NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री के सामने क्या कह दिया?| India China Relations | Hindi News
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा विवाद और दोनों देशों के संबंधों में सुधार को लेकर विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की. इस बातचीत का महत्व इसलिए भी है, क्योंकि यह 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत की संभावित यात्रा से पहले हुई है. सीमा विवाद की वजह से दोनों देशों के बीच के रिश्तों में बीते कुछ वर्षों में काफी कड़वाहट आ गई थी. हालांकि, बीते कुछ समय से दोनों देशों के बीच इसे लेकर लगातार बातचीत जारी है. इसी बीच ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार हो रहे हैं. #ajitdoval #wangyi #xijinping #pmmodi #modiximeeting #chinaindia #indiachina #hindinews #news You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
New Bike: बीएमडब्ल्यू की नई जीएस बाइक हुई स्पॉट, जानें डिजाइन और लॉन्च डिटेल
New Bike: बीएमडब्ल्यू की एक नई जीएस एडवेंचर बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को F 650 GS नाम से बाजार में उतार सकती है। हालांकि, बीएमडब्ल्यू ने अभी तक बाइक के नाम और तकनीकी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर यह बाइक 650cc से 700cc इंजन सेगमेंट में आती है, तो इसका मुकाबला यामाहा टेनेरे 700 और अप्रिलिया टुआरेग 660 जैसी एडवेंचर बाइक्स से हो सकता है।
डिजाइन और लुक
टेस्टिंग के दौरान नजर आई बाइक पर बीएमडब्ल्यू का लोगो या बैज नहीं दिखाई दिया है। हालांकि, इसके हेडलाइट का X-थीम वाला डिजाइन इसे बीएमडब्ल्यू की जीएस फैमिली से जोड़ता है। बाइक की प्रोफाइल लंबी और ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा दिखाई देती है। इसकी सीट की ऊंचाई करीब 860 से 870mm के बीच होने का अनुमान है।
नई बाइक में आगे 21-इंच और पीछे 18-इंच के स्पोक या अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। ऑफ-रोड राइडिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें नकल गार्ड, लंबे ट्रैवल वाला फ्रंट सस्पेंशन और मजबूत फुटपेग जैसे फीचर्स भी दिखाई दिए हैं।
टायर्स और ब्रेकिंग सेटअप
टेस्टिंग मॉडल में रोड-बायस्ड मेट्ज़ेलर टायर्स का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, प्रोडक्शन मॉडल में ऑफ-रोड राइडिंग के लिए नॉबी टायर्स का विकल्प दिए जाने की उम्मीद है।
बाइक में डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फेयरिंग के निचले हिस्से के नीचे स्टीयरिंग डैम्पर भी देखा गया है, जो तेज राइडिंग और खराब रास्तों पर बाइक को बेहतर स्थिरता देने में मदद कर सकता है।
इंजन और ग्लोबल सेगमेंट
फिलहाल बाइक में इस्तेमाल होने वाले ट्विन-सिलिंडर इंजन की सटीक क्षमता और अन्य तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 650cc से 700cc के आसपास का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जा सकता है।
ग्लोबल मार्केट में मिडिलवेट एडवेंचर बाइक सेगमेंट में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पहले 800cc से 900cc इंजन वाली बाइक्स का दबदबा था, वहीं अब 450cc से 650cc के बीच की पैरेलल-ट्विन बाइक्स भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।
बीएमडब्ल्यू और टीवीएस की साझेदारी
बीएमडब्ल्यू की पार्टनर कंपनी टीवीएस मोटर पहले से F 450 GS का निर्माण करती है। वहीं, टीवीएस की ओर सेनॉर्टन एटलस रेंज के साथ सब-650cc एडवेंचर सेगमेंट में भी एंट्री की जा चुकी है। नॉर्टन एटलस को हाल ही में ब्रिटेन में 8,250 पाउंड यानी करीब 10.72 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
नई बीएमडब्ल्यू जीएस बाइक के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके 2028 से पहले बाजार में आने की संभावना कम है।
इंजन और फ्रेम
नई बीएमडब्ल्यू जीएस में 270-डिग्री फायरिंग ऑर्डर वाला पैरेलल-ट्विन इंजन इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। इस सेगमेंट की कई आधुनिक एडवेंचर बाइक्स में इसी तरह के इंजन कॉन्फिगरेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
टेस्ट म्यूल में इंजन को माउंट करने के लिए स्टील ब्रिज फ्रेम दिखाई देता है। यह सेटअप बीएमडब्ल्यू की बड़ी क्षमता वाली जीएस बाइक्स और नॉर्टन की मौजूदा रेंज से अलग नजर आता है। हालांकि, प्रोडक्शन मॉडल में डिजाइन और फ्रेम से जुड़े बदलाव किए जा सकते हैं।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi











