Responsive Scrollable Menu

Hijab विवाद पर BJP बोली: पहनावा तय करना अदालत का काम नहीं, स्कूल प्रशासन ले फैसला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्कूल में हिजाब पहनने को लेकर दिए गए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के दौरान की गई टिप्पणियों की बुधवार को आलोचना की। पार्टी ने कहा कि यह मामला स्कूल प्रशासन पर छोड़ दिया जाना चाहिए और अदालतों का काम यह तय करना नहीं है कि किसे क्या पहनना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर अदालत इस तरह के आदेश जारी करती है, तो इससे कई जटिल मुद्दे और समस्याएं पैदा होंगी, जिनका असर हर धर्म पर पड़ेगा।’’ इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने स्कूल में स्कार्फ या हिजाब पहनने की अनुमति देने का स्कूल अधिकारियों को निर्देश जारी करने के अनुरोध वाली याचिका 21 अगस्त को खारिज कर दी थी।

उच्च न्यायालय ने कहा था, ‘‘हिजाब पहनना इस्लामिक आस्था का आवश्यक हिस्सा नहीं है और एक महिला के हिजाब नहीं पहनने से आस्था खतरे में नहीं पड़ जाएगी।’’ अदालत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लाम ने कहा, ‘‘आप केवल एक धर्म को अलग करके नहीं देख सकते। गांवों में भी महिलाएं ‘पर्दा’ करती हैं। यह हमारी संस्कृति और सामाजिक शिष्टाचार का हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कोई व्यक्ति अपना निजी जीवन किस तरह जीता है, यह तय करना अदालत का काम नहीं है।’’ पीठ ने कहा था कि याचिकाकर्ता को छोड़कर किसी अन्य छात्रा ने हिजाब नहीं पहना है, ‘‘यहां तक कि जिस धार्मिक समुदाय से वह आती है, उस समुदाय की छात्राओं ने भी हिजाब नहीं पहना है’’।

अदालत ने कहा था ‘‘याचिका में यह दावा कि हिजाब पहनना एक जरूरी धार्मिक प्रथा है, केवल एक दावा भर है।’’ इस्लाम ने कहा कि अदालत को इस तथ्य का भी संज्ञान लेना चाहिए कि आस्था एक ‘‘बहुत महत्वपूर्ण चीज’’ है। उन्होंने कहा कि हर धर्म के लोग अपने-अपने धार्मिक विश्वासों में आस्था रखते हैं और उसी के अनुरूप अपना जीवन जीते हैं तथा संविधान सभी को यह अधिकार प्रदान करता है। इस्लाम ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि अदालत को इस बारे में कोई आदेश देना चाहिए कि किस व्यक्ति को क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं पहनना चाहिए।

धर्म की परवाह किए बिना, हर नागरिक को अपनी पसंद के अनुसार जीवन जीने और पहनावा चुनने का अधिकार है। केवल यह आवश्यक है कि वह देश के कानूनों का उल्लंघन न करे। इसके अलावा, उन्हें पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए।’’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हालांकि, स्कूल एक अलग व्यवस्था है।

स्कूलों में वर्दी निर्धारित होती है और क्या पहना जाना चाहिए तथा क्या नहीं, इसका फैसला स्कूल प्रशासन पर छोड़ दिया जाना चाहिए। यह मामला स्कूल प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आता है, अदालतों के नहीं।

Continue reading on the app

कोलंबो टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पकड़ा ऐसा अविश्वसनीय कैच कि सभी रह गए हैरान, देखें वीडियो

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया अभी भी मजबूत स्थिति में है. भारत की पहली पारी के 503 रनों के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद उन्हें फॉलोऑन खेलना पड़ रहा है. श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 229 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं. कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा कि सभी हैरान रह गए. उन्होंने यह शानदार कैच लपककर श्रीलंकाई बल्लेबाज कामेंदु मेंडिस को पवेलियन भेजा. शुभमन गिल के इस कैच पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

फोलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की शुरुआत रही खराब

कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन जब श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन खेलने दूसरी पारी में उतरी, तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. श्रीलंका ने 5 रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. टीम के ओपनर लाहिरू उदारा को मोहम्मद सिराज ने 3 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद श्रीलंका ने 63 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया. कामिल मिशारा को रवींद्र जडेजा ने आउट किया और वह 32 रन बनाकर आउट हुए. 

शुभमन गिल ने पीछे दौड़ते हुए छलांग लगाकर पकड़ा अद्भूत कैच

इसके बाद पासिंदु सूरयाबंदारा और कामेंदु मेंडिस ने श्रीलंकाई पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की, जिसे भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बेहतरीन कैच पकड़कर तोड़ा. श्रीलंका की पारी का 44वां ओवर लेकर प्रसिद्ध कृष्णा आए. इस ओवर की पहली गेंद पर कामेंदु मेंडिस ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले से ठीक से कनेक्ट नहीं हो पाई और स्क्वायर लेग की तरफ हवा में काफी ऊपर चली गई. वहां पर फील्डिंग कर रहे कप्तान शुभमन गिल ने पीछे की तरफ तेजी से दौड़ते हुए और छलांग लगाते हुए एक शानदार कैच लपका. गिल के इस कैच को देखकर सभी हैरान रह गए. इस तरह कामेंदु मेंडिस 52 रन बनाकर आउट हुए और भारत को एक बड़ी सफलता मिली.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: मोहम्मद अब्बास की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की शानदार वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दमदार वापसी कर ली है. दिन के खेल की समाप्ति तक पाकिस्तान ने 248 रन के स्कोर इंग्लैंड के 9 विकेट गिरा दिए हैं. इंग्लैंड के लिए खेल के दूसरे दिन गस एटकिंसन और जोश टंग पारी को आगे बढ़ाएंगे. गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए पहले दिन सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. Fri, 28 Aug 2026 06:05:54 +0530

  Videos
See all

Mahakal Mandir Chaos Viral Video : महाकाल मंदिर में हंगामा, कांवड़ियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T01:45:29+00:00

Chandra Grahan 2026 : रक्षाबंधन पर भयानक चंद्र ग्रहण | Horoscope | N18P | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T01:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers