ने फील्डिंग के दौरान एक बेहतरीन कैच लपका. यह कैच इतना शानदार था कि देखकर सब हैरान रह गए. स्लिप में खड़े सलमान ने डाइव लगाकर खुद से दूर जारी हुई गेंद को पलक झपके अपने पंजे में समा लिया. सलमान का ये कैच अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Fri, 28 Aug 2026 10:27:22 +0530

  Videos
See all

Reservation Hatao Andolan: ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को लेकर आई बड़ी खबर | #harshdubey #jpnadda #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:13:53+00:00

Shatrughan Sinha: बागी सांसदों के फैसले पर शत्रुघ्न का बड़ा बयान! #shorts #tmc #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:08:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers